NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 36 लाख पार, बीते दिन 78,512 नए मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 36 लाख पार, बीते दिन 78,512 नए मामले

    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 36 लाख पार, बीते दिन 78,512 नए मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 31, 2020
    09:51 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 78,512 नए मामले सामने आए और 971 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में सामने आए दूसरे सबसे अधिक मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 36,21,245 हो गई है, वहीं 64,469 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 7,81,975 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 60,868 मरीज

    अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 60,868 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 27,74,801 हो गई है और रिकवरी रेट 76.62 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,46,278 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में कुल 4.23 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    तमिलनाडु को पीछे छोड़ दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना आंध्र प्रदेश

    सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब तक 7,80,689 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 24,399 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं आंध्र प्रदेश तमिलनाडु को पीछे छोड़ दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बन गया है। यहां अब तक 4,24,767 मामले सामने आए हैं और 3,884 की मौत हुई है।

    तमिलनाडु में अब तक 4,22,085 संक्रमित मिले हैं और 7,231 की मौत हुई है। 5,589 मौत और 3,35,928 मामलों के साथ कर्नाटक चौथा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।

    नए मामले

    महाराष्ट्र में फिर 16,000 से अधिक नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 16,408 नए मामले सामने आए और 296 मरीजों ने दम तोड़ा। ये राज्य में अब तक एक दिन में सामने आए दूसरे सबसे अधिक मामले हैं।

    वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 6,495 नए मामले सामने आए जो पिछले एक महीने में सबसे अधिक हैं।

    आंध्र प्रदेश में बीते दिन 10,603 और कर्नाटक में 8,852 नए मामले सामने आए।

    डाटा

    दिल्ली में 50 दिन बाद 2,000 से अधिक नए मामले

    देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 50 दिन बाद फिर से 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में 2,024 नए मामलों के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,73,390 हो गई है, वहीं 4,426 की मौत हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 2.5 करोड़ से अधिक संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 2.51 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 8.45 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में लगभग 59.94 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.83 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 38.62 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.21 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    भारत संक्रमितों की संख्या और मौत दोनों मामलों में तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    भारत की खबरें

    भारत-चीन विवाद: भारतीय सेना ने लद्दाख में तैनात की कंधे से मिसाइल दागने वाली टुकड़ी चीन समाचार
    गैर जिम्मेदार लोग फैला रहे भारत में कोरोना वायरस संक्रमण- ICMR भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI)
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 32 लाख पार, बीते दिन 1,059 ने तोड़ा दम ब्राजील
    कोरोना वैक्सीन के लिए बात कर रहे हैं रूस और भारत- स्वास्थ्य मंत्रालय रूस समाचार

    दिल्ली

    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोमा में, हालत में नहीं आया कोई सुधार प्रणब मुखर्जी
    दिल्ली: बीते सप्ताह बढ़े कोरोना के मामले, अस्पतालों में बेडों की मांग में भी हुआ इजाफा मध्य प्रदेश
    जाइडस कैडिला ने भारत में लॉन्च किया रेमडेसिवीर का सबसे सस्ता जेनेरिक वर्जन, इतनी होगी कीमत भारत की खबरें
    हर साल से अलग होगा इस बार का स्वतंत्रता दिवस समारोह, कोरोना के कारण कई बदलाव दिल्ली पुलिस

    कर्नाटक

    रेप के बाद थककर सो जाना भारतीय महिला की निशानी नहीं- हाई कोर्ट की टिप्पणी भारत की खबरें
    बेंगलुरू एयरपोर्ट पर स्थापित होगी 66 करोड़ रुपये की लगात से तैयार केम्पेगौड़ा की विशालकाय प्रतिमा महाराष्ट्र
    कर्नाटक: हैवान बना पिता, नींद की गोलियां खिलाकर अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार रेप
    बेंगलुरू: गली में रखा रहा कोरोना वायरस संक्रमित का शव, दो घंटे देर से पहुंची एंबुलेंस बेंगलुरु

    महाराष्ट्र

    इस ट्रक को महाराष्ट्र से केरल पहुंचने में लग गया एक साल, जानिए क्यों केरल
    भारत की कोरोना वायरस मृत्यु दर सबसे निचले स्तर पर, जानें क्या रहे सुधार के कारण भारत की खबरें
    लॉकडाउन और खराब फसल ने बढ़ाई आलू और टमाटर के कीमतें, जनता हो रही त्रस्त पश्चिम बंगाल
    उद्धव ठाकरे बोले- मैं डोनाल्ड ट्रंप नहीं, लोगों को कष्ट सहते नहीं देख सकता उद्धव ठाकरे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025