NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / टाइम की 100 'वुमेन ऑफ द ईयर' की सूची में इंदिरा गांधी और अमृत कौर शामिल
    अगली खबर
    टाइम की 100 'वुमेन ऑफ द ईयर' की सूची में इंदिरा गांधी और अमृत कौर शामिल

    टाइम की 100 'वुमेन ऑफ द ईयर' की सूची में इंदिरा गांधी और अमृत कौर शामिल

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 06, 2020
    02:37 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया की जानी-मानी पत्रिका टाइम ने स्वतंत्रता सेनानी अमृत कौर और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को एक सदी की 100 ताकतवर महिलाओं की सूची में जगह दी है।

    टाइम ने कौर को 1947 और गांधी को 1976 के लिए 'वुमेन ऑफ द ईयर' बताया है।

    बता दें कि टाइम पत्रिका हर साल 'पर्सन ऑफ द ईयर' का ऐलान करती है, जिसमें अधिकतर मौकों पर पुरुषों को ही जगह मिलती है।

    आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

    टाइम

    टाइम ने इंदिरा गांधी के बारे में लिखी यह बात

    टाइम ने इंदिरा गांधी के बारे में लिखा की 1976 में "'भारत की महारानी' भारत की महान तानाशाह बन गई थीं।"

    पत्रिका ने लिखा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बेटी इंदिरा का व्यक्तित्व जितना प्रभावी था, उतना ही सख्त भी। 1975 में आर्थिक अस्थिरता के चलते हुए प्रदर्शनों ने उनकी सरकार को हिला दिया था। उस वक्त चुनाव अवैध घोषित होने के बाद उन्होंने देश में इमरजेंसी लगा दी थी।

    टाइम

    अमृत कौर के बारे में लिखी गई हैं ये बातें

    अमृत कौर के बारे में टाइम ने लिखा है कि 1918 में ऑक्सफोर्ड से पढ़ने के बाद राजकुमारी अमृत भारत लौटीं।

    कपूरथला के शाही परिवार में जन्मीं कौर ने महात्मा गांधी के काम से प्रेरित होकर भारत को अंग्रेजी शासन से मुक्त कराना अपना मिशन बना लिया।

    उन्होंने सामाजिक मुद्दों, महिलाओं की शिक्षा, बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्या को दूर करने और महिलाओं के वोट और तलाक के अधिकार के लिए आवाज उठाई थी।

    जानकारी

    मलेरिया की रोकथाम के लिए कौर ने चलाया था अभियान

    टाइम ने लिखा कि भारत के आजाद होने के बाद कौर कैबिनेट में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं। मंत्री रहते हुए उन्होंने इंडियन काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर की स्थापना की और लोगों को मलेरिया से बचाने के लिए अभियान चलाया।

    टाइम

    हर साल 'पर्सन ऑफ द ईयर' नामित करती है टाइम

    इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए टाइम ने बताया कि 72 सालों तक उसने 'मैन ऑफ द ईयर' नामित किए थे, जिसमें हमेशा पुरुष होते थे। आमतौर पर इसके तहत किसी देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या किसी बिजनेसमैन को जगह मिलती थी।

    पत्रिका ने कहा कि उस समय इस तरह के पुरुषों ने दुनिया पर अपना प्रभाव डाला था। 1999 में टाइम में 'मैन ऑफ द ईयर' की जगह 'पर्सन ऑफ द ईयर' के नाम का ऐलान शुरू किया।

    चयन प्रक्रिया

    लंबी प्रक्रिया के बाद हुआ है इन महिलाओं का चयन

    टाइम ने बताया कि उसने यह बदलाव समावेशी होने और लैंगिक भेदभाव को खत्म करने के लिए किया था। इसके बाद भी नतीजों में ज्यादा बदलाव नहीं हुए।

    टाइम ने कहा कि 100 वुमेन ऑफ द ईयर प्रोजेक्ट के तहत वो ऐसी महिलाओं के बारे में बात कर रही है जिनके बारे में कम चर्चा होती है। ये महिलाएं उन पदों पर पहुंची हैं, जिन पर अक्सर पुरुष पहुंचते हैं।

    लंबी प्रक्रिया के बाद इन महिलाओं का चयन हुआ है।

    टाइम

    ये हैं सूची में शामिल अन्य महिलाएं

    टाइम ने इस प्रोजेक्ट के लिए 89 नए कवर प्रकाशित किए हैं, जिन पर 'वुमेन ऑफ द ईयर' की फोटो छपी है। 11 कवर इसलिए छोड़े गए हैं क्योंकि उन सालों में 'पर्सन ऑफ द ईयर' के तौर पर महिलाओं को नामित किया गया था।

    इस सूची में जगह बनाने वाली अन्य महिलाओं में डिजाइनर कोको शनैल, लेखिका वर्जिनिया वोल्फ, क्वीन एलिजाबेथ, एक्ट्रेस मार्लिन मुनरो, प्रिंसेस डायना और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पंजाब
    इंदिरा गांधी
    महात्मा गांधी

    ताज़ा खबरें

    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप
    सरकार ने इलेक्ट्रिक कार निर्माण योजना के जारी किए दिशा-निर्देश, जानें खास बातें इलेक्ट्रिक कार
    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत की खबरें

    वायु प्रदूषण से भारत को प्रति मिनट हो रहा तीन करोड़ रुपये का नुकसान- रिपोर्ट चीन समाचार
    सिर्फ पांच रुपये में एक महीने का सब्सक्रिप्शन दे रही नेटफ्लिक्स, इन यूजर्स को होगा फायदा नेटफ्लिक्स
    ट्रंप के भारत दौरे का दूसरा दिन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ कई समझौते पर होगी बातचीत डोनाल्ड ट्रंप
    दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 14 भारत के, गाजियाबाद की हवा सबसे जहरीली चीन समाचार

    पंजाब

    सांस लेने लायक नहीं रही दिल्ली की हवा, बार में बिक रही ऑक्सीजन दिल्ली
    पंजाब: दलित को खंभे से बांधकर पीटा, पानी मांगा तो जबरदस्ती पिलाया पेशाब दलित
    ये प्यार है जानलेवा! भारत में हत्या के कारणों में लव अफेयर्स तीसरे नंबर पर भारत की खबरें
    अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 145 भारतीय किए गए निर्वासित, पहुंचे दिल्ली भारत की खबरें

    इंदिरा गांधी

    शीला दीक्षित की ताजपोशी कार्यक्रम में दिखे सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर, विवाद राहुल गांधी
    इन कारणों से कांग्रेस का 'ट्रंप कार्ड' साबित हो सकती हैं प्रियंका गांधी योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की तस्करी का आरोप पाकिस्तान समाचार
    लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी का वार, महागठबंधन को बताया महामिलावट नरेंद्र मोदी

    महात्मा गांधी

    नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी बोले- गांधी और भारत की आत्मा मार रहे साध्वी प्रज्ञा जैसे लोग नरेंद्र मोदी
    मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार दोबारा खोलेगी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ हत्या का पुराना मामला मध्य प्रदेश
    स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों में लगाई गई महात्मा गांधी की तस्वीर वाली टाइलें उत्तर प्रदेश
    राष्ट्रपति ने किया संसद संयुक्त सदन को संबोधित, बालाकोट एयर स्ट्राइक समेत कही ये बड़ी बातें जल संकट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025