NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / चक्रवात मैंडूस: दक्षिणी राज्यों में मंगलवार तक तेज बारिश का अनुमान
    अगली खबर
    चक्रवात मैंडूस: दक्षिणी राज्यों में मंगलवार तक तेज बारिश का अनुमान
    चक्रवात मैंडूस के कारण दक्षिणी राज्यों में बारिश हो सकती है

    चक्रवात मैंडूस: दक्षिणी राज्यों में मंगलवार तक तेज बारिश का अनुमान

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 12, 2022
    11:46 am

    क्या है खबर?

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात 'मैंडूस' के कारण तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार तक भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

    चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

    बारिश की संभावना को देखते हुए तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले की कांचीपुरम तहसील और तिरूवल्लूर जिले की उथुकोट्टई तहसील में सरकारी छुट्टी घोषित कर दी गई है।

    अनुमान

    तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान

    रविवार दोपहर को जारी की गई अपनी भविष्यवाणी में मौसम विभाग ने 13 दिसंबर यानि मंगलवार के बाद बारिश के कम होने का अनुमान लगाया है।

    इसके अलावा मंगलवार तक दक्षिण-पूर्व और पूर्व-केंद्रीय अरब सागर और केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

    इसके अलावा बुधवार और गुरुवार को पूर्व-केंद्रीय और दक्षिण-पूर्व अरब सागर में तेज हवाएं चल सकती हैं।

    जानकारी

    मछुआरों को अरब सागर से दूर रहने की सलाह

    तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उन्हें मंगलवार तक दक्षिण-पूर्व और पूर्व-केंद्रीय अरब सागर और केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों और गुरूवार तक पूर्व-केंद्रीय और दक्षिण-पूर्व अरब सागर से दूर रहने को कहा गया है।

    चक्रवात

    अंडमान सागर में एक और चक्रवाती सर्कुलेशन बनने की भविष्यवाणी

    मौसम विभाग ने मंगलवार को दक्षिण अंडमान सागर में एक अन्य चक्रवाती सर्कुलेशन के बनने की संभावना भी जताई है।

    विभाग ने अपने अनुमान में कहा, "13 दिसंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके कारण 14 और 15 दिसंबर को अंडमान और निकोबार में अच्छी-खासी बारिश हो सकती है और बीच-बीच में तेज बारिश भी हो सकती है।"

    पृष्ठभूमि

    शुक्रवार रात को तमिलनाडु में तट से टकराया था चक्रवात मैंडूस

    बता दें कि चक्रवात मैंडूस शुक्रवार रात लगभग 10:30 बजे तमिलनाडु के महाबलीपुरम में तट से टकराया था और लगभग 1:30 बजे इसने तट को पार किया।

    इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और राजधानी चेन्नई समेत कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली।

    मैंडूस का तमिलनाडु के कुल 10 जिलों में असर देखने को मिला। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी में भी इसके कारण भारी बारिश हुई।

    नुकसान

    चक्रवात के कारण हुई थी चार लोगों की मौत

    चक्रवात मैंडूस ने कारण हुई दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई थी, वहीं अन्य कुछ लोग घायल हो गए थे।

    चक्रवात की वजह से चेन्नई में लगभग 115 मिलीमीटर बारिश हुई और शहर की सड़कों पर पानी भर गया था जिसके कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    तूफान के कारण शहर में लगभग 200 पेड़ भी गिर गए और कुछ हिस्सों में बिजली गुल रही।

    नामकरण

    न्यूजबाइट्स प्लस

    चक्रवात मैंडूस का नाम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने रखा है। अरबी भाषा में इसका उच्चारण 'मैन-डूस' के रूप में किया जाता है जिसका अर्थ है- खजाने का बक्सा।

    दरअसल, 2004 में हिंद महासागर में बनने वाले चक्रवातों के नाम रखने पर आठ देशों के बीच सहमति बनी थी। इनमें भारत, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल थे।

    बाद में पांच और देश (ईरान, कतर, सऊदी अरब, UAE, यमन) नामकरण की प्रक्रिया में शामिल हो गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय मौसम विभाग
    चक्रवात
    तमिलनाडु
    केरल

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    भारतीय मौसम विभाग

    मुंबई में 40 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा तापमान, जानिए इसके कारण और प्रभाव मुंबई
    देश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर, तटीय क्षेत्रों में लू ने किया परेशान गुजरात
    चक्रवात से सुरक्षित रहने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आपदा प्रबंधन ने बताया लाइफस्टाइल
    गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 122 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च महीना दिल्ली

    चक्रवात

    तमिलनाडु पहुंचा 'गाजा' तूफान, आंधी और बारिश से कई जगहों पर नुकसान तमिलनाडु
    साइक्लोन गाजा: एक नजर सरकार और NDRF की तैयारियों पर तमिलनाडु
    शुक्रवार को तट से टकराएगा फेनी चक्रवात, कई जिलों में अलर्ट जारी, 100 ट्रेनें रद्द ओडिशा
    ओडिशा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान फेनी, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 10 लाख लोग ओडिशा

    तमिलनाडु

    चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग-5 के श्रीलंका पहुंचने को लेकर क्यों चिंतित है भारत? चीन समाचार
    तमिलनाडु: वेल्लोर में पिता ने रेप कर 13 वर्षीय बेटी को बनाया गर्भवती, पुलिस ने दबोचा रेप
    श्रीलंका ने चीनी जासूसी जहाज को दी अनुमति वापस ली, भारत ने जताई थी चिंता चीन समाचार
    कोयंबटूर की ये जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, एक बार जरूर घूमने जाएं कोयंबटूर

    केरल

    केरल: अदालत ने यौन उत्पीड़न के आरोपी को दी जमानत, कहा- महिला के कपड़े उत्तेजक थे यौन उत्पीड़न
    वायनाड: राहुल गांधी के कार्यालय में महात्मा गांधी की तस्वीर तोड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार राहुल गांधी
    केरल: IUML नेता का विवादित बयान, कहा- स्कूलों में लड़के और लड़कियों को साथ बैठाना खतरनाक शिक्षा
    भारत में 82 हुई 'टमाटर फ्लू' के संक्रमितों की संख्या, विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025