Page Loader
मानसून के दौरान अपने गार्डन में लगाएं ये फूल वाले पौधे, लगेंगे बहुत खूबसूरत
मानसून के दौरान गार्डन को सजाएंगे ये पौधे

मानसून के दौरान अपने गार्डन में लगाएं ये फूल वाले पौधे, लगेंगे बहुत खूबसूरत

लेखन अंजली
Jun 27, 2023
02:06 pm

क्या है खबर?

मानसून को पेड़-पौधों के लिए अनुकूल माना जाता है। इसका कारण है कि यह सुहाना मौसम गार्डन को खिल-खिला रखता है। ऐसे में यदि आप गार्डनिंग के शौकीन हैं तो इस समय फूलों वाले पौधों को लगाना अच्छा है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप मानसून के दौरान अपने घर की बालकनी या फिर आंगन में आसानी से लगा सकते हैं।

#1

बालसम 

इस पौधे के बीज को मानसून के दौरान बोना अच्छा है। इसके फूल गुलाबी, बैंगनी, लाल और सफेद रंग के होते हैं। ये पौधे ऐसी मिट्टी अच्छे से पनपते हैं, जिसमें अच्छी जल निकासी हो। इसके अतिरिक्त इन्हें थोड़ी धूप या फिर छाया की आवश्यकता होती है। बीज को मिट्टी में लगभग एक चौथाई इंच गहराई में रोपें। अच्छी बात यह है कि इन पौधे को अधिक देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है।

#2

कॉसमॉस 

कॉसमॉस एक ऐसा पौधा है, जिस पर साल भर फूल रहते हैं। यह पौधा लगाने के लिए गर्मी और मानसून का मौसम सबसे अच्छा होता है और यह पौधा लगभग 1.5-4 फीट लंबा होता है। इस पौधे में लाल, गुलाबी और बैंगनी आदि रंग के फूल आते हैं। अगर आपको फूल पसंद हैं तो आप अपने गार्डन या फिर घर की बालकनी में यह पौधा लगा सकते हैं।

#3

एग्रेटम 

एग्रेटम कम बढ़ने वाला पौधा है, जो आमतौर पर 6 से 8 इंच की लंबाई तक ही उगता है। इसके फूल नीले, बैंगनी, गुलाबी और सफेद सहित कई रंगों में खिलते हैं। आप एग्रेटम के पौधे को सूखी और मध्यम उपजाऊ मिट्टी में लगा सकते हैं। इसके अलावा इस फूल के पौधे को बहुत ज्यादा देखभाल या पानी की जरूरत नहीं होती है। यह तेज धूप भी सहन कर सकते हैं।

#4

मानसून कैसिया 

इस पौधे को अमलतास और गोल्डन फ्लावर के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा एंटी-बैक्टीरियल और आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसे मानसून में अपने घर की बालकनी या फिर आंगन में लगाना बेहतर है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि बारिश के मौसम में मानसून कैसिया में पीले फूल खिलते हैं, जो बालकनी और आंगन को परफेक्ट लुक दे सकते हैं। आपको बता दें कि मानसून कैसिया केरल का राजकीय फूल है।

#5

जिन्निया 

यह बहुत खूबसूरत फूल वाला पौधा है, जिन्हें अक्सर बाग-बगीचों में देखा जा सकता है। इसके फूलों का रंग पौधे की किस्म के अनुसार अलग-अलग होता है। इसके फूल ज्यादातर सफेद, लाल, बेंगनी, नारंगी, पीले आदि रंगों में होते हैं। जिन्निया के कुछ किस्म के पौधों पर बहुरंगी फूल भी आते हैं। 3 फीट लंबे इस पौधे को सूरज की राशनी चाहिए होती है। इस कारण इस पौधे को सीधी धूप में रखना जरूरत होता है।