Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / महामारी के बीच बढ़ती जा रहीं मुसीबतें, अब सामने आया येलो फंगस का मामला
देश

महामारी के बीच बढ़ती जा रहीं मुसीबतें, अब सामने आया येलो फंगस का मामला

महामारी के बीच बढ़ती जा रहीं मुसीबतें, अब सामने आया येलो फंगस का मामला
लेखन प्रमोद कुमार
May 24, 2021, 05:02 pm 3 मिनट में पढ़ें
महामारी के बीच बढ़ती जा रहीं मुसीबतें, अब सामने आया येलो फंगस का मामला
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में एक के बाद एक नई आफत सिर उठा रही है। ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के बढ़ते मामलों की बीच अब येलो फंगस का खतरा भी मंडराने लगा है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इसका पहला मामला सामने आया है। यहां एक 34 वर्षीय व्यक्ति में यह बीमारी पाई गई है। डॉक्टरों का कहना है कि येलो फंगस ब्लैक और व्हाइट फंगस से ज्यादा खतरनाक है। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

खतरा
अंदरुनी अंगों को ज्यादा निशाना बनाती हैं येलो फंगस

TOI ने लिखा है कि येलो फंगस शरीर के अंदरूनी अंगों को अपना निशाना बनाती है। इसके हल्के लक्षणों में पीड़ित व्यक्ति के शरीर में मवाद का रिसाव, जख्म देर से भरना आदि शामिल हैं। वहीं अगर संक्रमण गंभीर चरण में पहुंच जाए तो शरीर के अंदरूनी अंग काम करना बंद कर देते हैं। इसलिए विशेषज्ञों का कहना है कि येलो फंगस के हल्के से लक्षण नजर आते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है।

कारण
येलो फंगस होने की वजह क्या है?

फंगस से जुड़ी अधिकतर संक्रामक बीमारियां गंदगी की वजह से होती हैं। संक्रमित खान-पान, स्टेरॉयड और एंटीबैक्टीरियल दवाओं के अधिक इस्तेमाल से भी यह बीमारी हो सकती है। कोरोना से ठीक होने के बाद हो रहे व्हाइट और ब्लैक फंगस संक्रमण के पीछे अभी तक यही कारण प्रमुख माने जा रहे हैं। जो मरीज लंबे समय से दवा ले रहे हैं या जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई है, उन्हें फंगस का संक्रमण होने का खतरा ज्यादा है।

लक्षण
येलो फंगस का कैसे पता लगाएं?

येलो फंगस के लक्षण व्हाइट और ब्लैक फंगस से अलग है। ब्लैक और व्हाइट फंगस में जहां चेहरे पर सूजन, नाक में परेशानी, आंखे खोलने-बंद करने में परेशानी, मुंह खोलने में परेशानी जैसे लक्षण नजर आते हैं, वहीं येलो फंगस शरीर के अंदर ही अंदर ज्यादा नुकसान पहुंचाती रहती है। इस वजह से पीड़ित व्यक्ति में लगातार सुस्ती बने रहना, भूख कम लगना, वजन कम होना, पाचन क्रिया प्रभावित होने जैसे लक्षण मुख्य तौर पर नजर आते हैं।

लक्षण
आंखों में भी होती है परेशानी

ब्लैक फंगस की तरफ येलो फंगस से भी आंखों में परेशानी होती है। कई मामलों में पीड़ित व्यक्ति की आंखे लाल रहती हैं और उनमें सूजन आ जाती है। इसके अलावा मवाद का रिसाव और जख्मों का देरी से भरना, अंगों का सुन्न पड़ जाना, शरीर में टूटन और दर्द रहना, दिल की गति का बढ़ जाना भी इसके लक्षणों में शामिल हैं। भूख न लगने और पाचन क्रिया बिगड़ने से शरीर कुपोषित सा दिखने लगता है।

इलाज
क्या इसका उपचार मौजूद है?

