NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: रविवार को दो मौतों के साथ छह पहुंचा आंकड़ा, 324 संक्रमित
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: रविवार को दो मौतों के साथ छह पहुंचा आंकड़ा, 324 संक्रमित

    कोरोना वायरस: रविवार को दो मौतों के साथ छह पहुंचा आंकड़ा, 324 संक्रमित

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 22, 2020
    01:17 pm

    क्या है खबर?

    भारत में रविवार को कोरोना वायरस (COVID-19 के कारण दो मौतें होने से मृतकों की संख्या छह पहुंच गई है। पटना और मुंबई में एक-एक शख्स ने इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा दी।

    मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एक 63 वर्षीय शख्स ने रविवार सुबह को दम तोड़ दिया।

    वहीं दूसरी मौत बिहार की राजधानी पटना में हुई। यहां कतर से लौटे एक 38 वर्षीय शख्स की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है।

    कोरोना वायरस

    पटना में जान गंवाने वाला शख्स सबसे जवान

    बिहार में कोरोना वायरस के कारण हुई पहली मौत है। यहां रविवार को एक व्यक्ति को इस वायरस से संक्रमित पाया गया है।

    बिहार में जिस शख्स की मौत हुई है, वह भारत में इस महामारी के कारण जान गंवाने वाला सबसे कम उम्र का शख्स है। अभी तक जिन लोगों की मौत हुई थी, उन सबकी उम्र 60 साल से ज्यादा थी।

    कोरोना के कारण दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, बिहार में एक-एक और महाराष्ट्र में दो मौतें हो चुकी हैं।

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र में 74 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

    महाराष्ट्र में रविवार को इस महामारी के 11 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 74 पहुंच गई है।

    भारत में महाराष्ट्र ही इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां संक्रमित लोगों में अधिकतर विदेश से लौटे हैं।

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश तोपे ने शनिवार को कहा था कि यहां हालात कम्युनिटी ट्रांसमिशन की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से इससे बचने के लिए घरों में रहने की अपील की थी।

    कोरोना वायरस

    पंजाब में 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

    मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सभी जिलों में सोमवार सुबह छह बजे से लेकर 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा।

    हालांकि, जरूरी चीजों और सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। इससे पहले राजस्थान सरकार भी राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन का ऐलान कर चुकी है।

    जानकारी

    असम में चार वर्षीय बच्ची का टेस्ट नेगेटिव

    असम में कोरोना वायरस की संदिग्ध चार वर्षीय बच्ची के टेस्ट के नतीजे नेगेटिव आए हैं। यह बच्ची अपनी मां के साथ बिहार से असम गई थी। लक्षण दिखने के बाद बच्ची और उसके पूरे परिवार को आइसोलेट किया गया था।

    दिल्ली

    शाहीन बाग से हटी अधिकतर महिलाएं

    कोरोना वायरस के कारण शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठी अधिकतर महिलाएं वहां से हट गई हैं। अब दो चार महिलाएं वहां सांकेतिक रूप से धरने पर बैठी हैं और बाकी बेंचों पर महिलाओं की चप्पल रखी गई हैं।

    मीडिया से बात करते हुए वहां मौजूद लोगों ने बताया कि शाहीन बाग में जितने भी लोग मौजूद हैं सभी मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं और पूरी सावधानियां बरत रहे हैं।

    कोरोना वायरस

    देशभर में जारी है जनता कर्फ्यू

    प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर देशभर में इस महामारी का संक्रमण रोकने के लिए जनता कर्फ्यू जारी है। विशेषज्ञ इसे सोशल डिस्टैंसिंग के लिए अच्छी पहल मान रहे हैं।

    इसके तहत लोगों से सुबह सात बजे से लेकर रात के नौ बजे तक घरों में रहने की अपील की गई है। इसके मद्देनजर शनिवार रात से किसी भी स्टेशन से कोई ट्रेन रवाना नहीं हुई है।

    कई राज्यों में सार्वजनिक यातायात के वाहनों पर भी रोक लगाई गई है।

    जानकारी

    ये है दुनिया का हाल

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी दुनिया में अब तक तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 13,000 से ज्यादा लोग इस कारण जान गंवा चुके हैं। लगभग एक लाख इस वायरस से ठीक हो चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    राजस्थान
    पंजाब

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मुंबई

    पैरोल पर बाहर चल रहा मुंबई बम धमाकों का आरोपी 'डॉक्टर बम' फरार! महाराष्ट्र
    कौन है 1993 बम धमाकों का दोषी 'डॉक्टर बम' जो हुआ पैरोल से फरार? महाराष्ट्र
    मुंबई में 24 घंटे मॉल और दुकानें खोलने पर बोले भाजपा नेता- इससे रेप केस बढ़ेंगे महाराष्ट्र
    मुंबई: अब पूरी रात जागेगी 'मायानगरी', 24 घंटे खुल सकेंगे दुकानें-मॉल और मल्टीप्लेक्स गृह मंत्रालय

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: क्या गठबंधन सरकार में हुई दरार की शुरुआत? इन मुद्दों पर नहीं बनी आम सहमति उद्धव ठाकरे
    NPR: राजस्थान-मध्य प्रदेश का इनकार, महाराष्ट्र में हरी झंडी; ठाकरे बोले- मैं खुद फॉर्म देखूंगा मध्य प्रदेश
    मुंबई: चार फाइव-स्टार होटलों बम से उड़ाने की धमकी, मांगे बिटकॉइन मुंबई
    AIMIM नेता वारिस पठान के बिगड़े बोल, कहा- 15 करोड़ हैं मगर 100 करोड़ पर भारी कर्नाटक

    राजस्थान

    यहां पटवारी के पदों पर बंपर भर्ती के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    Rajasthan PTET 2020 के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें परीक्षा पैटर्न शिक्षा
    फेसबुक पर बढ़ते फॉलोअर्स के कारण मोबाइल पर बिजी रहने लगी पत्नी, पति ने मार डाला जयपुर
    JNU को अपने 82 छात्रों की नागरिकता के बारे में कोई जानकारी ही नहीं जापान

    पंजाब

    निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए तैयार हो रहे फंदे, जल्लाद की तलाश जारी बिहार
    फांसी की सजा सुनाने के मामले में शीर्ष सात देशों में शामिल भारत चीन समाचार
    प्रशांत किशोर से पार्टी छोड़ने को कहा गया, अब केजरीवाल के साथ करेंगे काम बिहार
    नागरिकता संशोधन कानून: विरोध प्रदर्शनों और विदेशी नेताओं की यात्रा रद्द होने समेत क्या-क्या हुआ? भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025