NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राज्यसभा चुनाव परिणाम: जानिए कौन कहां से पहुंचा राज्यसभा, किसने जीती कितनी सीट
    राज्यसभा चुनाव परिणाम: जानिए कौन कहां से पहुंचा राज्यसभा, किसने जीती कितनी सीट
    1/7
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    राज्यसभा चुनाव परिणाम: जानिए कौन कहां से पहुंचा राज्यसभा, किसने जीती कितनी सीट

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 19, 2020
    09:15 pm
    राज्यसभा चुनाव परिणाम: जानिए कौन कहां से पहुंचा राज्यसभा, किसने जीती कितनी सीट

    देश की आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर शुक्रवार को हुए चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। इसमें मध्य प्रदेश में तीन सीटों में से भाजपा ने दो तथा कांग्रेस ने एक सीट पर कब्जा जमाया है। इसी प्रकार राजस्थान में तीन सीटों में से दो पर कांग्रेस ने जीत हासिल की जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गई है। इसी तरह आंध्र प्रदेश की सभी चारों सीटों पर YSR-कांग्रेस के उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

    2/7

    राजस्थान और मध्य प्रदेश में इन्होंने हासिल की जीत

    राजस्थान से कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल 64 वोट और नीरज डागी ने 59 वोटों के साथ जीत हासिल की। भाजपा के राजेंद्र गहलोत 54 वोटों के साथ जीते। भाजपा के ओंकार सिंह लखावत को महज 20 वोट मिले। इसी तरह मध्य प्रदेश में भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया 56 वोट और सुमेर सिंह सोलंकी 55 वोटों के साथ राज्यसभा पहुंचे हैं। इसके अलावा तीसरी सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह 57 वोटों के साथ राज्यसभा पहुंचे हैं।

    3/7

    मेघायल की एक सीट पर NPP उम्मीदवार ने जमाया कब्जा

    मेघालय में एकमात्र राज्यसभा सीट परनेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के उम्मीदवार डब्ल्यूआर खरलुखी ने जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, 'NPP को अपना समर्थन देने के लिए मैं MDA के सहयोगियों का धन्यवाद करता हूं।'

    4/7

    आंध प्रदेश में YSR-कांग्रेस ने चारों सीटों पर जमाया कब्जा

    आंध प्रदेश की चार राज्यसभा सीटों पर हुए चुनावों में मुख्यमंत्री जगनमोहर रेड्डी की YSR-कांग्रेस पार्टी ने सभी चारों सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है। YSR-कांग्रेस ने चारों सीटों के लिए पिल्ली सुभाष चंद्र बोस, मोपीदेवी वेंकट रमना, अल्ला अयोध्याराम रेड्डी और परिमल नटवानी को उम्मीदवार बनाया था। चारों के जीत हासिल करने पर मुख्यमंत्री रेड्डी ने सभी को बधाई दी है और पार्टी की एकजुटता पर खुशी जताई है।

    5/7

    कर्नाटक में निर्विरोध चुने गए चारों उम्मीदवार

    कर्नाटक में भी गुजरात की तरह चार सीटों के लिए चुनाव होने थे, लेकिन यहां पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा उम्मीदवार एरन्ना कराडी और अशोक गस्ती समेत चारों निर्विरोध चुन लिए गए थे।

    6/7

    झारखंड में भाजपा और JMM के खाते में आई एक-एक सीट

    झारखंड में दो सीटों पर हुए राज्यसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और दूसरी सीट भाजपा के खाते में गई है। चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष सीबू सोरेन के पक्ष में 30 वोट पड़े, जबकि भाजपा उम्मीदवार दीपक प्रकाश को 31 वोट मिले। इसी तरह कांग्रेस उम्मीदवार शहजादा अनवर के खाते में महज 18 वोट आए और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

    7/7

    मिजोरम की एक सीट पर MNF उम्मीदवार ने हासिल की जीत

    मिजोरम की एक राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में MNF के उम्मीदवार पु के वनलालवेना ने जीत हासिल की है। चुनाव आयोग ने वनलालवेना को निर्वाचित घोषित किया है। बता दें कि यह मिजोरम में नवां राज्यसभा चुनाव हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मध्य प्रदेश
    राजस्थान
    आंध्र प्रदेश
    कांग्रेस समाचार
    राज्यसभा
    भाजपा समाचार

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: पहली से 5वीं तक के छात्रों के लिए अब नहीं लगेंगी ऑनलाइन क्लासेस कर्नाटक
    राज्यसभा की 19 सीटों के लिए मतदान जारी, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुकाबला कड़ा गुजरात
    कार्यकर्ताओं के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे मध्य प्रदेश के मंत्री, वीडियो वायरल इंदौर
    मध्य प्रदेश: हाथ चूमकर लोगों को "इलाज" करता था असलम बाबा, 19 लोग हुए कोरोना संक्रमित भारत की खबरें

    राजस्थान

    राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने विधायकों को होटल भेजा कांग्रेस समाचार
    राजस्थान: 6,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए चल रही है आवेदन प्रक्रिया शिक्षा
    अब सीधे परिजनों को सौंपा जाएगा कोरोना संदिग्ध शव, रिपोर्ट का नहीं करना होगा इंतजार दिल्ली
    राजस्थान: लैब तकनीशियन और सहायक रेडियोग्राफर के 2,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती शिक्षा

    आंध्र प्रदेश

    कैसे चुने जाते हैं राज्यसभा के सदस्य? जानिए चुनाव की पूरी प्रक्रिया गुजरात
    असिस्टेंट प्रोफेसर के 737 पदों पर निकली भर्ती, नहीं होगी कोई परीक्षा शिक्षा
    आंध्र प्रदेश: 18 दिन वेंटिलेटर पर रहकर मासूम ने दी कोरोना वायरस को मात दिल्ली
    कोरोना वायरस: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मिले सामुदायिक प्रसार शुरू होने के संकेत, चिंता बढ़ी मुंबई

    कांग्रेस समाचार

    मणिपुर: नौ विधायकों के इस्तीफे से संकट में भाजपा गठबंधन की सरकार, राज्यपाल से मिलेगी कांग्रेस मणिपुर
    थप्पड़ कांड: मारपीट की आरोपी भाजपा नेता सोनाली फोगाट गिरफ्तार, तुरंत जमानत भी मिली हरियाणा
    राज्यसभा चुनाव: कर्नाटक से देवगौड़ा और खड़गे सहित चार उम्मीदवार हुए निर्विरोध निर्वाचित कर्नाटक
    अब राजस्थान में उठापटक, कांग्रेस का भाजपा पर विधायकों को खरीदने के प्रयास का आरोप गुजरात

    राज्यसभा

    गुजरात: राज्यसभा चुनाव से पहले टूटने के डर से कांग्रेस ने रिजॉर्ट पहुंचाए अपने 65 विधायक गुजरात
    गुजरात: राज्यसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा गुजरात
    केंद्रीय कक्ष में बैठेंगे सांसद या चलेगी वर्चुअल संसद, बिरला और नायडू ने किया विचार लोकसभा
    EC ने की घोषणा, राज्यसभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को होंगे चुनाव भारत की खबरें

    भाजपा समाचार

    दिल्ली: 300 MCD डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी, तीन महीने से नहीं मिली सैलरी दिल्ली
    मध्य प्रदेश: वायरल क्लिप में शिवराज चौहान का कथित दावा- भाजपा ने गिराई थी कमलनाथ सरकार मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां, अस्पताल में भर्ती दिल्ली
    सोनिया गांधी के अनुरोध पर राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा सोनिया गांधी
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023