Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा ने 53 बागी नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
  • राजनीति

    भाजपा ने 53 बागी नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Nov 27, 2018, 12:53 pm
    भाजपा ने 53 बागी नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
  • मध्य प्रदेश भाजपा ने अपने 53 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया। इन नेताओं ने पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया था।

    नाम वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने तक इनके द्वारा नाम वापस नहीं लेने पर भाजपा ने यह कार्रवाई की है।

    पार्टी ने इन नेताओं को मनाने की कई कोशिशें की थीं, लेकिन उनमें से कोई भी सिरे नहीं चढ़ पाई। इसके बाद पार्टी ने इन्हें निष्कासित कर दिया।

  • इस खबर में
    बाहर किए गए नेताओं में पूर्व मंत्री भी शामिल बुधनी से चुनाव लड़ेंगे शिवराज सिंह चौहान राज्य में हैं 230 विधानसभा सीटें 17 नवंबर को जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र कांग्रेस ने जारी किया है वचनपत्र
  • ये नेता हुए बाहर

    बाहर किए गए नेताओं में पूर्व मंत्री भी शामिल

  • निष्कासित किए गए नेताओं में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री रामकृष्णा कुसमारिया और केएल अग्रवाल, तीन पूर्व विधायक और पूर्व मेयर शामिल हैं।

    रामकृष्ण कुसमारिया दामोह सीट से वित्त मंत्री जयंत मलैया के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। कुसमारिया दामोह के अलावा पठारिया सीट से भी उम्मीदवार हैं।

    बता दें कि मध्यप्रदेश में विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी अपने नेताओं की नाराजगी झेल रही है। कांग्रेस ने भी बुधवार को पूर्व विधायक जेवियर मेडा को पार्टी से निकाला है।

  • उम्मीदवारों की घोषणा

    बुधनी से चुनाव लड़ेंगे शिवराज सिंह चौहान

  • भाजपा ने 28 नंवबर को होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 177 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुधनी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनकी सरकार में मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा दतिया और यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी से चुनावी मैदान में उतरेंगी। शिवराज सरकार में राजस्व मंत्री रहे उमाशंकर गुप्ता भोपाल से चुनाव लड़ेंगे।

    अपनी पहली सूची में भाजपा ने मौजूदा 27 विधायकों और 2 मंत्रियों के नाम काटे हैं।

  • चुनाव

    राज्य में हैं 230 विधानसभा सीटें

  • मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 35 सीट अनुसूचित जाति और 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

    चुनाव आयोग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के इन चुनावों में 5 करोड़ 3 लाख 34 हजार 268 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

    राज्य में एक चरण में ही 28 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 11 दिसंबर को मतगणना होगी। उस दिन पता चल सकेगा कि मध्यप्रदेश में अगली सरकार किस पार्टी की होगी।

  • बीजेपी का घोषणापत्र

    17 नवंबर को जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र

  • भाजपा मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। माना जा रहा है कि पार्टी के कई बड़ें नेताओं की उपस्थिति में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा को घोषणा पत्र के लिए लगभग 31 हजार सुझाव मिले हैं। पार्टी का कहना है कि लोगों के सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

    उम्मीद लगाई जा रही है कि पार्टी अपने घोषणापत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं का खास ध्यान रखेगी।

  • कांग्रेस का घोषणापत्र

    कांग्रेस ने जारी किया है वचनपत्र

  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। पार्टी ने इसे वचनपत्र नाम दिया है।

    इस वचनपत्र में कुल 973 घोषणाएं की गई हैं। इनमें किसानों की कर्जमाफी, विधान परिषद का गठन, डीजल-पेट्रोल पर छूट देने जैसी घोषणाएं शामिल हैं।

    कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सरकारी भवनों के परिसर में RSS की शाखाओं पर रोक और सरकारी कर्मचारियों को शाखा में जाने की अनुमति रद्द करने का वादा किया है।

  • कांग्रेस समाचार
  • चुनाव
  • भाजपा समाचार
  •  
ताज़ा खबरें
  • कबीर बेदी की ऑटोबायोग्राफी को 19 अप्रैल को लॉन्च करेंगी प्रियंका चोपड़ा
    कबीर बेदी की ऑटोबायोग्राफी को 19 अप्रैल को लॉन्च करेंगी प्रियंका चोपड़ा
    मनोरंजन
  • DC बनाम PBKS: मयंक-राहुल ने लगाए अर्धशतक, पंजाब ने बनाया बड़ा स्कोर
    DC बनाम PBKS: मयंक-राहुल ने लगाए अर्धशतक, पंजाब ने बनाया बड़ा स्कोर
    खेलकूद
  • प्रोसेसर और कैमरा सेटअप समेत सभी मायनों में शानदार हैं 20,000 रुपये तक के ये स्मार्टफोन्स
    प्रोसेसर और कैमरा सेटअप समेत सभी मायनों में शानदार हैं 20,000 रुपये तक के ये स्मार्टफोन्स
    टेक्नोलॉजी
  • कोरोना वायरस: क्या है देश का ऑक्सीजन संकट और इसके समाधान के लिए क्या-क्या किया गया?
    कोरोना वायरस: क्या है देश का ऑक्सीजन संकट और इसके समाधान के लिए क्या-क्या किया गया?
    देश
  • RCB बनाम KKR: कोलकाता को मिली 38 रन से हार, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    RCB बनाम KKR: कोलकाता को मिली 38 रन से हार, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार राकेश टिकैत
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021