NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / गणतंत्र दिवस: स्कूल में निबंध और भाषण के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स
    गणतंत्र दिवस: स्कूल में निबंध और भाषण के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स
    करियर

    गणतंत्र दिवस: स्कूल में निबंध और भाषण के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

    लेखन मोना दीक्षित
    January 24, 2020 | 05:51 pm 0 मिनट में पढ़ें
    गणतंत्र दिवस: स्कूल में निबंध और भाषण के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स

    हर साल भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रुप में मानाया जाता है। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, तब से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाते हैं। भारत के सभी देशवासी बड़ी धूमधाम ये दिन मनाते हैं। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी ऑफिस आदि में प्रोग्राम होते हैं। स्कूलों में निबंध की प्रतियोगिता होती और शिक्षक आदि भाषण देते हैं। आइए इस लेख से निबंध लिखने के टिप्स जानें।

    इतिहास बताते हुए करें शुरूआत

    अगर आपने भी अपने अपने स्कूल, कॉलेज या अन्य किसी जगह पर होने वाली निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया है तो आपको निबंध की शुरूआत 26 जनवरी के इतिहास और उसके मनाए जाने के पीछे के कारण से करनी चाहिए। जी हां, आपको इतिहास के बारे में बात करते हुए बताना चाहिए कि गणंतत्र दिवस क्यों और कब से मनाया जाता है। इसके साथ ही आपको इसके इतिहास से लोगों को परिचित कराना चाहिए।

    मनाए जाने के तरीकों और महत्व के बारे में बताएं

    इतिहास के बाद आपको गणंतत्र दिवस के महत्व के बारे में बताना चाहिए और इसे मानाने के तरीकों के बारे में बात करनी चाहिए। आप बता सकते हैं कि गणतंत्र दिवस पर हर साल दिल्ली में राजपथ से लेकर लाल किले तक परेड होती है। इसी प्रकार आप गणतंत्र दिवस पर होने वाले और भी कार्यक्रमों के बारे में बता सकते हैं। आप बता सकते हैं कि सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी ऑफिस में तिरंगा फैराया जाता है।

    तिरंगे के रंगों का महत्व बता सकते हैं

    अपने निबंध को और भी प्रभावित बनाने के लिए आप तिरंगे में दिए गए रंगों का महत्व और उसका मतलब बता सकते हैं। आप ये भी बता सकते हैं कि आजकल ऑफिस में 26 जनवरी पर तिरंगे के रंग के कपडे पहनने का ट्रेंड है।

    अपने संविधान के बारे में बता सकते हैं

    आपको अपने संविधान के बारे में कितना पता है ये दिखाने कि लिए आप अपने निबंध में अपने सवंधान के बारे में लिख सकते हैं। आप लिख सकते हैं कि संविधान कितने दिनों में तैयारी हुआ था और किसने संविधान बनाया था। इसके साथ ही आप हाल ही में संविधान में हुए कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तनों और संविधान में दिए गए आपके अधिकारों के बारे में भी बात कर सकते हैं।

    अच्छी शायरी के साथ कर सकते हैं अंत

    निबंध का अंत करने के लिए आप कोई अच्छी शायरी या दोहा आदि का उपयोग कर सकते हैं और हमारे स्वतंत्रा सेनानी द्वारा किए गए बलिदानों की बात कर सकते हैं। अपने देश के लिए कुछ अच्छी बातें लिखकर निबंध का अंत करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा
    गणतंत्र दिवस

    शिक्षा

    CBSE 12th Board Exam: जियोग्राफी के लिए इन महत्वपूर्ण टॉपिक्स को पढ़ना नहीं भूलें CBSE
    DSSSB Recruitment: PGT, TGT आदि पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया नौकरियां
    विदेश में पढ़ाई करने का फैसला लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान करियर
    Indian Army Recruitment 2020: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन भारतीय सेना

    गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस परेड: गुजरात की झांकी का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज दिल्ली
    गणतंत्र दिवस परेड 2020: यहां जाने वह सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं! भारत की खबरें
    जम्मू-कश्मीर: DSP देविंदर सिंह ने कबूल की आतंकियों से 12 लाख रुपये लेने की बात दिल्ली
    इस साल गणतंत्र दिवस पर नहीं दिखेगी पश्चिम बंगाल की झांकी, जानिये वजह कोलकाता
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023