NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: अब पूरी रात जागेगी 'मायानगरी', 24 घंटे खुल सकेंगे दुकानें-मॉल और मल्टीप्लेक्स
    अगली खबर
    मुंबई: अब पूरी रात जागेगी 'मायानगरी', 24 घंटे खुल सकेंगे दुकानें-मॉल और मल्टीप्लेक्स

    मुंबई: अब पूरी रात जागेगी 'मायानगरी', 24 घंटे खुल सकेंगे दुकानें-मॉल और मल्टीप्लेक्स

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 23, 2020
    11:12 am

    क्या है खबर?

    मायानगरी मुंबई में मल्टीप्लेक्स, दुकानों, रेस्त्रां और मॉल्स को पूरे सप्ताह 24 घंटे संचालित करने के प्रस्ताव को लेकर चल रहा संशय बुधवार को उस समय खत्म हो गया, जब महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

    इससे अब 27 जनवरी से खाने-पीने वाली दुकानों और मॉल्स के सातों दिन 24 घंटे खुलने का रास्ता साफ हो गया। इस फैसले के बाद मुंबई की नाइट टाइम इकोनॉमी के बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

    शुरुआत

    27 जनवरी से इन जगहों पर होगी शुरुआत

    कैबिनेट की बैठक के बाद पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि 27 जनवरी से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और नरीमन पॉइंट जैसे गैर-आवासीय क्षेत्रों में मॉल, मल्टीप्लेक्स, दुकानें और रेस्त्रां 24 घंटे खुले रह सकेंगे।

    हालांकि, किसी के लिए रात में दुकानें, मॉल और भोजनालयों को खुला रखने की बाध्यता नहीं होगी।

    पर्यटन मंत्री ने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि वो अच्छा व्यवसाय कर सकते हैं, वह अपने प्रतिष्ठान पूरी रात खोल सकते हैं।

    नियम

    पूरी रात नहीं परोसी जाएगी शराब

    पर्यटन मंत्री के अनुसार इस निर्णय का शराब के शौकिनों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। इस निर्णय में आबकारी नियमों का पालन किया गया है। पब और बार रात 01:30 बजे बंद हो जाएंगे। इसके बाद शराब पीकर घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नाइटलाइफ शुरू होने से लाखों लोगों का रोजगार मिलेगा।

    फिलहाल मुंबई के 25 मॉल्स को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दी गई है। खाद पदार्थो की चलती-फिरती दुकानें भी संचालित हो सकेंगी।

    जानकारी

    CCTV से रखी जाएगी शहर पर नजर

    इससे पहले पर्यटन मंत्री ने कहा था कि मुंबई में नाइटलाइफ शुरू करने को लेकर सुरक्षा के लिए कई सुधार किए हैं। जो दुकान, होटल और रेस्त्रां रात में खुलेंगे, वहां पार्किंग और CCTV अनिवार्य रहेगा।

    प्रायोगिक

    प्रायोगिक तौर पर की जाएगी शुरुआत

    कैबिनेट की बैठक के बाद पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से सेवा क्षेत्र में काम करने वाले मौजूदा पांच लाख लोगों के अलावा, अधिक राजस्व और रोजगार पैदा करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा मुंबई की इकोनॉमिक भी मजबूत होगी।

    इसकी शुरुआत प्रायोगिक तौर पर की जा रही है और इसके सफल होने पर इसे पूरे शहर में लागू कर दिया जाएगा। इससे लोगों की सुविधाओं में भी इजाफा होगा।

    विरोध

    भाजपा नेताओं ने किया सरकार के फैसले का विरोध

    सरकार के इस फैसले का भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विरोध किया है। भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की आड़ में बार रात भर खोले जाएंगे। इससे महिलाओं की सुरक्षा खतरे में रहेगी।

    मनसे के संदीप देशपांडे ने तंज कसते हुए मराठी में ट्वीट किया, 'चलो अब मुंबई में भी 'रात का खेल' खेलते हैं।'

    मंगलवार को भाजपा नेता राज पुरोहित ने कहा था कि इससे रेप केस और महिला अत्याचार के मामले बढ़ेंगे।

    चिंता

    पर्यटन मंत्री की घोषणा के बाद गृहमंत्री ने जताई थी चिंता

    पर्यटन मंत्री की ओर से मॉल और रेस्त्रां को 24 घंटे-सातों दिन खोलने की घोषणा के बाद राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि यदि मुंबई 24 घंटे तक जगेगी तो पुलिस पर इसका दबाव बढ़ेगा।

    उन्होंने कहा था कि गंभीरता से चर्चा करने के बाद ही कोई निर्णय किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव के मर्यादित स्थिति में संचालित होने पर जल्द लागू किए जाने की भी संभावना जताई थी।

    मुद्दा

    सात सात पहले उठा था नाइटलाइफ का मुद्दा

    मुंबई में करीब सात साल पहले नाइटलाइफ के बारे में प्रयास शुरू गिए गए थे। लोगों व कुछ नेताओं की मांग पर वर्ष 2013 में ही मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया था। इसके बाद साल 2015 में मुंबई पुलिस ने भी इसकी मंजूरी जारी कर दी थी।

    उसके बाद से गृह विभाग की अनुमति का इंतजार था। पिछले साल इसकी अधिसूचना जारी हुई थी, लेकिन फडणवीस सरकार ने इसे लागू नही किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    गृह मंत्रालय
    महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO

    मुंबई

    मानहानि मुकदमे में कोर्ट के सामने पेश हुए राहुल गांधी, खुद को बताया निर्दोष, जानें मामला नरेंद्र मोदी
    दुनिया के टॉप-10 होटलों की लिस्ट में शामिल हुए भारत के दो होटल, जानें भारत की खबरें
    मुंबई: 58 वर्षीय डॉक्टर ने 27 वर्षीय मरीज़ का बलात्कार कर बनाया वीडियो, करता रहा ब्लैकमेल भारत की खबरें
    क्या गैलैक्सी अपार्टमेंट छोड़ रहे हैं सलमान खान? जानें सच्चाई बॉलीवुड समाचार

    गृह मंत्रालय

    जम्मू-कश्मीर भेजे गए 10,000 अर्धसैनिक, गृह मंत्रालय ने दिया तत्काल रवानगी का आदेश सुरक्षा
    IT मंत्रालय ने यूट्यूब को दिया विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान से जुड़े वीडियो हटाने का आदेश भारत की खबरें
    पुलवामा हमले से पहले CRPF अधिकारी ने किया था सूचित, आतंक-रोधी ट्रेनिंग में है बड़ी खामियां CRPF
    लोकसभा चुनाव: जानिये, कैसे होती हैं दुनिया के सबसे बड़े चुनावों की तैयारियां CRPF

    महाराष्ट्र

    नागरिकता संशोधन कानून: विरोध प्रदर्शनों और विदेशी नेताओं की यात्रा रद्द होने समेत क्या-क्या हुआ? भारत की खबरें
    'राहुल सावरकर' बयान पर शिवसेना की कांग्रेस को चेतावनी, सावरकर पर नहीं होगा कोई समझौता शिवसेना समाचार
    कौन हैं देश के अगले सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे? चीन समाचार
    उद्धव ठाकरे बोले- जामिया के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई ने जलियांवाला बाग त्रासदी की याद दिलाई उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)

    राज ठाकरे को मिले ED के नोटिस से नाराज पार्टी कार्यकर्ता ने की आत्महत्या आत्महत्या
    क्या है IL&FS मनी लॉन्ड्रिंग मामला जिसमें राज ठाकरे से पूछताछ कर रही है ED? जानें मुंबई
    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025