NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मणिपुर वीडियो मामला: पुलिस ने पांचवे आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 
    अगली खबर
    मणिपुर वीडियो मामला: पुलिस ने पांचवे आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 
    मणिपुर में सामने आया था महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला

    मणिपुर वीडियो मामला: पुलिस ने पांचवे आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 

    लेखन सकुल गर्ग
    Jul 22, 2023
    11:30 am

    क्या है खबर?

    मणिपुर में महिलाओं की निर्वस्त्र घुमाए के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 19 वर्षीय युमलेम्बम नुंगसिथोई मैतेई के रूप में हुई है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

    गौरतलब है कि महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का एक वीडियो सामने आने के बाद अब तक मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    बयान 

    सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा- मुख्यमंत्री सिंह

    मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    मणिपुर सरकार ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में 126 चौकियां स्थापित की गई हैं और पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए 413 लोगों को हिरासत में लिया है।

    बयान 

    सरमा ने वीडियो के जारी होने के समय पर उठाया सवाल 

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने संसद के मानसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले एक वीडियो के सोशल मीडिया पर जारी होने के समय पर सवाल उठाया है।

    उन्होंने कहा कि घटना की वीडियो वायरल होने के पीछे राजनीति है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे कुछ राज्यों में रेप की घटनाएं भाजपा शासित मणिपुर या अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की तुलना में बहुत अधिक हैं।

    हिंसा 

    इंफाल में महिलाओं ने सड़क पर लगाई आग

    मणिपुर की राजधानी इंफाल में शुक्रवार को हिंसा की घटना सामने आई। दरअसल, वीडियो के विरोध में महिला प्रदर्शनकारियों ने घारी इलाके में एक मुख्य सड़क को अवरुद्ध करते हुए टायरों में आग लगा दी थी।

    मणिपुर पुलिस और भारतीय सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आग बुझाई। इंडिया टुडे के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े, जिसके बाद फ्लैग मार्च भी किया गया।

    मामला 

    क्या है महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला? 

    मणिपुर से 19 जुलाई को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें भीड़ 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके दौड़ा रही है।

    इस वीडियो में महिलाएं रोती-बिलखती देखी जा सकती हैं और कुछ पुरुष उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके साथ गैंगरेप भी किया। यह घटना कांगपोकपी जिले की है और वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है।

    इस घटना के एक दिन पहले ही मणिपुर हिंसा शुरू हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर
    मणिपुर हिंसा

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    मणिपुर

    मणिपुर: कुकी समुदाय ने मांगी सेना की सुरक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार मणिपुर हिंसा
    असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कुकी उग्रवादी संगठन से संबंध पर दी सफाई, आरोप नकारे असम
    मणिपुर हिंसा: भाजपा विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, फिर मुकरे मणिपुर हिंसा
    मणिपुर हिंसा: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक अमित शाह

    मणिपुर हिंसा

    मणिपुर: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को ही नहीं पता राज्य में क्या हो रहा, बोले- स्थिति अराजक एन बीरेन सिंह
    मणिपुर: सुरक्षा बलों के अभियान में हस्तक्षेप कर रहीं महिलाएं, सेना बोली- मानवीय होना कमजोरी नहीं मणिपुर
    मणिपुर में हिंसा फैलाने के लिए म्यांमार से हुई थी हथियारों की तस्करी- रिपोर्ट मणिपुर
    मणिपुर: हिंसा के बीच सरकार का आदेश, कार्यालय नहीं आ रहे कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025