NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले रिकॉर्ड 3.32 लाख मरीज, 2,200 से अधिक मौतें
    देश

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले रिकॉर्ड 3.32 लाख मरीज, 2,200 से अधिक मौतें

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले रिकॉर्ड 3.32 लाख मरीज, 2,200 से अधिक मौतें
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 23, 2021, 10:13 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले रिकॉर्ड 3.32 लाख मरीज, 2,200 से अधिक मौतें

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,32,730 नए मामले सामने आए और 2,263 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले और मौतें हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,62,63,695 हो गई है। इनमें से 1,86,920 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 24 लाख के आंकड़े को पार करके 24,28,616 हो गई है।

    बीते दिन ठीक हुए 1.93 लाख लोग

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,93,279 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,36,48,159 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 84.46 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,40,550 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 27.43 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 40,94,840 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 62,479 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 13,22,054 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 5,028 मौतें हुई हैं। इसी तरह 12,47,997 मामलों और 13,885 मौतों के साथ कर्नाटक और 9,97,462 मामलों और 7,541 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 67,013 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 568 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण यहां हालात बेहद बिगड़ चुके हैं। इसी तरह केरल में 26,925 लोगों को संक्रमित पाया गया और 28 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 25,795 मामले सामने आए और 123 मरीजों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 10,759 नए मामले सामने आए और 31 मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 13,54,78,420 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 31,47,782 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    दुनियाभर में 14.44 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 14.44 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 30.69 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.19 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.70 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.41 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.83 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    आरोन फिंच की जगह ये खिलाड़ी बन सकते हैं टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान  आरोन फिंच
    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार

    भारत की खबरें

    विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने भेजी मदद की पहली खेप, तुर्की ने बताया 'सच्चा दोस्त' भूकंप
    पुणे में खुला भारत का पहला 'स्मार्ट फूड कोर्ट', जानिए क्या होगा फायदा पुणे
    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस दिल्ली
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: शिवसेना का दावा- औरंगाबाद में जनसभा के दौरान आदित्य ठाकरे के काफिले पर हुआ पथराव औरंगाबाद
    रिलायंस जियो ने देश के 10 और शहरों में शुरू की ट्रू 5G सेवा रिलायंस जियो
    महाराष्ट्र: कांग्रेस में कलह बढ़ी, बालासाहेब थोराट ने दिया विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा कांग्रेस समाचार
    महाराष्ट्र: दफनाने के कुछ दिन बाद जिंदा हुआ 'मृत शख्स', दोस्त को किया वीडियो कॉल अजब-गजब खबरें

    कोरोना वायरस

    राणा अय्यूब को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट
    वर्ष 2022 में 7.5 लाख भारतीय पढ़ाई के लिए विदेश गए, 5 साल में सबसे अधिक विदेश में पढ़ाई
    बजट सत्र: संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण, विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान निर्मला सीतारमण
    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बन चुका भारत द्रौपदी मुर्मू

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: दिल्ली में पहली बार नहीं मिला कोई नया मामला, मात्र 10 सक्रिय मामले दिल्ली
    कोरोना वायरस: चीन में पिछले एक महीने में लगभग 60,000 लोगों की मौत चीन समाचार
    चीन में कोरोना संक्रमण से भारत पर असर नहीं, बीते सप्ताह कम हुए हैं मामले कोरोना वायरस
    कोरोना: अमेरिका में फैल रहे XBB.1.5 सब-वेरिएंट के भारत में 7 मामले, जानें इसके बारे में कोरोना वायरस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023