NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / बजट में किसके लिए क्या रहा, किसको फायदा और कौन हुआ निराश?
    देश

    बजट में किसके लिए क्या रहा, किसको फायदा और कौन हुआ निराश?

    बजट में किसके लिए क्या रहा, किसको फायदा और कौन हुआ निराश?
    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 01, 2019, 02:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बजट में किसके लिए क्या रहा, किसको फायदा और कौन हुआ निराश?

    कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में आज सरकार का बजट पेश किया। अरुण जेटली अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं, इसलिए उनकी जगह गोयल वित्त मंत्रालय का पदभार संभाल रहे हैं। उन्होंने अपने बजट भाषण की शुरुआत में जेटली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बजट में कुछ घोषणाएं उम्मीद के मुताबिक रहीं तो कुछ में निराशा हाथ लगी। आइए जानते हैं बजट से किसको क्या मिला।

    किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की घोषणा

    बजट की एक बड़ी घोषणा रही 2 हेक्टेयर (5 एकड़) तक जमीन वाले किसानों को 6,000 रूपए की मदद। सरकार छोटे और मझोले किसानों के खाते में हर साल सीधे 6,000 रूपए डालेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि शुरु की जाएगी, जिसका शुरुआती बजट 75,000 करोड़ रूपए बताया जा रहा है। इस योजना से देश के 12 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    5 लाख तक आयकर नहीं

    एक और बड़ी घोषणा में सरकार ने आयकर सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी है। निवेश करने पर साढ़े 6 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा 40,000 रूपए से बढाकर 50,000 रूपए कर दी गई है। वहीं बैंक और पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट पर अब 10,000 की जगह 40,000 रूपए तक के ब्याज पर टैक्स नहीं लगेगा। आयकर सीमा बढ़ाकर सरकार ने मध्यम वर्ग पर निशाना साधा है।

    असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना

    बजट में असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए बड़ी पेंशन योजना की घोषणा की गई। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को 60 साल की उम्र के बाद 3,000 रूपए प्रति महीने पेंशन देने की घोषणा की। योजना का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को योजना में हर महीने 100 रुपए का योगदान करना होगा। योजना से असंगठित क्षेत्र के 10 करोड़ कर्मचारियों का फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    पहली बार 3 लाख करोड़ से ऊपर गया रक्षा बजट

    रक्षा बजट को बढ़ाकर 3 लाख करोड़ से ज्यादा कर दिया गया है। ये पहली बार होगा जब देश का रक्षा बजट 3 लाख करोड़ रूपए से ऊपर जाएगा। बजट में मनरेगा के लिए 6,000 करोड़ रुपए दिए गए और रेलवे को 1.6 लाख करोड़ रूपए दिए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री सड़क योजना को 19,000 करोड़ रूपए दिए गए हैं। गोयल ने बताया कि पिछले 5 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.53 लाख घरों का निर्माण किया।

    'सफल साबित हो रही आयुष्मान योजना'

    बजट में प्रधानमंत्री की महात्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत की सफलताओं के बारे में बताते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि योजना को देश के 50 करोड़ गरीब लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया था। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक 10 लाख लोग इलाज करा चुके हैं और इससे गरीब परिवारों के 3,000 करोड़ बचे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के बाद देश में 22 नए एम्स खोले गए हैं।

    चुनावी साल में गायों के लिए भी सौगात

    चुनावी साल में सरकार गौमाता को नहीं भूली और उनके कल्याण के लिए कामधेनु योजना शुरु करने का ऐलान किया। योजना का बजट 750 करोड़ रुपए होगा और राष्ट्रीय कामधेनु आयोग का गठन किया जाएगा। गोयल ने कहा, "गौमाता के सम्मान में और गौमाता के लिए यह सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी। जो जरूरत होगी, वो काम करेगी।' भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने योजना पर बोलते हुए गौमाता का सनातन संस्कृति व भारत से अटूट रिश्ता बताया।

    बाजार में उछाल

    बजट के दौरान देशभर के बाजारों में उछाल देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स बजट के दौरान उछाल दर्ज करता रहा। बजट की शुरुआत के वक्स सेंसेक्स 100 अंकों की उछाल पर था। दोपहर 1 बजे बजट खत्म होने के बाद इसमें लगभग 400 अंकों की उछाल देखने को मिली। वहीं, निफ्टी सूचकांक में लगभग 112 अंकों की उछाल देखने को मिली। पीयूष गोयल ने एक मराठी कवि की पंक्तियों के साथ अपना भाषण समाप्त किया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    किसान
    चुनाव
    अरुण जेटली
    बजट

    ताज़ा खबरें

    अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर, शेयरों में भारी गिरावट अडाणी समूह
    दिल्ली यूनिवर्सिटी में BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, लगे 'आजादी' और 'जय श्रीराम' के नारे दिल्ली विश्वविद्यालय
    रणजी ट्रॉफी: जय पांडे ने लगाया शतक, केरल के खिलाफ पुडुचेरी ने ली मजबूत बढ़त पुडुचेरी क्रिकेट टीम
    'फुकरे 3' का हिस्सा न होने पर अली फजल ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात अली फजल

    किसान

    महाराष्ट्र: सरकार ने नहीं दिया जमीन पर कब्जा, किसान का खुद को जमीन में दबाकर विरोध महाराष्ट्र
    दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे 50,000 किसान, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी किसान आंदोलन
    कर्नाटक: महज 8.36 रुपये में बिकी किसान की 205 किलोग्राम प्याज कर्नाटक
    सरकार ने किसानों को दी राहत, गेहूं सहित रबी की 6 फसलों का MSP बढ़ाया अनुराग ठाकुर

    चुनाव

    त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग
    अमेरिकाः हाउस स्पीकर के चुनाव में ट्रंप को मिला 1 वोट, सदन ने उड़ाई हंसी अमेरिका
    साल 2023 में किन राज्यों में होने वाले चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का माहौल तय करेंगे? लोकसभा चुनाव
    गुजरात: इस गांव में राजनीतिक पार्टियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, वोट न डालने पर जुर्माना गुजरात

    अरुण जेटली

    DU: देश के इन दिग्गजों ने की यहां से पढ़ाई, आप भी ऐसे लें प्रवेश दिल्ली
    सबसे ज्यादा बार बजट किसने पेश किया? जानिए ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें बजट
    पद्म पुरस्कार: विवादों में रहे संस्कृत के मुस्लिम प्रोफेसर फिरोज खान के पिता को मिला सम्मान करण जौहर
    अलविदा 2019: पर्रिकर और जेटली समेत इन नेताओं ने इस साल छोड़ा हमारा साथ ट्विटर

    बजट

    बजट में इनकम टैक्स स्लैब में हो सकता है बदलाव, मिल सकती है राहत- रिपोर्ट केंद्र सरकार
    नया साल 2023: घर पर मजेदार पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स घर की सजावट
    RBI जल्द लाएगा डिजिटल करेंसी, जानिये कैसे क्रिप्टोकरेंसी से होगी अलग भारतीय रिजर्व बैंक
    'आदिपुरुष' के लिए प्रभास ने फीस में किया इजाफा, 25 फीसदी बढ़ा फिल्म का बजट प्रभास

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023