Page Loader
समय से पहले आ जाएगा मानसून, 19 जून को अंडमान और निकोबार राज्य में देगा दस्तक
इस साल समय से पहले आएगा मानसून

समय से पहले आ जाएगा मानसून, 19 जून को अंडमान और निकोबार राज्य में देगा दस्तक

लेखन गजेंद्र
May 14, 2024
05:56 pm

क्या है खबर?

भीषण गर्मी से इस बार लोगों को जल्द निजात मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने समय से पहले मानसून आने की उम्मीद जताई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून सबसे पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आएगा। यह 19 जून को यहां पहुंचने की संभावना है। IMD का कहना है कि वैसे अंडमान में हर साल मानसून 22 जून को आता है, लेकिन इस बार 3 दिन पहले आ जाएगा। उसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों में पहुंचेगा।

मौसम

1 जून को मानसून पहुंचेगा केरल

अंडमान निकोबार के बाद मानसून केरल की ओर बढ़ेगा। केरल में हर साल मानसून 1 जून को आ जाता है, लेकिन इस बार यह 1 से 2 दिन पहले भी आ सकता है। इसके बाद 10 जून तक महाराष्ट्र, 15 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और 20 जून तक उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। 30 जून तक यह दिल्ली और हरियाणा पहुंचेगा। 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश पर छा जाएगा।

बारिश

अल नीनो के कमजोर होने से होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि अल नीनो का प्रभाव कम हो रहा है और अल नीना सक्रिय हो रहा है, जिससे आने वाले समय में बारिश अच्छी होने की उम्मीद है। यह मानसून के लिए अच्छे संकेत हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई के शुरूआती हफ्ते में कई राज्यों में अच्छी बारिश हो चुकी है, जिसकी उम्मीद जताई जा रही थी। IMD ने पहले बताया था कि इस साल बारिश सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है।