NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
    अगली खबर
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    लेखन नवीन
    Jan 14, 2023
    10:47 am

    क्या है खबर?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज से उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के चलते लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

    IMD की चेतावनी के बाद जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेसहारा लोगों को लिए राहत शिविरों की व्यवस्था की जा रही है। वहीं हरियाणा सरकार ने ठंड के मद्देनजर स्कूलों का शीतकालीन अवकाश 21 जनवरी तक बढ़ा दिया है।

    मौसम

    दिल्ली में न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान

    दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    IMD ने दिल्ली में आज से कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है और यहां तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    बीते दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार से दिल्ली और उसके आसपास शीतलहर चलने की संभावना है।

    अनुमान

    उत्तर भारत के कई राज्यों में छाया रहेगा कोहरा

    IMD के मुताबिक, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश होने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा।

    हालांकि, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार में अगले चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

    इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज से भारी ठंड पड़ने का अनुमान है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    आदेश

    हरियाणा में 21 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद

    हरियाणा सरकार ने ठंड की मौजूदा स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को राज्य के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 21 जनवरी तक बढ़ा दिया है।

    हरियाणा शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाए जाने के बाद से सभी सरकारी और निजी स्कूल यहां 21 जनवरी तक बंद रहेंगे।

    इससे पहले सरकार ने 16 जनवरी को स्कूलों को खोलेने का आदेश जारी किया था, जबकि अब 23 जनवरी से यहां स्कूल खुलेंगे।

    बर्फबारी

    हिमाचल प्रदेश के मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी

    हिमाचल प्रदेश के मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, ऐसे में यहां पर्यटक ताजा हुई बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। मनाली में शुक्रवार रात 4 सेमी से अधिक बर्फबारी हुई और यहां तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

    IMD ने अगले तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी से करीब 200 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

    सड़क बंद

    बर्फबारी के चलते श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

    रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को शुरू हुई बर्फबारी जारी है। मौसम खराब होने के कारण, घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र बारहमासी सड़क श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

    अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को साफ करने का काम जारी है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर भारत
    जम्मू-कश्मीर
    भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह कर सकते हैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    एयरलाइंस को इस साल हर यात्री पर होगा करीब 600 रुपये का लाभ हवाई यात्रा
    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन

    उत्तर भारत

    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    पुलिस के 'कफन' में अंतिम यात्रा; पांच सालों में उत्तर भारत में मिले 26,000 अज्ञात शव DNA
    लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA वायु प्रदूषण
    महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर? भारत की खबरें

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर: शोपियां में दो प्रवासी मजदूरों की ग्रेनेड फेंककर हत्या, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    दिवाली पर भारत के इन 5 राज्यों में बनते हैं ये पारंपरिक व्यंजन और मिठाइयां राजस्थान
    जम्मू-कश्मीर प्रशासन का महबूबा मुफ्ती को नोटिस, आधिकारिक बंगला खाली करने को कहा महबूबा मुफ्ती
    जवानों के साथ दिवाली मनाने कारगिल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कहा- सेना के जवान ही मेरा परिवार नरेंद्र मोदी

    भारतीय मौसम विभाग

    मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में पिछले 122 सालों में सबसे गर्म रहा बीता अप्रैल महीना दिल्ली
    देशभर में कमजोर पड़ी गर्मी की लहर, दिल्ली में तीन दिनों के अंदर बारिश की संभावना दिल्ली
    लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए? आपदा प्रबंधन ने बताया लाइफस्टाइल
    पहले हीटवेव और अब आंधी-तूफान, मौसम विभाग की दिल्ली के लिए नई चेतावनी जारी दिल्ली

    दिल्ली

    दिल्लीः बस में लड़की के सामने हस्तमैथुन कर रहा था शख्स, पकड़े जाने पर रोने लगा दिल्ली पुलिस
    दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव आज, AAP और भाजपा के बीच मुकाबला दिल्ली नगर निगम
    सुल्तानपुरी हादसा: घटना के समय घर पर मौजूद था कार चलाने का आरोपी- पुलिस दिल्ली पुलिस
    एयर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले युवक की पहचान हुई, LOC की मांग हवाई यात्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025