NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: दैनिक मौतों में लगभग 10 गुना बढ़ोतरी, छोटे राज्यों में भी मृतकों की संख्या बढ़ी
    देश

    कोरोना: दैनिक मौतों में लगभग 10 गुना बढ़ोतरी, छोटे राज्यों में भी मृतकों की संख्या बढ़ी

    कोरोना: दैनिक मौतों में लगभग 10 गुना बढ़ोतरी, छोटे राज्यों में भी मृतकों की संख्या बढ़ी
    लेखन प्रमोद कुमार
    May 11, 2021, 12:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: दैनिक मौतों में लगभग 10 गुना बढ़ोतरी, छोटे राज्यों में भी मृतकों की संख्या बढ़ी

    देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण इन दिनों हालात भयावह बने हुए हैं। अप्रैल की शुरुआत से लेकर अब तक दैनिक मामलों में पांच गुना इजाफा हुआ है। मार्च तक जहां लगभग 80,000 मामले सामने आ रहे थे, वहीं इस महीने यह संख्या चार लाख से ऊपर पहुंच गई। दूसरी तरफ मौतों की संख्या में 10 गुना इजाफा हुआ है। चिंता की बात यह भी है कि छोटे राज्यों में बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं

    400 से 4,000 पहुंचा मौतों का आंकड़ा

    मार्च में रोजाना 400 मौतें हो रही थी, वहीं बीते एक सप्ताह में इनका आंकड़ा बढ़कर 4,000 से पार चला गया है। पहले जहां सिर्फ महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में मौतें होती थी, वहीं अब हरियाणा, झारखंड, पंजाब और छत्तीसगढ़ में भी मृतकों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। मार्च के अंत तक रोजाना होने वाली कुल मौतों में महाराष्ट्र का योगदान 30-35 फीसदी होता था, वहीं अब यह 20 प्रतिशत तक रह गया है।

    एक दर्जन राज्यों में रोजाना 100 से अधिक मौतें

    पिछले 40 दिनों में कर्नाटक, तमिलनाडु और पंजाब में बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं। कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से 400 से अधिक मौतें हो रही हैं, जबकि महामारी की चौथी लहर झेल रही दिल्ली और देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मृतकों की संख्या रोजाना 300 के आसपास रह रही है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड समेत एक दर्जन राज्यों में इन दिनों रोजाना 100 से अधिक मौतें हो रही हैं।

    आधी से ज्यादा मौतें बीते एक महीने में

    झारखंड में अभी तक लगभग 4,000 मौतें हुई हैं। इनमें से लगभग 2700 पिछले एक महीने के दौरान हुई हैं। इसी तरह उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुई कुल मौतों में से आधी से ज्यादा संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान ही हुई हैं।

    आधिकारिक आंकड़ो से ज्यादा हैं मृतकों की असल संख्या

    गौर करने वाली बात ये है कि ये सभी आधिकारिक आंकड़े हैं। असल में हुई मौतों की संख्या इनसे कहीं अधिक है। श्मसान और कब्रिस्तान आदि के आंकड़े इनकी पुष्टि करते हैं। ऊपर से चिंता की बात ये भी है कि भले ही नए मामलों में थोड़ी स्थिरता देखने को मिल रही है, लेकिन मौतों का आंकड़ा जल्दी कम होने वाला नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि ये संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ जाए।

    भारत में हो रही एक तिहाई से एक चौथाई मौतें

    पूरी दुनिया में इन दिनो कोरोना के कारण रोजाना 11,000-15,000 तक मौतें हो रही हैं। इस तरह से देखा जाए तो लगभग 4,000 मौतों के साथ भारत का इनमें एक तिहाई से लेकर एक चौथाई तक योगदान रहता है।

    भारत में अब तक हो चुकी हैं लगभग 2.5 लाख मौतें

    भारत में बीते दिन कोरोना के 3,29,942 नए मामले सामने आए और 3,876 मरीजों की मौत हुई। बीते दो दिनों से नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,29,92,517 हो गई है। इनमें से 37,15,221 सक्रिय मामले हैं और 2,49,992 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। अमेरिका के बाद भारत कोरोना महामारी से दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    महामारी

    भारत की खबरें

    कोरोना: WHO ने भारत में मिले स्ट्रेन को 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित किया महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.29 लाख नए मरीज, कई दिनों बाद घटे सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों के लिए जानलेवा बन रहा 'ब्लैक फंगस' क्या है? भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    एली लिली एंड कंपनी ने 'बारिसिटिनिब' की बिक्री के लिए तीन भारतीय कंपनियों से किया करार अमेरिका

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: डॉक्टर बन कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहा था फल विक्रेता, गिरफ्तार भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 4.03 लाख मरीज, महाराष्ट्र में कुल मामले 50 लाख पार भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए चार लाख से अधिक मामले, रिकॉर्ड 4,187 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 4.14 लाख मामले, 3,900 से अधिक मौतें भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    सलमान की बहनें अर्पिता और अलविरा हुई थीं कोरोना पॉजिटिव, अभिनेता ने किया खुलासा मुंबई
    आंध्र प्रदेश: तिरुपति के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 11 कोरोना संक्रमितों की मौत आंध्र प्रदेश
    सनराइजर्स हैदराबाद के मालिकों ने कोरोना से लड़ाई के लिए दान किए 30 करोड़ रुपये इंडियन प्रीमियर लीग
    साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित कोरोना वायरस के मामले

    महामारी

    बिहार: गंगा में तैरते मिले 40 से अधिक शव, कोरोना संक्रमितों के होने की आशंका बिहार
    उत्तर प्रदेश: स्थानीय निवासियों को ही लगाई जा रही है कोरोना वैक्सीन, प्रवासियों की बढ़ी परेशानी उत्तर प्रदेश
    झारखंड: कोरोना संक्रमित का शव दफनाने के लिए नहीं मिल रही जगह, गांव-गांव भटक रहे परिजन झारखंड
    कोरोना: खतरनाक वेरिएंट और लापरवाही के कारण भारत में बिगड़े हालात- WHO की शीर्ष वैज्ञानिक भारत की खबरें

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023