NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.29 लाख नए मरीज, कई दिनों बाद घटे सक्रिय मामले
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.29 लाख नए मरीज, कई दिनों बाद घटे सक्रिय मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.29 लाख नए मरीज, कई दिनों बाद घटे सक्रिय मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 11, 2021
    10:14 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,29,942 नए मामले सामने आए और 3,876 मरीजों की मौत हुई। बीते दो दिनों से नए मामलों में गिरावट देखी गई है।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,29,92,517 हो गई है। इनमें से 2,49,992 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कई दिनों बाद घटकर 37,15,221 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 3.56 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,56,082 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,90,27,304 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 82.39 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,50,110 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 30.55 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 51,38,973 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 76,398 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 19,73,683 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 19,372 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 19,30,115 मामलों और 5,879 मौतों के साथ केरल और 14,09,237 मामलों और 15,880 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 37,236 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 549 मरीजों की मौत हुई। बीते कुछ दिनों से यहां दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है।

    इसी तरह कर्नाटक में 39,305 लोगों को संक्रमित पाया गया और 596 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 27,487 मामले सामने आए और 65 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 28,978 नए मामले सामने आए और 232 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 17,27,10,066 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 25,03,756 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 15.86 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 15.86 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 32.99 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.27 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.82 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.52 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.23 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025

    भारत की खबरें

    सीमा विवाद: पूर्वी लद्दाख के कई इलाकों में चीन ने फिर मजबूत की अपनी उपस्थिति चीन समाचार
    अप्रिलिया SXR 125 बनाम सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट: कौन सा है महंगा, किसका इंजन दमदार? ऑटोमोबाइल
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 3.92 लाख मामले, रिकॉर्ड 3,689 मौतें महाराष्ट्र
    वैक्सीन को लेकर मिल रहीं धमकियां, शक्तिशाली लोगों ने किए फोन- SII प्रमुख पूनावाला लंदन

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में पहली बार सामने आए तीन लाख से अधिक मामले, 2,100 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें
    महाराष्ट्र में और कड़ी हुईं कर्फ्यू की पाबंदियां, नियमों के उल्लंघन पर होगा भारी जुर्माना भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: विरार स्थित कोरोना अस्पताल के ICU में लगी आग, 13 मरीजों की मौत मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले रिकॉर्ड 3.32 लाख मरीज, 2,200 से अधिक मौतें भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए चार लाख से अधिक मामले, रिकॉर्ड 4,187 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए तमिलनाडु में 10-24 मई तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन तमिलनाडु
    कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं कंगना रनौत, बोलीं- मैं इसको हरा दूंगी सोशल मीडिया
    आदित्य चोपड़ा कोरोना काल में बॉलीवुड वर्कर्स को देंगे 5,000 रुपये और राशन मुंबई

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: पूरी तरह विफल रही सरकार, यह लड़ाई नहीं युद्ध है- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में 100 से अधिक पत्रकारों ने गंवाई जान, अकेले अप्रैल में 52 मौतें कोरोना वायरस
    'शूटर दादी' चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन, भूमि पेडनेकर समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि भूमि पेडनेकर
    कोरोना: देश में बीते दिन पहली बार सामने आए चार लाख से ज्यादा मामले, 3,523 मौतें भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025