NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कैसे चुने जाते हैं राज्यसभा के सदस्य? जानिए चुनाव की पूरी प्रक्रिया
    अगली खबर
    कैसे चुने जाते हैं राज्यसभा के सदस्य? जानिए चुनाव की पूरी प्रक्रिया

    कैसे चुने जाते हैं राज्यसभा के सदस्य? जानिए चुनाव की पूरी प्रक्रिया

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 19, 2020
    03:15 pm

    क्या है खबर?

    देश में आज आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के वोटिंग हो रही है। इनमें आंध्र प्रदेश और गुजरात की चार-चार, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन, झारखंड की दो और मणिपुर, मिजोरम और मेघालय की एक-एक सीट शामिल हैं। नतीजे आज ही घोषित किए जाएंगे।

    राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया आम चुनाव के मुकाबले बेहद जटिल है और ज्यादातर लोगों को इसके बारे में नहीं पता है। आइए आपको इन चुनावों की पूरी प्रक्रिया समझाते हैं।

    संरचना

    सबसे पहले चाहिए कैसी होती है राज्यसभा की संरचना

    ब्रिटेन के 'हाउस ऑफ लॉर्ड्स' की तर्ज पर काम करने वाली राज्यसभा भारतीय संसद का ऊपरी और स्थाई सदन है और ये कभी भंग नहीं होती। राज्यसभा में 245 सदस्य होते हैं जिनमें से 12 को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं, वहीं 233 सदस्य चुनकर आते हैं।

    हर सदस्य का कार्यकाल छह साल का होता है और हर दो साल में एक-तिहाई सीटों के लिए मतदान होता है। उप राष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति (अध्यक्ष) होते हैं।

    अप्रत्यक्ष चुनाव

    अप्रत्यक्ष तरीके से होते हैं राज्यसभा के चुनाव

    लोकसभा या विधानसभा चुनाव के विपरीत राज्यसभा चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से होते हैं। इसका मतलब लोग सीधे वोट डालकर राज्यसभा सांसदों का चुनाव नहीं करते, बल्कि उनके द्वारा चुने गए विधायक वोट डालकर उनका चुनाव करते हैं। इस तरीके से राज्यसभा सांसदों के चुनाव में जनता की अप्रत्यक्ष भागेदारी होती है।

    हर राज्य में कितनी राज्यसभा सीटें होगीं, ये उसकी जनसंख्या को देखकर किया जाता है और राज्य के छोटे-बड़े होने पर इन सीटों पर भी फर्क पड़ता है।

    वोटिंग

    इस तरीके से होता है वोटिंग

    राज्यसभा चुनाव में विधायक हर सीट के लिए अलग-अलग वोट नहीं डाल सकते क्योंकि अगर ऐसा होगा तो हर सीट पर सत्तारूढ़ पार्टी ही कब्जा कर लेगी।

    दरअसल, वोटिंग के वक्त हर विधायक को एक सूची दी जाती है, जिसमें उसे राज्यसभा प्रत्याशियों के लिए अपनी पहली पसंद, दूसरी पसंद, तीसरी पसंद आदि लिखनी होती है।

    इसके बाद एक फॉर्मूले की मदद से तय किया जाता है कि कौन सा प्रत्याशी जीता।

    जानकारी

    यह होता है फॉर्मूला

    किसी प्रत्याशी को राज्यसभा सीट जीतने के लिए कितने विधायकों का वोट चाहिए, इसके लिए राज्य की कुल विधानसभा सीटों में जितनी सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है उससे एक अधिक से भाग देते हैं और जो फल आता है उसमें एक जोड़ देते हैं।

    उदाहरण

    उदाहरण के जरिए समझें फॉर्मूला

    उदाहरण के तौर पर अगर एक राज्य में 400 विधानसभा सीटें हैं और तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है तो 400 में 3+1 यानि 4 से भाग देंगे। इसका नतीजा 100 आएगा, जिसमें एक जोड़ने पर 101 आएगा, जो इस राज्य में राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए जरूरी विधायकों के वोटों की संख्या है।

    जब किसी भी प्रत्याशी को पहली पसंद के 101 वोट नहीं मिलते तो दूसरी पसंद के वोटों की गिनती की जाती है।

    जानकारी

    'हेयर फॉर्मूला' के नाम से जाना जाता है ये फॉर्मूला

    राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए जरूरी सीटें निकालने के इस फॉर्मूले को 'हेयर फॉर्मूले' के आधार पर जाना जाता है और 1857 में अंग्रेज राजनीतिज्ञ थॉमस हेयर ने इसे तैयार किया था।

    भारत में इसका प्रयोग राज्यसभा चुनाव के अलावा राष्ट्रपति और विधान परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए भी होता है। इसके अलावा अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड जैसे देशों में भी कई स्तर पर चुनाव के लिए हेयर फॉर्मूले का प्रयोग किया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    कनाडा
    आंध्र प्रदेश
    राज्यसभा

    ताज़ा खबरें

    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार
    तापसी पन्नू बनीं मुंबई में नए अपार्टमेंट की मालकिन, बहन के साथ मिलकर चुकाए इतने करोड़  तापसी पन्नू
    डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान से फिर पलटे, कहा- भारत और पाकिस्तान का परमाणु युद्ध मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान तनाव

    गुजरात

    सूरत में प्रवासी मजदूरों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, छोड़े गए आंसू गैस के गोले सूरत
    कोरोना वायरस: तेजी से बढ़ते मामलों के कारण चिंता का नया विषय बना तमिलनाडु दिल्ली
    गुजरात: साबरमती सेंट्रल जेल में 11 कैदियों और तीन जेलकर्मियों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि अहमदाबाद
    कोरोना वायरस: अहमदाबाद में एक हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन, सूरत शनिवार से होगा बंद सूरत

    कनाडा

    कनाडा की नागरिकता लेने वाले भारतीयों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी इजाफा भारत की खबरें
    न्यूयॉर्कः मेट्रो में पैंट उतारकर क्यों सफर कर रहे हैं लोग? लंदन
    अमेरिका में तिरंगा जलाने की कोशिश के विरोध में लगे 'भारत माता की जय' के नारे भारत की खबरें
    पासवर्ड जानने वाले शख्स की हुई मौत तो अटक गए लोगों के 1,363 करोड़ रुपये क्रिप्टोकरेंसी

    आंध्र प्रदेश

    गिनीज बुक में दर्ज हैं ये पांच सबसे अजीबो-गरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे हैरान भारती एयरटेल
    आंध्र प्रदेश: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के जवान समेत आठ गिरफ्तार पाकिस्तान समाचार
    आंध्र प्रदेश का भी NRC से इनकार, अब तक आठ राज्य विरोध में ममता बनर्जी
    अलविदा 2019: राजनीतिक उथल-पुथल वाला रहा यह साल, इन राज्यों को मिले नए मुख्यमंत्री ओडिशा

    राज्यसभा

    तीन सालों में प्रधानमंत्री के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट पर खर्च हुए 255 करोड़ जापान
    यशवंत सिन्हा को मिली श्रीनगर जाने की अनुमति, नजरबंद नेताओं से हो सकती है मुलाकात जम्मू-कश्मीर
    असम NRC: सरकार ने बताया- डिटेंशन सेंटरों में बंद हैं 988 विदेशी, 28 की हुई मौत कर्नाटक
    हैदराबाद डॉक्टर रेप-हत्या केस: संसद में उठा मामला, जया बच्चन बोलीं- आरोपियों की हो लिंचिंग तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025