NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / AIMIM नेता वारिस पठान के बिगड़े बोल, कहा- 15 करोड़ हैं मगर 100 करोड़ पर भारी
    देश

    AIMIM नेता वारिस पठान के बिगड़े बोल, कहा- 15 करोड़ हैं मगर 100 करोड़ पर भारी

    AIMIM नेता वारिस पठान के बिगड़े बोल, कहा- 15 करोड़ हैं मगर 100 करोड़ पर भारी
    लेखन भारत शर्मा
    Feb 20, 2020, 06:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    AIMIM नेता वारिस पठान के बिगड़े बोल, कहा- 15 करोड़ हैं मगर 100 करोड़ पर भारी

    हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक वारिस पठान विवादित बयान देकर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह कहते दिख रहे हैं कि उनकी (मुसलमानों की) संख्या अभी 15 करोड़ है, लेकिन ये 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी है। उनके इस वीडियो को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    दोगे नहीं तो छीनकर लेंगे आजादी- पठान

    वारिस पठान का यह वीडियो 16 फरवरी को कर्नाटक के गुलबर्गा में आयोजित एक जनसभा का है। इसमें पठान लोगों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, "आजादी दी नहीं जाती तो हम छीनकर लेंगे। हमने ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है। इसके लिए एकसाथ होकर चलना पड़ेगा। अभी तो हमने महिलाओं को आगे किया है, यदि सारे उतर गए तो क्या होगा? हम 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं। ये याद रख लेना।"

    मुस्लिम महिलाओं को बताया शेरनियां

    वारिस पठान अपने वीडियो में AIMIM प्रमुख ओवैसी को शेर बताते हैं। इसके अलावा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं को शेरनियां बोल रहे हैं। बता दें कि वारिस पठान ने जब यह बयान दिया तो वहां हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद थे। वारिस पठान के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    यहां सुने वारिस पठान का पूरा बयान

    #WATCH AIMIM leader Waris Pathan: ...They tell us that we've kept our women in the front - only the lionesses have come outyou're already sweating. You can understand what would happen if all of us come together. 15 cr hain magar 100 ke upar bhaari hain, ye yaad rakh lena.(15.2) pic.twitter.com/KO8kqHm6Kg

    — ANI (@ANI) February 20, 2020

    वारिस पठान ने गत 5 फरवरी को भी दिया था बयान

    वारिस पठान पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। गत 5 फरवरी को उन्होंने स्वीकार किया था कि उन्‍होंने मुंबई के नागपाड़ा इलाके में शाहीन बाग की तरह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। इस बयान से सियासी गलियारों में काफी बवाल मचा था। इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने 2013 में कहा था, "हम 25 करोड़ हैं और तुम 100 करोड़ हो। 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, देख लेंगे किसमें कितना दम है।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    कर्नाटक
    मुस्लिम
    महाराष्ट्र
    विवादित बयान

    कर्नाटक

    कर्नाटक: तकनीकी खराबी के कारण प्रशिक्षण विमान की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट सुरक्षित  देश
    कर्नाटक: मैसूर में बस और कार में टक्कर, 2 बच्चे समेत 10 की मौत सड़क दुर्घटना
    बेंगलुरू-पुणे हाईवे के टोल प्लाजा पर लगेंगे EV फास्ट चार्जिंग स्टेशन, सौंपा गया प्रस्ताव  इलेक्ट्रिक वाहन
    कर्नाटक में विभागों का बंटवारा हुआ, सिद्धारमैया ने रखे वित्त समेत अहम मंत्रालय- रिपोर्ट सिद्धारमैया

    मुस्लिम

    #NewsBytesExplainer: मुस्लिम आरक्षण पर क्या है कानून की स्थिति? आरक्षण
    #NewsBytesExplainer: दाऊदी बोहरा कौन हैं और प्रधानमंत्री मोदी की उनसे मुलाकात के क्या राजनीतिक मायने हैं?  नरेंद्र मोदी
    बांग्लादेश: असामाजिक तत्वों ने 12 मंदिरों में की तोड़फोड़, 14 मूर्तियों को पहुंचाया नुकसान  बांग्लादेश
    राजस्थान: अजमेर शरीफ में खादिमों की "गुंडागर्दी", चंदे के धंधे का वीडियो वायरल राजस्थान

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: सावित्रीबाई फुले के खिलाफ लेख पर NCP का प्रदर्शन, मुंबई पुलिस कमिश्नर से शिकायत की मुंबई पुलिस
    महाराष्ट्र: जालना में कार्पेट की तरह उखड़ रही सड़क, ग्रामीणों ने उठाए सवाल; देखें वीडियो देश
    शिंदे गुट के 22 विधायक और 9 सांसद चाहते हैं शिवसेना छोड़ना, भाजपा से नाखुश- सामना शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र सांसद सुरेश धानोरकर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक कांग्रेस समाचार

    विवादित बयान

    #NewsBytesExplainer: दलाई लामा से जुड़ा नया विवाद क्या है और वो पहले कब-कब विवादों में रहे?  दलाई लामा
    केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने गधों से की राहुल गांधी की तुलना, जानें क्या कहा  हरदीप सिंह पुरी
    प्रियंका गांधी पर साध्वी प्राची का तंज, वीडियो शेयर कर कहा- पिता और पति दोनों चोर  प्रियंका गांधी
    कर्नाटक भाजपा प्रमुख के बिगड़े बोल, कहा- टीपू सुल्तान के अनुयायी जीवित नहीं होने चाहिए कर्नाटक

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023