NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक में सियासी पारा उफान पर, भाजपा विधायकों ने गुरुग्राम में डाला डेरा
    अगली खबर
    कर्नाटक में सियासी पारा उफान पर, भाजपा विधायकों ने गुरुग्राम में डाला डेरा

    कर्नाटक में सियासी पारा उफान पर, भाजपा विधायकों ने गुरुग्राम में डाला डेरा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 15, 2019
    11:07 am

    क्या है खबर?

    कर्नाटक में सियासी पारा एक बार फिर उफान पर है। एचडी कुमारस्वामी की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

    कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। वहीं भाजपा ने कहा है कि कुमारस्वामी भाजपा के विधायकों को तोड़ना चाहते हैं।

    इन सबके बीच भाजपा ने अपने 104 विधायकों को गुरुग्राम के एक रिजॉर्ट में रखा है। उधर कांग्रेस के पांच विधायक भी गायब बताए जा रहे हैं।

    दिल्ली में येदियुरप्पा

    येदियुरप्पा ने डाला दिल्ली में डेरा

    कर्नाटक में भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। बतौर मीडिया रिपोर्ट्स, उन्होंने बताया कि जनता दल सेक्युलर (JDS) भाजपा विधायकों को तोड़ना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए पार्टी ने विधायकों को यहां (गुरुग्राम) बुलाया है और कर्नाटक में सरकार बनाने की उनकी कोई योजना नहीं है।

    हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होगा तो पार्टी के नेता इस बारे में जानकारी देंगे।

    आरोप

    कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया विधायकों को लालच देने का आरोप

    कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

    कांग्रेस ने कहा कि येदियुरप्पा राज्य सरकार को अस्थिर करने का व्यर्थ प्रयास कर रहे हैं।

    ऐसी खबरें थीं कि कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा के साथ जाने को तैयार हैं। अब भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

    अगर कांग्रेस विधायक भाजपा में जाते हैं तो कुमारस्वामी सरकार पर संकट के बादल छा सकते हैं।

    जानकारी

    क्या है कर्नाटक विधानसभा का गणित

    224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के 104, कांग्रेस के 79, JDS के 37, KGP, BSP का एक-एक और एक निर्दलीय विधायक है। BSP, KGP और निर्दलीय, एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस-JDS सरकार का समर्थन कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री का बयान

    कुमारस्वामी बोले- सरकार पर संकट नहीं

    विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोपों के बीच कुमारस्वामी अपनी सरकार को लेकर निश्चित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पर अस्थिरता का सवाल ही पैदा नहीं होता।

    कुमारस्वामी ने कहा, "यहां स्थिर सरकार देने के लिए मेरे पास पर्याप्त संख्या बल है। कांग्रेस या JDS को भाजपा से विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की जरूरत नहीं है, हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है।"

    उन्होंने बताया कि उन्हें सब खबर है कि कौन किस विधायक को लालच दे रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    लोकसभा
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    केरल से असम तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी  मानसून
    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका

    कर्नाटक

    HIV संक्रमित महिला ने झील में कूदकर की आत्महत्या, ग्रामीणों ने खाली कर दी झील देश
    कर्नाटकः प्रसाद खाने से 11 लोगों की मौत के मामले में 2 गिरफ्तार, जांच जारी देश
    कुमारस्वामी के 'बेरहमी से गोली मारने' के निर्देश पर बोले येदियुरप्पा- मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नही कर्नाटक सरकार

    लोकसभा

    लोकसभा चुनाव से पहले 'महागठबंधन' की तैयारी, 19 विपक्षी पार्टियों की बैठक आज भाजपा समाचार
    आज लोकसभा में पेश होगा तीन तलाक पर रोक वाला विधेयक, हंगामा होने के आसार नरेंद्र मोदी
    लोकसभा में पारित हुआ तीन तलाक विधेयक, अब राज्यसभा पर नजर राज्यसभा
    लोकसभा में राफेल पर चर्चाः राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने बदली डील कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस समाचार

    छत्तीसगढ़ में थमा चुनाव प्रचार का शोर, दूसरे चरण की वोटिंग कल नरेंद्र मोदी
    राजनीति में सक्रिय रहेंगी सुषमा, चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर चिदंबरम ने कसा तंज सुषमा स्वराज
    मनमोहन बोले- रिमोट से सरकार चलाने का आरोप गलत, नोटबंदी सुनियोजित लूट मनमोहन सिंह
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा भंग, लोकसभा के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025