NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला लापता, तलाश जारी
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला लापता, तलाश जारी
    ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला लापता (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    मध्य प्रदेश: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला लापता, तलाश जारी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 29, 2021
    10:17 am

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिछले हफ्ते बोत्सवाना से आई एक महिला का पता नहीं चल पा रहा है।

    बोत्सवाना एक अफ्रीकी देश है, जहां कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले पाए जा चुके हैं। इसके बाद सरकार ने इसे जोखिम वाले देशों में शामिल किया है।

    यह महिला 18 नवंबर को जबलपुर पहुंची थी और उसके बाद से ही लापता है। उसका पता लगाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तलाशी अभियान शुरू किया है।

    तलाशी अभियान

    महिला की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

    न्यूज18 के अनुसार, जिला प्रशासन ने महिला की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन भी जारी किया है। प्रशासन की टीम ने शहर के सारे होटल्स और गेस्ट हाउस की तलाशी ले ली है, लेकिन महिला का पता नहीं लगाया जा सका है।

    इस 24 वर्षीय महिला का नाम खुमो ओरेमीत सेलिन बताया जा रहा है और वो 18 नवंबर को जबलपुर पहुंची थीं।

    एयर इंडिया से इस महिला के बारे में अधिक जानकारी मांगी गई है।

    जानकारी

    विमान में सवार सभी यात्रियों के लिए जाएंगे सैंपल

    एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया से मिली जानकारी के बाद उस विमान के सभी यात्रियों के सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।

    ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए जबलपुर से लेकर भोपाल तक के अधिकारी सतर्क हो गए हैं।

    हालांकि, एक अधिकारी ने कहा कि जब यात्रियों की सूची से नंबर लेकर महिला से संपर्क किया गया तो उसने दावा किया कि वह जबलपुर नहीं आई और दिल्ली में रुकी है।

    दूसरा मामला

    दक्षिण अफ्रीका से लौटा यात्री पाया गया संक्रमित

    दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटे एक 32 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

    एक अधिकारी ने बताया संक्रमित व्यक्ति केपटाउन से दुबई होते हुए दिल्ली आया था। दिल्ली में सैंपल देने के बाद वह मुंबई की फ्लाइट में बैठा। मुंबई उतरने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसमें कोई लक्षण नहीं है और उसे फिलहाल इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन किया गया है।

    अभी तक उसके ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।

    ओमिक्रॉन का खतरा

    सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

    कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने विदेशी यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है।

    इसके तहत यूरोप, ब्रिटेन और अधिक जोखिम वाले 11 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए पहुंचने पर कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है।

    अगर इन देशों से आये यात्रियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव भी आती है, तब भी उन्हें सात दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा और आठवें दिन दोबारा टेस्ट करवाना होगा।

    ऐहतियात

    नियमित उड़ानें शुरू करने के फैसले की होगी समीक्षा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि अधिक जोखिम वाले देशों के अलावा बाकी देशों से आने वाले विमानों में सवार कुल यात्रियों में से 5 प्रतिशत की रैंडम टेस्टिंग की जाए। यह टेस्टिंग हवाई अड्डे पर ही होगी।

    इसके अलावा सरकार ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के फैसले की समीक्षा का भी निर्णय लिया है। बता दें कि उड्डयन मंत्रालय ने 15 दिसंबर से ये उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    मध्य प्रदेश
    दक्षिण अफ्रीका
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    बॉम्बे हाई कोर्ट में BMC, कहा- मुंबई में नहीं दिख रही कोरोना महामारी की तीसरी लहर महाराष्ट्र
    फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने श्वेतांबरी सोनी के साथ रचाई शादी- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    एक बार फिर बढ़े रसोई गैस सिलेंडरों के दाम, जानिये महानगरों में क्या है कीमत भारत की खबरें
    आर्यन खान ड्रग्स मामला: NCB ने की प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के आवास पर छापेमारी बॉलीवुड समाचार

    मध्य प्रदेश

    केंद्र के बाद इन राज्यों का ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत न होने का दावा छत्तीसगढ़
    भारत में अमीर और गरीब के लिए नहीं हो सकती है अलग-अलग कानून व्यवस्था- सुप्रीम कोर्ट हत्या
    अहमदाबाद: रसोई गैस सिलेंडर में हुए धमाके से चार बच्चों सहित नौ लोगों की मौत गुजरात
    VIP नेताओं के आने के कारण उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगदड़, कई लोग घायल शिवराज सिंह चौहान

    दक्षिण अफ्रीका

    इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रही दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम की दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव क्रिकेट समाचार
    कोरोना वायरस: संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र ने छठे सबसे प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ा भारत की खबरें
    बीते साल TB की चपेट में आए लगभग एक करोड़ लोग, सबसे अधिक भारत में भारत की खबरें
    दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के सभी सदस्यों ने दिया इस्तीफा क्रिकेट समाचार

    कोरोना वायरस

    वुहान की महिला वेंडर हो सकती है कोरोना की पहली मरीज, अध्ययन में नया दावा चीन समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 10,488 लोग, 313 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 8,488 नए मामले, लगभग 10 महीने में सबसे कम कोरोना वायरस के मामले
    बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू करने और तीसरी खुराक को लेकर जल्द हो सकता है फैसला वैक्सीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025