Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / सरकार ने ब्लॉक किए खालिस्तानी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' से संबंधित ऐप्स और वेबसाइट्स
देश

सरकार ने ब्लॉक किए खालिस्तानी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' से संबंधित ऐप्स और वेबसाइट्स

सरकार ने ब्लॉक किए खालिस्तानी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' से संबंधित ऐप्स और वेबसाइट्स
लेखन मुकुल तोमर
Feb 22, 2022, 02:51 pm 3 मिनट में पढ़ें
सरकार ने ब्लॉक किए खालिस्तानी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' से संबंधित ऐप्स और वेबसाइट्स
सरकार ने ब्लॉक किए खालिस्तानी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' से संबंधित ऐप्स और वेबसाइट्स

केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से संबंधित ऐप्स, वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा एक चैनल 'पंजाब पॉलिटिक्स टीवी' को भी ब्लॉक कर दिया गया है। सरकार ने इस चैनल पर SFJ के साथ संबंध होने और ऑनलाइन मीडिया का उपयोग करके विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

बयान
भारत की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुंचा रहे थे ऐप्स और वेबसाइट्स- सरकार

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) के आधिकारिक बयान के अनुसार, "ब्लॉक किए गए ऐप्स, वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की सामग्री में सांप्रदायिक नफरत और अलगाववाद भड़काने की क्षमता थी और उन्हें भारत की संप्रभुता और अखंडता, राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए हानिकारक पाया गया। ये भी देखा गया कि नए ऐप्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ऐसे समय लॉन्च किया गया जिससे मौजूदा चुनावों में लाभ उठाया जा सके।"

आतंकी संगठन
क्या है सिख फॉर जस्टिस संगठन?

SFL एक खालिस्तानी संगठन है जो सिखों के लिए अलग देश की मांग करता है। इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में है और ये कनाडा में सबसे अधिक सक्रिय है। भारत में उस पर किसान आंदोलन के बहाने खालिस्तानी विचारों और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप है। 26 जनवरी, 2021 को लाल किले पर हुई हिंसा में भी SFL का नाम आया था। इसे गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी संगठन घोषित किया जा चुका है।

बयान
सरकार ने कहा- भारत को कमजोर करने वाले हर कार्रवाई को विफल करेंगे

मंत्रालय ने कहा कि सरकार अब सतर्क है और वो भारत के सूचना वातावरण को सुरक्षित करना सुनिश्चित करेगी। बयान के अनुसार, सरकार भारत की संप्रभुता और अखंडता को कमजोर करने की क्षमता रखने वाली किसी भी कार्रवाई को विफल करेगी।

अन्य कार्रवाई
पहले भी ऐसी कार्रवाई कर चुका है भारत

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता का हवाला देते हुए ऐप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक किया है। पिछले कुछ महीनों के अंदर भारत सरकार पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे कई यूट्यूब चैनल्स और वेबसाइट्स को बैन कर चुकी है। बीती 22 जनवरी को ही सरकार ने ऐसे 35 यूट्यूब चैनल्स और दो वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगाया था। ये देश विरोधी सामग्री का प्रसार कर रहे थे।

चीनी ऐप्स
चीन के कई ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगा चुका है भारत

भारत ने देश की संप्रभुता और अखंडता को खतरा पैदा करने वाले कई चीनी ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगाया है। सबसे पहले जून, 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था। हाल ही में 14 फरवरी को भी चीन के 54 ऐप्स को बैन कर दिया गया था। सरकार ने इन ऐप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Twitter
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
खालिस्तान
सोशल मीडिया
केंद्र सरकार
ताज़ा खबरें
CAT 2022: मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए इन टिप्स की मदद से करें तैयारी
CAT 2022: मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए इन टिप्स की मदद से करें तैयारी करियर
जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं लाइफस्टाइल
भारत में टाटा पंच की जबरदस्त मांग, 10 महीने में एक लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी
भारत में टाटा पंच की जबरदस्त मांग, 10 महीने में एक लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी ऑटो
बच्चों को रोजाना करवाएं ये योगासन, समग्र स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद
बच्चों को रोजाना करवाएं ये योगासन, समग्र स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद लाइफस्टाइल
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप देश
खालिस्तान
पंजाब पुलिस ने की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस बोली- पर्याप्त है
पंजाब पुलिस ने की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस बोली- पर्याप्त है देश
हिमाचल प्रदेश: खालिस्तानी संगठन के जनमत संग्रह के ऐलान के बाद सील किए गए बॉर्डर
हिमाचल प्रदेश: खालिस्तानी संगठन के जनमत संग्रह के ऐलान के बाद सील किए गए बॉर्डर देश
हिमाचल विधानसभा के गेट पर लगाए गए खालिस्तानी झंडे, 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे भी लिखे
हिमाचल विधानसभा के गेट पर लगाए गए खालिस्तानी झंडे, 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे भी लिखे देश
हरियाणा: करनाल में गिरफ्तार किए गए चार संदिग्ध, भारी मात्रा में हथियार बरामद
हरियाणा: करनाल में गिरफ्तार किए गए चार संदिग्ध, भारी मात्रा में हथियार बरामद देश
मोहाली से गिरफ्तार किया गया पटियाला हिंसा का मुख्य आरोपी- पंजाब पुलिस
मोहाली से गिरफ्तार किया गया पटियाला हिंसा का मुख्य आरोपी- पंजाब पुलिस देश
और खबरें
सोशल मीडिया
असम: 15 वर्षीय लड़की ने खुद को लगाया बॉयफ्रेंड के HIV पॉजिटिव खून का इंजेक्शन
असम: 15 वर्षीय लड़की ने खुद को लगाया बॉयफ्रेंड के HIV पॉजिटिव खून का इंजेक्शन अजब-गजब
भारत में स्नैपचैट प्लस सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च, मिलेंगी ये खास सुविधाएं
भारत में स्नैपचैट प्लस सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च, मिलेंगी ये खास सुविधाएं टेक्नोलॉजी
आलिया से शिल्पा तक, अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां
आलिया से शिल्पा तक, अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां मनोरंजन
सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा के बाद दग्गुबाती ने डिलीट किए सभी इंस्टाग्राम पोस्ट
सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा के बाद दग्गुबाती ने डिलीट किए सभी इंस्टाग्राम पोस्ट मनोरंजन
कोलकाता: इंस्टाग्राम पर बिकिनी में तस्वीरें डालने पर यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को बर्खास्त किया
कोलकाता: इंस्टाग्राम पर बिकिनी में तस्वीरें डालने पर यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को बर्खास्त किया देश
और खबरें
केंद्र सरकार
SSC CGL: संयुक्त स्नातक स्तर की टियर 3 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SSC CGL: संयुक्त स्नातक स्तर की टियर 3 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
हरियाणा: तिरंगा खरीदने को मजबूर करने वाला राशन डीलर निलंबित, वरुण गांधी ने उठाया था मुद्दा
हरियाणा: तिरंगा खरीदने को मजबूर करने वाला राशन डीलर निलंबित, वरुण गांधी ने उठाया था मुद्दा देश
BSF में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
BSF में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
बिहार: JDU और भाजपा के बीच तकरार बढ़ी, नीतीश कुमार ने मंगलवार को बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
बिहार: JDU और भाजपा के बीच तकरार बढ़ी, नीतीश कुमार ने मंगलवार को बुलाई महत्वपूर्ण बैठक राजनीति
केंद्र सरकार में शामिल नहीं होगी नीतीश कुमार की JDU
केंद्र सरकार में शामिल नहीं होगी नीतीश कुमार की JDU राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022