NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक ने जारी की लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस, चार राज्यों के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी
    अगली खबर
    कर्नाटक ने जारी की लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस, चार राज्यों के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी

    कर्नाटक ने जारी की लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस, चार राज्यों के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी

    लेखन मुकुल तोमर
    May 18, 2020
    03:27 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक ने आज लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए अपनी गाइडलाइंस का ऐलान करते हुए चार राज्यों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय यात्रियों का राज्य में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और तमिलनाडु के लोगों को 31 मई तक कर्नाटक में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    बता दें कि देश में महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं और इसी कारण कर्नाटक ने ये फैसला लिया है।

    पृष्ठभूमि

    लॉकडाउन के चौथे चरण में राज्यों को दी गई है नियम तय करने की छूट

    बता दें कि 31 मई तक चलने वाला लॉकडाउन का चौथा चरण आज से शुरू हुआ है। कल इसकी गाइडलाइंस जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपसी सहमति से अंतरराज्यीय बसें चलानें की मंजूरी दी थी। इसके अलावा राज्य के अंदर बसें चलाने पर भी वे खुद से फैसला ले सकेंगे।

    राज्यों को लॉकडाउन के अन्य नियम भी खुद से तय करने की स्वतंत्रता दी गई है और इसी कड़ी में कर्नाटक ने गाइडलाइंस जारी की हैं।

    गाइडलाइंस

    कर्नाटक में चलेंगी सरकारी बसें और ट्रेनें

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गाइडलाइंस का ऐलान करते हुए बताया कि कंटेनमेंट जोन में सख्त लॉकडाउन जारी रहेगा, वहीं अन्य जगहों पर ज्यादातर आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया जाएगा।

    राज्य में रेड और कंटेनमेंट जोन को छोड़ बाकी सभी जगहों पर सरकारी बसें चलेंगी। यात्रियों को सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करना होगा और एक बस में 30 यात्री ही सफर कर सकेंगे। राज्य के अंदर चलने वाली सभी ट्रेनें भी चलेंगी।

    गाइडलाइंस

    सभी दुकानों को खुलने की इजाजत, कैब भी चलेंगी

    राज्य की सभी दुकानों को खुलने की इजाजत दी गई है। सैलूर और स्पा भी खुल सकेंगे, हालांकि शॉपिंग मॉल्स बंद रहेंगे।

    वहीं टैक्सी, ऑटो और कैब ड्राइवर के अलावा दो यात्रियों के साथ चल सकेंगे।

    सुबह 7 से 9 बजे और शाम 5 से 7 बजे के बीच पार्क भी खुल सकेंगे। हालांकि शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा।

    सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।

    जानकारी

    कर्नाटक में कोरोना वायरस के 1,231 मामले

    कर्नाटक अभी तक कोरोना वायरस पर काबू पाने में कामयाब रहा है और राज्य में अब तक कुल 1,231 मामले सामने आए हैं। इनमें से 37 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। रविवार को राज्य में एक दिन में सबसे अधिक 84 मामले मिले।

    रियायतें

    पूरे देश में लॉकडाउन में बड़ी रियायतें

    बता दें कि लॉकडाउन के चौथे चरण में केंद्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर बड़े पैमाने पर रियायतें दी गई हैं।

    ऑफिसों को 33 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलने की इजाजत दी गई है। वहीं शॉपिंग मॉल्स से बाहर की सभी दुकानें भी खुल सकेंगीं, लेकिन उनके बाहर ग्राहकों के बीच छह फुट की दूरी होना आवश्यक है और दुकान में एक बार में पाचं से अधिक लोग नहीं आ सकेंगे।

    प्रतिबंधित गतिविधियां

    पूरे देश में बंद रहेंगी केवल ये गतिविधियां

    गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस के तहत कुछ गतिविधियां सभी जोन में बंद रहेंगी। घरेलू मेडिकल गतिविधियों और गृह मंत्रालय द्वारा मंजूर की गई गतिविधियों के अलावा अन्य सभी के लिए हवाई उड़ानें बंद रहेंगी। मेट्रो भी बंद रहेगी।

    इसके अलावा सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक और कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का फैसला भी लिया गया है। सभी होटल, रेस्टोरेंट्स, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल्स, जिम और स्विमिंग पूल्स आदि भी बंद रहेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    बीएस येदियुरप्पा
    केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    समद्र के अंदर तैनात होंगे स्वदेशी रक्षक, अडाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी से की साझेदारी   गौतम अडाणी
    RR बनाम PBKS: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    वित्त वर्ष 2025 में स्मार्टफोन बने शीर्ष निर्यातित उत्पाद, जानिए कितना आया उछाल  स्मार्टफोन
    IPL 2025: RCB वापस देगी KKR के खिलाफ बारिश से धुले मैच के टिकट का पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    कर्नाटक

    AIMIM नेता वारिस पठान के बिगड़े बोल, कहा- 15 करोड़ हैं मगर 100 करोड़ पर भारी मुस्लिम
    विवादित बयान को लेकर AIMIM नेता वारिस पठाने के खिलाफ 'दुश्मनी बढ़ाने' का मामला दर्ज सोनिया गांधी
    कुख्यात डाकू वीरप्पन की बेटी हुई भाजपा में शामिल तमिलनाडु
    कर्नाटक सरकार के मंत्री ने की देखते ही गोली मारने का कानून बनाने की मांग पाकिस्तान समाचार

    बीएस येदियुरप्पा

    कुमारस्वामी के 'बेरहमी से गोली मारने' के निर्देश पर बोले येदियुरप्पा- मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नही कर्नाटक
    कर्नाटक में सियासी पारा उफान पर, भाजपा विधायकों ने गुरुग्राम में डाला डेरा कर्नाटक
    क्या था भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' और अब यह फिर कर्नाटक में क्यों चर्चा में है? कर्नाटक
    पाकिस्तान की कैद में भारतीय पायलट, फिर भी एयर स्ट्राइक पर राजनीति कर रहे येदियुरप्पा भारत की खबरें

    केंद्र सरकार

    चीनी रैपिड टेस्ट किट का ऑर्डर रद्द, केंद्र सरकार बोली- एक भी रुपये का नुकसान नहीं चीन समाचार
    कोरोना वायरस: 3 मई तक रेड जोन से बाहर आ सकते हैं दिल्ली के चार इलाके दिल्ली
    सरकार का ऐलान, सभी केंद्रीय कर्मचारियों को डाउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु ऐप दिल्ली
    केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस, घर वापस जा सकेंगे दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर और छात्र गृह मंत्रालय

    कोरोना वायरस

    केंद्रीय चिकित्सा मंत्री हर्षवर्धन ने की तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने की अपील भारत की खबरें
    खेल की वापसी पर घरेलू क्रिकेट और द्विपक्षीय सीरीज को मिले तरजीह- रवि शास्त्री क्रिकेट समाचार
    उत्तराखंड सरकार के लिए मददगार बने 'घोस्ट विलेज', क्वारंटाइन सेंटर के रूप में आ रहे काम भारत की खबरें
    एडिलेड में ही पूरी ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ खेलने से भारत को नहीं है कोई दिक्कत टेस्ट क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025