NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मुंबई में 24 घंटे मॉल और दुकानें खोलने पर बोले भाजपा नेता- इससे रेप केस बढ़ेंगे
    अगली खबर
    मुंबई में 24 घंटे मॉल और दुकानें खोलने पर बोले भाजपा नेता- इससे रेप केस बढ़ेंगे

    मुंबई में 24 घंटे मॉल और दुकानें खोलने पर बोले भाजपा नेता- इससे रेप केस बढ़ेंगे

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 21, 2020
    02:44 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे की ओर से गत शनिवार को मुंबई की नाइटलाइफ के लिए दुकानें, मॉल और रेस्त्रां को 24 घंटे खोले जाने की घोषणा के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

    इस फैसले का विरोध करते हुए भाजपा नेता राज पुरोहित ने कहा है कि सरकार के इस निर्णय से शहर में रेप के केस और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ेगा। इसके अलावा शहर की कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से चौपट हो जाएगी।

    बयान

    गलत रास्ते की ओर बढ़ेंगे युवा

    पुरोहित ने कहा कि वह मुंबई में नाइटलाइफ के विचार का गत पांच सालों से विरोध कर रहे हैं। यह फैंसला संस्कृति को ठेस पहुंचाने वाला है। शहर का युवा गलत रास्ते पर जायेगा और रेप केसों में बढ़ोत्तरी होगी। इतना ही नहीं, महिलाओं पर अत्याचार भी बढ़ेगा।

    उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस के पास इतनी संख्या नहीं है कि वह शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को संभाल सके। आदित्य ठाकरे को सोचना चाहिए कि क्या ऐसी संस्कृति ठीक रहेगी।

    विरोध

    भाजपा विधायक आशीष शेलार ने भी जताया विरोध

    सरकार के नाइटलाइफ को लेकर किए गए निर्णय का विरोध राज पुरोहित ही नहीं बल्कि भाजपा विधायक आशीष शेलार भी कर चुके हैं। उन्होंने सरकार के फैसला करने के बाद कहा था कि इससे मुंबई की शांति व्यवस्था भंग हो जाएगी।

    शेलार के अनुसार सरकार को पहले यह बताना चाहिए कि इसके नियम व व्यवस्था क्या रहेगी। उसे पूरी तरह से सार्वजनिक किया जाना चाहिए। रिहायशी इलाकों में पब और होटल खोले गए तो भाजपा विरोध करेगी।

    निर्णय

    कैबिनेट में चर्चा के बाद किया जाएगा निर्णय

    राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले पर कहा था कि पहले इस प्रस्ताव पर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी और उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा।

    हालांकि, उन्होंने यह साफ कर दिया था कि यदि यह प्रस्ताव बीकेसी, मरीन ड्राइव, लोअर परेल जैसे किसी विशेष एरिया के लिए है या फिर मॉल्स और मील कंपाउंड में बने होटल रेस्त्रां आदि के लिए मर्यादित स्थिति में होगा तो इसे जल्द से जल्द लागू किया जा सकता है।

    शुरुआत

    प्रायोगिक तौर पर होगी शुरुआत

    बता दें कि महाराष्ट्र के नए नवेले पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा था कि मुंबई में गैर आवासीय क्षेत्रों में स्थित थिएटर, मॉल और होटल अब पूरे सप्ताह 24 घंटे खुलेंगे। इससे शहर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और मुंबई की इकोनॉमिक भी मजबूत होगी।

    हालांकि, इसकी शुरुआत प्रायोगिक तौर पर की जाएगी और इसके सफल होने पर इसे पूरे शहर में लागू कर दिया जाएगा। इससे शहर के लोगों की सुविधाओं में भी इजाफा होगा।

    उदाहरण

    लंदन की नाइट टाइम इकोनॉमी का दिया था उदाहरण

    पर्यटन मंत्री ने इस फैसले को लागू करने के लिए लंदन की नाइट टाइम इकोनॉमी का उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा था कि लंदन की नाइट टाइम इकोनॉमी 5 अरब पाउंड की है। मध्य प्रदेश के इंदौर का सर्राफा बाजार पूरी रात खुलता है और अहमदाबाद ने भी पिछले साल अपनी पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं।

