कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 86,961 नए मामले, 80 प्रतिशत से ऊपर पहुंची रिकवरी रेट
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 86,961 नए मामले सामने आए और 1,130 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।
इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 54,87,580 हो गई है, वहीं 87,882 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 10,03,299 हो गई है।
रविवार को कम टेस्ट किए जाने के कारण नए मामलों में ये गिरावट दर्ज की गई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
80 प्रतिशत से ऊपर पहुंची रिकवरी रेट
ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के 93,356 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 43,96,399 हो गई है और रिकवरी रेट 80.11 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,31,534 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 6.44 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 12 लाख पार
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 12,08,642 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 32,671 लोगों की मौत हुई है।
वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 6,25,514 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 5,359 मरीजों की मौत हुई है।
5,41,993 मामलों और 8,811 मौतों के साथ तमिलनाडु और 5,19,537 मामलों और 8,023 मौतों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले
महाराष्ट्र में लगातार 14वें दिन 20,000 से अधिक नए मामले
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 20,598 नए सामने सामने आए और 455 मरीजों ने दम तोड़ा। ये लगातार 14वां ऐसा दिन है जब राज्य में 20,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
आंध्र प्रदेश में बीते दिन 7,738 और तमिलनाडु में 5,516 नए मामले सामने आए। इन दोनों राज्यों में नए मामलों में स्थिरता आती हुई नजर आ रही है।
वहीं कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 8,191 नए मामले सामने आए।
डाटा
दिल्ली में पांच दिन बाद 4,000 से कम नए मामले
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3,812 नए मामले सामने आए और 37 लोगों की मौत हुई। कम टेस्ट किए जाने के कारण ये गिरावट आई है। शहर में कुल 2,46,711 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 4,982 की मौत हुई है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 3.09 करोड़ संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 3.09 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 9.59 लाख लोगों की मौत हुई है।
सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में लगभग 67.99 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.99 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।
तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 45.44 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.37 लाख मरीजों की मौत हुई है।