Page Loader
दिल्लीः बस में लड़की के सामने हस्तमैथुन कर रहा था शख्स, पकड़े जाने पर रोने लगा
दिल्ली में DTC बस में एक यात्री लड़की के सामने हस्तमैथुन करते पकड़ा गया (तस्वीरः विकिमीडिया)

दिल्लीः बस में लड़की के सामने हस्तमैथुन कर रहा था शख्स, पकड़े जाने पर रोने लगा

लेखन गजेंद्र
Jan 05, 2023
03:24 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस में एक यात्री लड़की के सामने हस्तमैथुन करते पकड़ा गया। लड़की के शोर मचाने पर बस में तैनात मार्शल ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद आरोपी ने रोना शुरू कर दिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है क्योंकि उसके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपत्तिजनक

खजूरी खास में रहता है आरोपी

DTC बस के मार्शल संदीप चक्र ने आरोपी को पकड़कर वीडियो बनाई, जिसमें उसने रोते हुए बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और दिल्ली में खजूरी खास में रहता है। बुधवार को घटना की जानकारी के बाद उत्तरी रोहिणी पुलिस स्टेशन की इंस्पेक्टर सुमन को जांच सौंपी गई। इंस्पेक्टर सुमन का कहना है कि युवती से संपर्क किया गया था, लेकिन उसने शिकायत करने से मना कर दिया, इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।