NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गणतंत्र दिवस के माैके पर फाॅलो करें ये फैशन टिप्स, भीड़ से दिखेंगी अलग
    अगली खबर
    गणतंत्र दिवस के माैके पर फाॅलो करें ये फैशन टिप्स, भीड़ से दिखेंगी अलग

    गणतंत्र दिवस के माैके पर फाॅलो करें ये फैशन टिप्स, भीड़ से दिखेंगी अलग

    लेखन ईशा शर्मा
    Jan 25, 2020
    03:48 pm

    क्या है खबर?

    गणतंत्र दिवस के माैके पर लोगों में खास उत्साह रहता है। इस दिन युवाओं में देश प्रेम के साथ फैशन के रंग देखने को मिलते हैं।

    इस दिन लोगों के पहनावे से लेकर मेकअप तक में केसरिया, सफेद और हरा रंग दिखाई देता है।

    कुछ लोग फेसपेंट से चेहरे पर तिरंगा बनवाते हैं वहीं कुछ लोग खास ड्रेस पहनते हैं।

    अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर ऐसा लुक पाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं।

    #1

    तिरंगा दुपट्टा और अनारकली

    गणतंत्र दिवस पर फैशन फाॅलो करते हुए तिरंगे के तीन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहन सकती हैं।

    इसके साथ सिंपल लुक को फैंसी बनाने के लिए सफेद रंग की अनारकली और सफेद रंग का प्लाजो पहनें। यह ड्रेस आजकल ट्रेंड में है। इसके ऊपर तिरंगा दुपट्टा पहनकर लुक को खास बनाएं।

    इसके अलावा साड़ी या कुर्ती पहन सकती हैं और साथ में पारंपरिक ज्वैलरी कैरी की जा सकती है।

    #2

    बालों का नया लुक

    ड्रेस के साथ-साथ बालों में तिरंगे का कलर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके लिए अलग-अलग प्रकार के स्टाइल से बालों को नया लुक दें और बालों पर तिरंगे के रंग का हेयरबैंड और हेयरक्लिप भी लगाएं।

    इसके अलावा बालों को ट्राईकलर में रंग कर भी फैशन कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि बालों को कलर करना हर किसी को सूट नहीं करता, इसलिए पहले कलर की जांच जरूर कर लें।

    #3

    थ्री डी मेकअप का ट्रेंड

    यदि बात मेकअप की जाए तो सबसे ज्यादा फैशन में आंखों का थ्री डी आईज मेकअप हैं।

    आंखों को ट्राईकलर लुक देने के लिए सिल्वर आईशैडो से कवर कर लें। इसके बाद ऊपर ऑरेंज आईशैडो और नीचे ग्रीन काजल पेसिंल लगाएं। तिरंगे के तीनों रंगों को शैडो के लिए भी उपयोग करें।

    इसके अलावा चेहरे पर बटरफ्लाई, फ्लावर, बर्ड्स आदि ट्रेंड में हैं। इन्हें आकर्षक बनाने के लिए क्रिस्टल, स्पार्कल और ग्लिटर कलर का उपयोग करें।

    #4,5

    नेल आर्ट और लिप्स का फैशन

    इन दिनों नेल आर्ट काफी ट्रेंड में चल रहा है। इसका उपयोग महिलाएं गणतंत्र दिवस के माैके पर कर सकती है। ऊपर फोटो में दिए अनुसार तिरंगे के तीनों रंगों को शामिल करें और नाखूनों पर डिजाइन बनाएं। इन्हें ड्रेस थीम के साथ खूबसूरत लुक दे सकती है।

    इसके साथ ही होठों को नया लुक देने के लिए नारंगी कलर की लिप्सटिक लगाएं। इसके ऊपर शाइनिंग ग्लास का उपयोग करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    फैशन टिप्स
    गणतंत्र दिवस

    ताज़ा खबरें

    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    सर्दियों में आकर्षक लुक पाने के लिए इन ड्रेसिंग टिप्स को करें फॉलो फैशन टिप्स
    IRCTC कम पैसों में करवा रहा है 12 धार्मिक स्थलों की सैर, जानें पैकेज की खासियत IRCTC
    मकर संक्रांति: त्योहार एक, नाम अनेक; आइए जानें इनके बारे में झारखंड
    नहाने के पानी में मिलाये ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे स्वास्थ्य

    फैशन टिप्स

    #Alvida2018: ये रहे साल 2018 के सबसे अजीबो-गरीब फैशन ट्रेंड, जिसने भी देखा हो गया हैरान प्रियंका चोपड़ा
    गलती या फ़ैशन? इस जींस को देखकर आपके मन में उठेगा यही सवाल सोशल मीडिया
    इस मानसून सबसे अलग और स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएँ ये ट्रेंडी फ़ैशन टिप्स मानसून
    मानसून में इन आसान उपायों को अपनाकर रखें अपने चमड़े की वस्तुओं को सुरक्षित मानसून

    गणतंत्र दिवस

    दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए हिजबुल मुजाहिद्दीन के 2 आतंकी, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश दिल्ली पुलिस
    गणतंत्र दिवस: स्कूलों में 26 जनवरी प्रतियोगिता के लिए ऐसे लिखें निबंध शिक्षा
    गणतंत्र दिवस परेड: देश के इतिहास में पहली बार महिला करेगी पुरुष सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व दिल्ली
    योगी सरकार के पहले 16 महीनों में 3,000 से ज़्यादा एनकाउंटर, 78 अपराधी ढेर योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025