गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान देखकर दुखी हुआ देश- प्रधानमंत्री मोदी
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 2021 में पहली बार 'मन की बात' के साथ देश की जनता से संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस पर लाल किले की ऐतिहासिक प्राचीर किसानों की ट्रैक्टर रैली पर हुए तिरंगे के अपमान पर खेद जताते हुए कहा कि इस घटना से पूरा देश दुखी है।
हालांकि, इस दौरान आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरे जाने की उम्मीद जताई और वैक्सीनेशन अभियान की सफलता पर खुशी व्यक्त की।
मामला
यह है तिरंगे के अपमान का मामला
किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों का एक समूह सुबह बेरिकेडिंग तोड़ते हुए लाल किले तक पहुंच गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के झड़प भी हुई थी।
इसी बीच कुल लोगों ने लाल किले पर तिरंगे के नीचे केसरिया झंडा फहरा दिया था। इससे लोगों में आक्रोश है।
यही कारण है कि अब स्थानीय लोग किसानों के खिलाफ होते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने झंडा फहराने वालों की पहचान भी कर ली है।
अपमान
तिरंगे के अपमान से देश दुखी हुआ देश- मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश ने असाधारण कार्य कर रहे लोगों को उनकी उपलब्धियां और मानवता के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया है। इस साल भी पुरस्कार पाने वालों में अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले लोग शामिल हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इन सबके बीच गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ हैं। अब देश को आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना होगा।
बयान
प्रधामंत्री मोदी ने बताया क्या है 'मन की बात'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जब 'मन की बात' करता हूं तो लगता है, जैसे परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूं। हमारी छोटी-छोटी बातें जो एक-दूसरे को कुछ सिखा जाए, जी-भर के जीने की प्रेरणा बन जाए, बस यही तो है 'मन की बात'।
मिसाल
वैक्सीनेशन अभियान दुनिया के लिए बन रहा मिसाल- मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि भारत ने कोरोना वायरस की लड़ाई में एक अहम मुकाम बनाया है। भारत पूरी दुनिया में इस लड़ाई में एक उदाहरण बनकर उभरा है। अब देश का वैक्सीनेशन अभियान भी दुनिया में एक मिसाल बन रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में सबसे तेजी से लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है और महज 15 दिन में 30 लाख लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।
धन्यवाद
प्रधानमंत्री ने जयराम विप्लव को दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आजादी के 75वर्ष का समारोह अमृत महोत्सव शुरू करने जा रहा है। ऐसे में यह देश के उन महानायकों से जुड़ी स्थानीय जगहों का पता लगाने का बेहतरीन समय है, जिनकी वजह से आजादी मिली। वह उन शहीदों को नमन करते हैं।
उन्होंने आगे कहा, "मैं जयराम विप्लव को धन्यवाद देना चाहता हूं। वो एक ऐसी घटना को देश के सामने लेकर आए, जिस पर उतनी चर्चा नहीं हो पाई, जितनी होनी चाहिए थी।"
तारीफ
प्रधानमंत्री ने की स्ट्रॉबेरी फेस्टीवल की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दिनों झांसी के बुंदेलखंड में स्ट्रॉबेरी फेस्टीवल शुरू हुआ। सभी को आश्चर्य होता होगा स्ट्रॉबेरी और बुंदेलखंड!, लेकिन यही सच्चाई है। नई तकनीक की मदद से ऐसे ही प्रयास देश के अन्य हिस्सों में भी हो रहे हैं।
उन्होंने कहा जो स्ट्राबेरी कभी पहाड़ों की पहचान थी, वो अब कच्छ की रेतीली जमीन पर भी होने लगी है। इससे किसानों की आय बढ़ रही है। खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
किसान आंदोलन
कृषि के आधुनिकीकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है सरकार- मोदी
केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, "कृषि के आधुनिकीकरण के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है और इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा ऐसे ही प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।"
इस दौरान उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु के लिए एक नॉन स्टॉप फ्लाइट की कमान संभालने वाली भारत की चार महिला पायलटों की भी तारीफ की।
जानकारी
टीम इंडिया का कठिन परिश्रम प्रेरित करने वाला- मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। भारती क्रिकेट टीम ने शुरुआती परेशानियों के बाद शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों का कठिन परिश्रम और एकजुटता प्रेरित करने वाली है।