NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण, मामले दोगुने होने की रफ्तार बढ़ी
    अगली खबर
    देश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण, मामले दोगुने होने की रफ्तार बढ़ी

    देश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण, मामले दोगुने होने की रफ्तार बढ़ी

    लेखन भारत शर्मा
    May 08, 2020
    02:50 pm

    क्या है खबर?

    सरकार के अथक प्रयासों के बाद भी देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी तेजी से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

    संक्रमण के बढ़ने की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश में बीते सप्ताह में संक्रमितों की संख्या दोगुनी होने की दर 11.5 दिन से गिरकर 10.2 दिन पर आ गई है।

    इस आंकड़े ने सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

    कारण

    महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में तेजी से बढ़ते मामलों के कारण आई गिरावट

    स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो देश में संक्रमितों की संख्या दोगुनी होने की दर में महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में तेजी से बढ़ते मामलों के चलते गिरावट आई है।

    गत मंगलवार को सरकार ने देश में दोहरीकरण की दर 11.5 दिन होने की जानकारी दी थी, लेकिन इन राज्यों में लगातार बढ़ते मामले और पश्चिम बंगाल द्वारा दोहरीकरण की दर की रिपोर्ट में की गई गड़बड़ी को ठीक करने के बाद यह दर गिरकर 10.2 दिन पर आ गई है।

    संक्रमण

    देश में 56,000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

    स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में सामने आए 3,390 नए मामलों के साथ शुक्रवार सुबह तक संक्रमितों की कुल संख्या 56,342 पर पहुंच गई है।

    इसी तरह 103 नए संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 1,886 हो गई है।

    इसके अलावा वर्तमान में 37,916 संक्रमितों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और 16,540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    मृत्यु दर

    देश में 3.3 प्रतिशत है कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर अन्य देशों की तुलना में बहुत कम 3.3 प्रतिशत है।

    यह देश के लिए राहत की खबर है। इसी तरह संक्रमण के बाद ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत भी 29.35 प्रतिशत है।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि वर्तमान में केवल 1.1% मरीज वेंटिलेटर पर, 3.3% मेडिकल ऑक्सीजन पर और 4.8 प्रतिशत मरीज ICU बेड पर हैं। ऐसे में मरीजों की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं है।

    जानकारी

    प्रतिदिन की जा रही है 95,000 लोगों की जांच

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में जांच दर को भी बढ़ा दिया गया है। पहले जहां प्रतिदिन 75,000 लोगों की जांच होती थी, वहीं अब 95,000 लोगों की जांच हो रही है। अब तक देश में 13.57 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।

    चुनौती

    संक्रमण से बचे हुए जिलों को बचाना बड़ी चुनौती

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब संक्रमण से बचे हुए जिलों को बचाना बड़ी चुनौती है।

    सरकार ने लॉकडाउन में ढील देने से पहले 130 जिलों को रेड, 284 को ऑरेंज जोन और 319 को ग्रीन जोन में शामिल किया था।

    वर्तमान में 180 जिलों में सात से 13 दिन के बीच कोई मामला नहीं आया है। इसी प्रकार 164 जिलों में 14- 20 दिन और 136 जिलों में 21 से 28 दिन के बीच नया मामला नहीं आया है।

    रफ्तार

    चार दिन में बढ़े 13,815 नए मामले

    स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार देश में 4, 5, 6 और 7 मई को मिलाकर कुल 13,815 नए मामले सामने आए हैं।

    तीन मई को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 42,527 थी, जो शुक्रवार को बढ़कर 56,342 पर पहुंच गई।

    दिल्ली में 448 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 5,980 पहुंच गई है और 66 लोगों की मौत हो चुकी है।

    इसी तरह गुजरात में संक्रमितों की संख्या 7,013 और मृतकों की संख्या 452 है।

    जानकारी

    देश में महाराष्ट्र की सबसे बुरी स्थिति

    देश में कोरोना संक्रमण की सबसे बुरी स्थिति महाराष्ट्र की है। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,120 पहुंच गई है और अब तक 651 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में संक्रमितों की संख्या 11,394 है और 437 लोगों की मौत हो गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    गुजरात
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस ने हरियाणा में सबसे ज्यादा युवाओं को बनाया निशाना, 70 प्रतिशत हुए ठीक हरियाणा
    कोरोना वायरस: UAE और कुवैत की मदद के लिए चिकित्सा टीम भेजेगा भारत नरेंद्र मोदी
    खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने की तैयारी, अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन सऊदी अरब
    चीनी वैज्ञानिक का दावा- कोरोना वायरस को खत्म नहीं किया जा सकता, हर साल वापस आएगा चीन समाचार

    दिल्ली

    दिल्ली विश्वविद्यालय और AIIMS सहित इन जगहों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन उत्तर प्रदेश
    दिल्ली: कोरोना वायरस से संक्रमित शख्स ने अस्पताल पर लगाया भर्ती न करने का आरोप दिल्ली सरकार
    कोरोना वायरस: IIT दिल्ली की सस्ती किट को ICMR की मंजूरी, 300 रुपये में होगा टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    अरविंद केजरीवाल बोले- कोरोना वायरस के मरीजों पर काम कर रही प्लाज्मा थैरेपी, नतीजे उत्साहवर्धक अरविंद केजरीवाल

    गुजरात

    गृहमंत्री अमित शाह ने कही अनुच्छेद 371 नहीं हटाने की बात, जानिए क्या है यह कानून जम्मू-कश्मीर
    गुजरात: मेडिकल टेस्ट के लिए जबरन उतरवाए गए महिला क्लर्कों के कपड़े सूरत
    जानें दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा से जुड़ी हर जरूरी बात BCCI
    अहमदाबाद में ट्रंप की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं? भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में लुटेरे समझकर तीन युवकों की पीट-पीटकर हत्या, बचाने गई पुलिस पर भी किया हमला हत्या
    भारतीय नौसेना के 20 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि भारत की खबरें
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का प्रवासी मजदूरों से वादा- लॉकडाउन खत्म होने पर सरकार पहुंचाएगी घर उद्धव ठाकरे
    पालघर मॉब लिंचिंग: पुलिस की मौजूदगी में हुई थी दो साधुओं समेत तीन की हत्या योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025