NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा
    अगली खबर
    देश में गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा
    मंगलवार को देश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया

    देश में गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा

    लेखन आबिद खान
    Apr 19, 2023
    10:21 am

    क्या है खबर?

    देशभर में गर्मी की लहर की चेतावनी के बीच देश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और प्रयागराज में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार से उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। बादल छाए रहने और हल्की बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

    दिल्ली

    दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश की संभावना

    दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह लगातार चौथा दिन है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।

    दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सबसे ज्यादा तापमान (42.7 डिग्री सेल्सियस) रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 और 20 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलेंगी।

    बिहार

    बिहार के कई शहरों में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने बिहार के पटना, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, सुपौल और कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    इसी तरह बेगूसराय, नालंदा, गया, अरवल, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, खगड़िया और मुंगेर में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग की मानें तो 48 घंटों के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

    पटना में सभी स्कूलों की छुट्टी 10.45 बजे से पहले करने के आदेश जारी किए गए हैं।

    हरियाणा

    भीषण गर्मी की चपेट में हरियाणा और पंजाब

    हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के हिसार में पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं करनाल में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

    पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    राजस्थान

    राजस्थान में भी चढ़ा पारा

    राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान (43.2 डिग्री सेल्सियस) चित्तौड़गढ़ में दर्ज किया गया, वहीं कोटा में 42.8, बांसवाड़ा में 42.7, फलोदी में 42.2, धौलपुर में 42 और अलवर और सवाई माधोपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने 19 और 20 अप्रैल को जोधपुर और बीकानेर संभागों और जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले 2 दिन में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है।

    कश्मीर

    कश्मीर में हिमपात, हिमाचल में बारिश

    कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। माछिल में करीब 3 इंच बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार शाम तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है।

    इसी तरह हिमाचल के निचले इलाकों में हल्की बारिश के बाद तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। शिमला, मनाली और धर्मशाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 25.4, 21, और 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय मौसम विभाग
    गर्मी की लहर
    राजस्थान
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार में अगले सप्ताह आ रहे 5 IPO, 3 कंपनियां होंगी सूचीबद्ध  शेयर बाजार समाचार
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, बच्चों समेत 17 लोगों की मौत तेलंगाना

    भारतीय मौसम विभाग

    चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' ने चेन्नई में मचाई तबाही, 4 लोगों की मौत चक्रवात
    चक्रवात मैंडूस: दक्षिणी राज्यों में मंगलवार तक तेज बारिश का अनुमान चक्रवात
    मुंबई में बढ़ने लगी गर्मी, 35 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ तापमान मुंबई
    कश्मीर घाटी में चिल्लई कलां की शुरुआत, श्रीनगर का पारा गिरकर -4.2 पर श्रीनगर

    गर्मी की लहर

    उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान 49 डिग्री पार दिल्ली
    झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, दिल्ली में 47 डिग्री पहुंचा पारा दिल्ली
    भारत में जल्द बर्दाश्त की सीमा से बाहर हो सकती है गर्मी- विश्व बैंक विश्व बैंक
    पाकिस्तान में बाढ़ से COP27 तक, 2022 की जलवायु परिवर्तन से जुड़ी 5 सबसे बड़ी घटनाएं जलवायु परिवर्तन

    राजस्थान

    जयपुर के 5 सबसे प्रसिद्ध मंदिर, जहां हमेशा लगी रहती है भक्तों की भीड़ जयपुर
    राजस्थान पुलिस की फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि, जुनैद और नासिर के ही थे जले हुए शव हरियाणा
    राजस्थान बोर्ड: 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से होंगी शुरू, जानिए तैयारी के टिप्स बोर्ड परीक्षाएं
    राजस्थान बोर्ड परीक्षा: 10वीं के छात्र अंग्रेजी में कैसे पाएं अच्छे अंक? जानिए तैयारी के टिप्स बोर्ड परीक्षाएं

    दिल्ली

    दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मोस्ट वांटेड गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को मेक्सिको में दबोचा   दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: तेज संगीत बजाने का विरोध करने पर गर्भवती महिला को गोली मारी, पड़ोसी गिरफ्तार गोलीबारी की घटना
    #NewsBytesExplainer: दिल्ली मेट्रो में लड़की के कपड़ों पर विवाद, अश्लीलता पर क्या कहता है कानून? दिल्ली मेट्रो
    दिल्ली में पोस्टर वॉर जारी, भाजपा ने कहा- AAP के करप्ट चोर, मचाएं शोर अरविंद केजरीवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025