NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: मुंबई के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित शहर बना दिल्ली
    देश

    कोरोना वायरस: मुंबई के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित शहर बना दिल्ली

    कोरोना वायरस: मुंबई के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित शहर बना दिल्ली
    लेखन मुकुल तोमर
    May 29, 2020, 03:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: मुंबई के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित शहर बना दिल्ली

    देश की राजधानी दिल्ली देश का कोरोना वायरस से दूसरा सबसे अधिक प्रभावित शहर बन गया है। पिछले 24 घंटे में 1,106 नए मामलों के साथ शहर में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 17,386 हो गई है। इससे एक दिन पहले भी शहर में 1,024 नए मामले सामने आए थे। सपनों की नगरी मुंबई एकमात्र ऐसा शहर है जहां दिल्ली से अधिक मामले सामने आए हैं। मुंबई में 35,273 मामले सामने आ चुके हैं।

    दिल्ली में 398 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत

    अगर मौतों की बात करें तो दिल्ली में 82 नई मौतों के साथ कोरोना वायरस की वजह से मौतों की संख्या 398 हो गई है। इनमें से 13 मौतें पिछले 24 घंटे में हुईं, वहीं बाकी 69 मौतें पिछले 34 दिन में हुई और उन्हें अब रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। दरअसल, दिल्ली के कुछ अस्पतालों और दिल्ली सरकार के मौत के आंकड़े मेल नहीं खा रहे थे और अब आंकड़ें मिलाने पर 69 नई मौतें सामने आई हैं।

    बढ़ते मामलों के बीच ये आंकड़े राहत देने वाले

    इन आंकड़ों के बीच राहत देने वाली खबर ये है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की रिकवरी रेट 45 प्रतिशत पर पहुंच गई है। शहर में अब तक 7,846 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली में कोरोना वायरस की वृद्धि दर भी राष्ट्रीय औसत से कम बनी हुई है। शहर में कोरोना वायरस की वृद्धि दर 4.89 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 5.02 प्रतिशत है।

    हरियाणा पर भी दिख रहा दिल्ली का असर

    दिल्ली में बढ़ते मामलों का असर हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ा है। हरियाणा में अभी राष्ट्रीय औसत से अधिक तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और गुरूवार का यहां रिकॉर्ड नए मामले सामने आए। इनमें से 92 मामले दिल्ली से सटे गुरूग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत से आए। इन्हीं बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए हरियाणा ने दिल्ली से आने वाले लोगों के राज्य में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

    मनीष सिसोदिया ने कहा- बढ़ते मामलों को देखकर घबराने की जरूरत नहीं

    शहर में कोरोना वायरस की स्थिति पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों से बढ़ते मामलों से न घबराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अच्छी बात यह है कि मरीज बढ़ रहे हैं लेकिन ठीक होने वाले लोगों का ग्राफ भी तेजी से ऊपर जा रहा है और लगभग 50 प्रतिशत ठीक हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से किसी को कोरोना होने पर उससे खौफ न खाने की बात भी कही।

    दिल्ली में लॉकडाउन में बड़ी पैमाने पर रियायतें

    बता दें कि दिल्ली सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़ अन्य सभी जगहों पर केंद्र सरकार द्वारा मंजूर की गई सभी रियायतें दे रखी हैं। शहर में शर्तों और कम क्षमता के साथ सरकारी बसें भी चल रही हैं और बाजार खुल रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    दिल्ली सरकार
    मनीष सिसोदिया
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    दिल्ली

    अनिल विज के आदेश के बाद दिल्ली से लगती हरियाणा की सीमा सील हरियाणा
    कोरोना वायरस: नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में 7,466 नए मामले भारत की खबरें
    लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन परीक्षाओं का विरोध क्यों कर रहे हैं छात्र? शिक्षा
    भोपाल से दिल्ली: शख्स ने चार लोगों के लिए 180 सीटों वाला जहाज किराए पर लिया भोपाल

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली में राहत की किरण, 45 कंटेनमेंट जोन में 14 दिनों से कोई नया मामला नहीं भारत की खबरें
    दिल्ली: कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या केजरीवाल सरकार से ज्यादा बता रहे नगर निगम दिल्ली नगर निगम
    दिल्ली सरकार ने जारी की लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस, जानिए क्या-क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद दिल्ली
    कोरोना वायरस: दिल्ली के 75 प्रतिशत मरीज बेहद कम या बिना लक्षणों वाले दिल्ली

    मनीष सिसोदिया

    दिल्ली: सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए ऑनलाइन लगेंगी स्पोकन इंग्लिश और पर्सनैलिटी डेवलपमेन्ट की क्लासेस दिल्ली
    दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान स्कूल नहीं बढ़ा सकते फीस, एक साथ नहीं ले सकेंगे ट्यूशन फीस दिल्ली
    मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, कोरोना वायरस के कारण दिल्ली में नहीं होंगे IPL मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    भड़काऊ बयान: सोनिया-राहुल समेत दूसरे नेताओं पर FIR की याचिका पर केंद्र को नोटिस दिल्ली हाई कोर्ट

    कोरोना वायरस

    कहीं फेस प्रिंट तो कहीं लगे मोती, महामारी के बीच मास्क पर दिख रही कलाकारी गुजरात
    कोरोना वायरस के खिलाफ भारत का नेतृत्व कर रहा ICMR क्या-क्या काम करता है? भारत की खबरें
    झांसी: ट्रेन के शौचालय में मिला मजदूर का शव, कई दिनों से पड़े होने की आशंका गोरखपुर
    गुजरात: कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार की खिंचाई करने वाली हाई कोर्ट बेंच में फेरबदल अहमदाबाद

    लॉकडाउन

    लॉकडाउन पर आगे की रणनीति तय करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मिले अमित शाह गोवा
    क्या अब नेशनल अवॉर्ड में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्में भी होंगी शामिल? बॉलीवुड समाचार
    मुंबई में मेगा लैब बनाएगी IIT एल्युमनी काउंसिल, हर महीने होंगे एक करोड़ COVID-19 टेस्ट भारत की खबरें
    सलमान खान नहीं कर पाए ईद पर फिल्म रिलीज, अब लेंगे आमिर खान का क्रिसमस स्लॉट बॉलीवुड समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023