    उन्होंने कहा था कि ऐसे में फिर मुंबई पीछे क्यों रहे।

    निराशा

    शराब के शौकीनों को होगी निराशा

    पर्यटन मंत्री के अनुसार इस निर्णय में किसी भी दुकान, मॉल व रेस्त्रां संचालकों पर 24 घंटे खोलने का दबाव नहीं है, यही वह चाहे तो खोलें, नहीं तो बंद कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा था कि शराब के शौकिनों को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। इस निर्णय में शराब को दूर रखते हुए आबकारी नियमों का पालन किया गया है। देर रात शराब पीकर सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    बयान

    CCTV से रखी जाएगी शहर पर नजर

    पर्यटन मंत्री ने कहा था कि मुंबई में नाइटलाइफ शुरू करने को लेकर सुरक्षा के लिए कई सुधार किए हैं। जो दुकान, होटल और रेस्त्रां रात में खुलेंगे, वहां पार्किंग और CCTV अनिवार्य रहेगा।

    मुद्दा

    सात सात पहले उठाया था नाइटलाइफ का मुद्दा

    मुंबई में करीब सात साल पहले नाइटलाइफ के बारे में प्रयास शुरू गिए गए थे। लोगों व कुछ नेताओं की मांग पर वर्ष 2013 में ही मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया था। इसके बाद साल 2015 में मुंबई पुलिस ने भी इसकी मंजूरी जारी कर दी थी।

    उसके बाद से गृह विभाग की अनुमति का इंतजार था। पिछले साल इसकी अधिसूचना जारी हुई थी, लेकिन फडणवीस सरकार ने इसे लागू नही किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मुंबई

    भिखारी की मौत के बाद मिले डेढ़ लाख रुपये के सिक्के और 8.7 लाख की FD अजब-गजब खबरें
    मानहानि मुकदमे में कोर्ट के सामने पेश हुए राहुल गांधी, खुद को बताया निर्दोष, जानें मामला नरेंद्र मोदी
    दुनिया के टॉप-10 होटलों की लिस्ट में शामिल हुए भारत के दो होटल, जानें भारत की खबरें
    मुंबई: 58 वर्षीय डॉक्टर ने 27 वर्षीय मरीज़ का बलात्कार कर बनाया वीडियो, करता रहा ब्लैकमेल भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, शिवसेना को मिला गृह, NCP को वित्त मंत्रालय उद्धव ठाकरे
    नागरिकता संशोधन कानून: विरोध प्रदर्शनों और विदेशी नेताओं की यात्रा रद्द होने समेत क्या-क्या हुआ? भारत की खबरें
    'राहुल सावरकर' बयान पर शिवसेना की कांग्रेस को चेतावनी, सावरकर पर नहीं होगा कोई समझौता शिवसेना समाचार
    कौन हैं देश के अगले सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे? चीन समाचार

    उद्धव ठाकरे

    शिवसेना के 50-50 फॉर्मूले पर बोले फडणवीस, मैं ही रहूंगा पांच साल के लिए मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी
    मुख्यमंत्री पद पर दावा छोड़ने पर शिवसेना को कई अहम मंत्रालय देने को तैयार भाजपा भारतीय जनता पार्टी
    महाराष्ट्र: भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार से बाहर रहेंगे आदित्य ठाकरे, जानें क्या है इसका मतलब भारतीय जनता पार्टी
    उद्धव ठाकरे बोले- कांग्रेस और NCP के साथ बातचीत जारी, शिवसैनिक को मुख्यमंत्री बनाना मकसद भारतीय जनता पार्टी

    क्राइम समाचार

    फतेहपुर: अपनी पत्नी की हत्या कर भाग रहे आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला उत्तर प्रदेश
    जहर मिला प्रसाद खिलाकर ली 10 लोगों की जान, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे आंध्र प्रदेश
    CCTV रिकॉर्डर समझ बदमाशों ने चुराया सेट-टॉप बॉक्स, असली रिकॉर्डर से हो गई पहचान दिल्ली
    शराब पीने से रोका तो पति ने की पत्नी की हत्या, कटा सिर लेकर पहुंचा थाने उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025