Page Loader
INS विक्रांत और LCA तेजस: पहली बार स्वदेशी विमान वाहक पोत पर उतरा स्वदेशी लड़ाकू विमान
स्वदेशी विमान LCA पहली बार INS विक्रांत पर उतरा (तस्वीर: ट्विटर/@indiannavy)

INS विक्रांत और LCA तेजस: पहली बार स्वदेशी विमान वाहक पोत पर उतरा स्वदेशी लड़ाकू विमान

लेखन गजेंद्र
Feb 06, 2023
05:59 pm

क्या है खबर?

भारत में बने विमान लाइट कॉन्बैट एयरक्रॉफ्ट (LCA) तेजस और विमान वाहक पोत INS विक्रांत के लिए शुक्रवार को ऐतिहासिक दिन रहा। भारत में बना लड़ाकू विमान तेजस आज पहली बार INS विक्रांत पर उतरा। इसे भारतीय इतिहास में बड़ा कदम बताया जा रहा है क्योंकि यह पहली बार है जब भारतीय सेना के स्वदेशी विमान वाहक पोत पर भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान उतरा है।

ऐतिहासिक

भारतीय नौसेना ने बताया 'मील का पत्थर'

भारतीय नौसेना ने ट्वीट करते हुए इसे 'मील का पत्थर' बताया है। उन्होंने लिखा, "आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया गया है। नौसेना के पायलटों ने LCA की लैंडिंग INS विक्रांत पर की। यह स्वदेशी लड़ाकू विमान के साथ स्वदेशी विमान वाहक को डिजाइन, विकसित, निर्माण और संचालित करने की क्षमता का प्रदर्शन करता है।" INS विक्रांत 262 मीटर लंबा और 62 मीटर चौड़ा है। यह 2009 में बनना शुरू हुआ था।