NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई में बढ़ने लगी गर्मी, 35 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ तापमान
    देश

    मुंबई में बढ़ने लगी गर्मी, 35 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ तापमान

    मुंबई में बढ़ने लगी गर्मी, 35 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ तापमान
    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 17, 2022, 04:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई में बढ़ने लगी गर्मी, 35 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ तापमान
    मुंबई में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा

    दिसंबर में देश के कई इलाकों में जहां एक तरफ काफी ठंड पड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को भी मुंबई में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो राज्य में सर्वाधिक था। आइए समझते हैं कि दिसंबर के महीने में भी मुंबई में इतना अधिक तापमान क्यों है।

    क्या है महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में तापमान?

    मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को पुणे में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस, नासिक में 31.5 डिग्री सेल्सियस, दहानू में 31.8 डिग्री सेल्सियस और रत्नागिरी में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    मौसम विभाग का क्या है कहना?

    भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में गहरे दबाव के कारण हवा की दिशा बदल गई है, जिससे यह दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बह रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहने की संभावना जताई है। मुंबई में दिन के अलावा रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को कोलाबा में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सांताक्रूज में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    बढ़ते तापमान को लेकर क्या है विशेषज्ञों की राय?

    राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (NEERI) के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, दक्षिण मुंबई में भूमि की सतह का तापमान (LST) वर्ष 2000 और 2020 के बीच 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। इसके चलते मुंबई का औसत LST इन 20 वर्षों में 27.1°C से बढ़कर 32.2°C हो गया है, जो निर्माण में वृद्धि के साथ-साथ पेड़-पौधों और पानी की कमी का एक प्रत्यक्ष परिणाम है।

    देश के अन्य हिस्सों में पड़ रही है कड़ाके की ठंड

    देश की राजधानी दिल्ली और उत्तरी भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ना शुरू हो गया है, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले दो दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई है।

    भारत में जल्द बर्दाश्त की सीमा से बाहर हो सकती है गर्मी- विश्व बैंक

    विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में पिछले कुछ दशकों में लू का प्रकोप चिंताजनक गति से बढ़ा है और भारत जल्द भीषण गर्म हवाओं का सामना करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा और इनमें गर्मी इंसान की बर्दाश्त की सीमा से बाहर होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक गर्मी का सामना कर रहा है जो जल्द शुरू हो जाती हैं और ज्यादा समय तक रहती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    भारतीय मौसम विभाग

    मुंबई

    मुंबई में ऐप आधारित प्रीमियम इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, ठाणे से बांद्रा के बीच चलेगी बेस्ट बस
    नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, बेहद अहम याचिका खारिज नीरव मोदी
    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पिकनिक से लौट रहे छात्रों से भरी बस पलटी, दो की मौत पुणे
    जिस फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत की हुई मौत, उसे नहीं मिल रहे किरायेदार सुशांत सिंह राजपूत

    दिल्ली

    मक्खन के सेवन से मिलते हैं 4 प्रमुख फायदे, अपनी डाइट में करें शामिल हेल्थ टिप्स
    दिल्ली: स्कूल में पांचवीं की छात्रा को शिक्षिका ने कैंची से मारा, पहली मंजिल से फेंका बच्चों के खिलाफ अपराध
    श्रद्धा हत्याकांड: सुरक्षा का हवाला देकर आरोपी आफताब ने मांगी जमानत, कल होगी सुनवाई दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: नाबालिग छात्रा पर हमला करने वालों ने फ्लिपकार्ट से मंगवाया था एसिड दिल्ली महिला आयोग

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ MVA गठबंधन कर रहा है विरोध मार्च, जानिए प्रमुख बातें महाराष्ट्र की राजनीति
    रितेश देशमुख के जन्मदिन पर जानिए जेनेलिया डिसूजा से उनकी पहली मुलाकात का अनसुना किस्सा रितेश देशमुख
    आधा महाराष्ट्र और आधा तेलंगाना में है पवार परिवार का घर, दोनों जगह देते हैं टैक्स तेलंगाना
    महाराष्ट्र: परीक्षा में शामिल हुए बिना आयकर विभाग में काम कर रहे थे 9 अधिकारी, गिरफ्तार आयकर विभाग

    भारतीय मौसम विभाग

    चक्रवात मैंडूस: दक्षिणी राज्यों में मंगलवार तक तेज बारिश का अनुमान चक्रवात
    चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' ने चेन्नई में मचाई तबाही, 4 लोगों की मौत चक्रवात
    दिल्ली में सर्दी का आगमन, इस हफ्ते 10 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान दिल्ली
    उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आज भी जारी रहेगी बारिश, दिल्ली में बूंदा-बांदी की संभावना दिल्ली

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023