NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून में इन 5 फलों का करें सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ 
    अगली खबर
    मानसून में इन 5 फलों का करें सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ 
    मानसून में इन 5 फलों का करें सेवन

    मानसून में इन 5 फलों का करें सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ 

    लेखन अंजली
    Jul 19, 2023
    03:58 pm

    क्या है खबर?

    मानसून में कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा काफी बढ़ जाता है।

    मच्छरों के कारण होने वाले संक्रमण जैसे डेंगू, मलेरिया, मौसमी फ्लू और टाइफाइड आदि मानसून में होना आम बात हैं।

    ऐसे में कुछ फलों का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और इन संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बताते हैं, जो आपको स्वस्थ और फिट रखने में मदद कर सकते हैं।

    #1

    आडू

    आडू में पाए जाने वाले शक्तिशाली घटकों में आवश्यक विटामिन, पोटेशियम, फोलेट और आयरन होता है। मानसून के दौरान ये सभी पोषक तत्व शरीर को कई फायदे दे सकते हैं।

    इसमें फ्लोराइड नामक खनिज भी होता है, जो बेहतर मौखिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

    आडू का सेवन शरीर को हृदय रोगों से दूर रखने में भी मदद कर सकता है। लाभ के लिए इसे कच्चा खाएं या फिर इससे बने जूस का सेवन करें।

    #2

    लीची

    लीची में कई एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो अस्थमा के रोगियों की सांस लेने की क्षमता में सुधार करते हैं और वजन कम करने में तेजी ला सकते हैं।

    लीची प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है और संक्रमण आदि से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करती है।

    जब मानसून के दौरान सामान्य सर्दी हो जाती है तो लीची का सेवन इससे राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

    यहां लीची के स्वादिष्ट व्यंजनों की 5 आसानी रेसिपी भी जान सकते हैं।

    #3

    आलूबुखारा

    आलूबुखारा विटामिन-C से भरपूर होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करने में मदद कर सकता है।

    इसमें पोषक तत्वों के साथ-साथ कई ऐसे रासायनिक यौगिक भी मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया में बाधा डालने वाले सूक्ष्मजीवों को खत्म करने का काम करते हैं और इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है।

    इसमें मौजूद एंटी-हाइपरलिपिडेमिया, एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण रक्त लिपिड का स्तर संतुलित करके हृदय को सुरक्षा प्रदान करते है।

    #4

    चेरी

    नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, चेरी एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होती हैं।

    यह गुण शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करता है। मुक्त कणों के कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है, जिससे कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, अल्जाइमर और नेत्र रोग जैसी कई बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।

    इस वजह से डाइट में चेरी को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

    #5

    जामुन

    जामुन में प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन-C और अन्य पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में कारगर हैं।

    यह बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके रक्त को साफ करने का भी काम करता है और लीवर संबंधी परेशानियों से बचाए रखने में मददगार साबित हो सकता है।

    इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण खून में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में प्रभावी माना जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    किआ के पूर्व कर्मचारियों ने किए थे फैक्ट्री से इंजन चोरी, पुलिस जांच में खुलासा  किआ मोटर्स
    IPL 2025: विराट कोहली PBKS के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, फाइनल: मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इस डिजिटल युग में अपनी कला से कैसे पैसा कमाएं? यहां जानिए तरीके  पर्सनल फाइनेंस

    मानसून

    मानसून के दौरान इन 5 लुभावनी जगहों पर घूमने की बनाएं योजना, आएगा बहुत मजा पर्यटन
    दिल्ली में अगले 2 दिनों के अंदर दस्तक देगा मानसून, बारिश होने की संभावना- IMD दिल्ली
    मानसून की बीमारियों से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके मानसून के टिप्स
    मानसून ने दिल्ली और मुंबई में एक साथ दी दस्तक, कई राज्यों में बारिश का अनुमान दिल्ली

    खान-पान

    त्वचा का निखार बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 5 फल, डाइट में करें शामिल त्वचा की देखभाल
    बाजार में आई 'हाजमोला चाय', स्वाद चखना चाहते हैं तो इस जगह का करें रुख उत्तर प्रदेश
    डाइट में शामिल करें नींबू, मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ लाइफस्टाइल
    कश्मीर के इन 5 स्वादिष्ट व्यंजनों को घर पर बनाकर खाएं, आसान है इनकी रेसिपी  रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    किशोरावस्था में वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जल्द दिखेगा असर वजन घटाना
    कर्नाटक के हालेबिदु में मौजूद हैं ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं  कर्नाटक
    त्वचा की देखभाल में शिया बटर को करें शामिल, मिलेंगे ये प्रमुख फायदे त्वचा की देखभाल
    मानसून के दौरान अपने कुत्ते का इस तरह से रखें ध्यान, बीमारियों से रहेगा सुरक्षित पालतू जानवर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025