
कोरोना: देश मेें बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 3.46 लाख मामले, 2,624 मौतें
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,46,786 नए मामले सामने आए और 2,624 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले और मौतें हैं।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,66,10,481 हो गई है। इनमें से 1,89,544 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या 25 लाख के आंकड़े को पार करके 25,52,940 हो गई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक लगभग 2.20 लाख मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,19,838 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,38,67,997 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 83.92 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,53,569 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 27.62 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 41,61,676 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 63,252 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 13,50,501 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 5,055 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 12,74,959 मामलों और 14,075 मौतों के साथ कर्नाटक और 10,09,228 मामलों और 7,579 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 66,836 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 773 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण यहां हालात बेहद बिगड़ चुके हैं।
इसी तरह केरल में 28,447 लोगों को संक्रमित पाया गया और 27 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 26,962 मामले सामने आए और 190 मरीजों की मौत हुई।
आंध्र प्रदेश में 11,766 नए मामले सामने आए और 39 मरीजों की मौत हुई।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 13,83,79,832 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 29,01,412 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 14.52 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 14.52 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 30.83 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.20 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.71 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.42 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.86 लाख मरीजों की मौत हुई है।