ब्लैक और येलो फंगस के मामले हालिया दिनों में बड़ी मात्रा में दर्ज होना शुरू हुए हैं। फिलहाल देश में ब्लैक फंगस के लिए एंटीफंगल इंजेशन एंफोेटरिसीन-बी (Amphotericin B) का इस्तेमाल किया जा रहा है। बीते सप्ताह केंद्र ने अलग-अलग राज्यों को इसकी लगभग 23,000 शीशियां भेजी थीं। शनिवार तक देश में ब्लैक फंगस के लगभग 9,000 मामले सामने आ चुके थे, जिनमें से गुजरात में सबसे अधिक मरीज हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
गाज़ियाबाद
कोरोना वायरस
महामारी
ब्लैक फंगस
ताज़ा खबरें
मानसून में बाइक राइडिंग का मजा लेना चाहते हैं? इन बातों का रखें विशेष ध्यान
मानसून में बाइक राइडिंग का मजा लेना चाहते हैं? इन बातों का रखें विशेष ध्यान ऑटो
इंग्लैंड बनाम भारत: ब्रॉड के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन? जानें आंकड़े
इंग्लैंड बनाम भारत: ब्रॉड के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन? जानें आंकड़े खेलकूद
दुनियाभर में गलत कारणों से सुर्खियों में रहीं ये गाड़ियां
दुनियाभर में गलत कारणों से सुर्खियों में रहीं ये गाड़ियां ऑटो
अपने पालतू कुत्ते को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स
अपने पालतू कुत्ते को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स लाइफस्टाइल
क्या भारत की बेस्ट टी-20 प्लेइंग इलेवन में बन पाएगी ऋषभ पंत की जगह?
क्या भारत की बेस्ट टी-20 प्लेइंग इलेवन में बन पाएगी ऋषभ पंत की जगह? खेलकूद
गाज़ियाबाद
गाजियाबाद की लड़की में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण, जांच के लिए भेजा गया सैंपल
गाजियाबाद की लड़की में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण, जांच के लिए भेजा गया सैंपल देश
NCRTC को सौपी गई भारत की पहली रैपिड रेल, जानिये क्या हैं इसकी खूबियां
NCRTC को सौपी गई भारत की पहली रैपिड रेल, जानिये क्या हैं इसकी खूबियां देश
गाजियाबाद में हिजाब मामले में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, वीडियो वायरल
गाजियाबाद में हिजाब मामले में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, वीडियो वायरल देश
दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में सबसे ज्यादा भारत के 46 शहर
दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में सबसे ज्यादा भारत के 46 शहर दुनिया
उत्तर भारत के बाकी इलाकों की तुलना में दिल्ली-NCR ज्यादा प्रदूषित क्यों हैं?
उत्तर भारत के बाकी इलाकों की तुलना में दिल्ली-NCR ज्यादा प्रदूषित क्यों हैं? देश
और खबरें
कोरोना वायरस
मंकीपॉक्स: 42 देशों में दर्ज हुए 2,103 मामले, 23 जून को WHO की अहम बैठक
मंकीपॉक्स: 42 देशों में दर्ज हुए 2,103 मामले, 23 जून को WHO की अहम बैठक दुनिया
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,781 नए संक्रमित, सक्रिय मामले 75,000 पार
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,781 नए संक्रमित, सक्रिय मामले 75,000 पार देश
यूक्रेन-चीन से लौटे मेडिकल छात्रों को देश में प्रैक्टिस की अनुमति दे सकता है NMC
यूक्रेन-चीन से लौटे मेडिकल छात्रों को देश में प्रैक्टिस की अनुमति दे सकता है NMC करियर
कोरोना वायरस: देश में फिर 12,000 से अधिक नए मामले, बीते दिन मिले 12,899 नए संक्रमित
कोरोना वायरस: देश में फिर 12,000 से अधिक नए मामले, बीते दिन मिले 12,899 नए संक्रमित देश
कोरोना वायरस: मामले बढ़ने के साथ-साथ बढ़ी तीसरी खुराक की मांग
कोरोना वायरस: मामले बढ़ने के साथ-साथ बढ़ी तीसरी खुराक की मांग देश
और खबरें
महामारी
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज देश
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 10 दिन में 241 प्रतिशत बढ़े सक्रिय मामले
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 10 दिन में 241 प्रतिशत बढ़े सक्रिय मामले देश
हर चार महीने में आ सकती है कोरोना महामारी की लहर, बूस्टर खुराक है महत्वपूर्ण- WHO
हर चार महीने में आ सकती है कोरोना महामारी की लहर, बूस्टर खुराक है महत्वपूर्ण- WHO दुनिया
कोरोना महामारी के बीच बढ़ी बच्चों की गुमशुदगी, एक साल में 59,000 से अधिक लापता- रिपोर्ट
कोरोना महामारी के बीच बढ़ी बच्चों की गुमशुदगी, एक साल में 59,000 से अधिक लापता- रिपोर्ट देश
समान लक्षणों के बावजूद चिकनपॉक्स और स्मॉलपॉक्स से किस तरह अलग है मंकीपॉक्स?
समान लक्षणों के बावजूद चिकनपॉक्स और स्मॉलपॉक्स से किस तरह अलग है मंकीपॉक्स? देश
और खबरें
ब्लैक फंगस
कर्नाटक: स्टॉक में कम हुईं कोरोना के इलाज के लिए जरूरी दो दवाएं
कर्नाटक: स्टॉक में कम हुईं कोरोना के इलाज के लिए जरूरी दो दवाएं देश
कर्नाटक में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 300 लोगों की ब्लैक फंगस से हुई मौत
कर्नाटक में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 300 लोगों की ब्लैक फंगस से हुई मौत देश
मुंबई: कोरोना, ब्लैक फंगस और दूसरी बीमारियों को मात देकर 85 दिन बाद घर लौटा शख्स
मुंबई: कोरोना, ब्लैक फंगस और दूसरी बीमारियों को मात देकर 85 दिन बाद घर लौटा शख्स देश
महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में सामने आए 'बोन डेथ' के तीन मामले
महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में सामने आए 'बोन डेथ' के तीन मामले देश
'ब्लैक फंगस' के बाद अब 'बोन डेथ' का खतरा, मुंबई में सामने आए तीन मामले
'ब्लैक फंगस' के बाद अब 'बोन डेथ' का खतरा, मुंबई में सामने आए तीन मामले देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022