NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / 18-44 साल वालों का वैक्सीनेशन, पहले दिन 1.33 करोड़ लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन
    अगली खबर
    18-44 साल वालों का वैक्सीनेशन, पहले दिन 1.33 करोड़ लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन

    18-44 साल वालों का वैक्सीनेशन, पहले दिन 1.33 करोड़ लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 29, 2021
    10:58 am

    क्या है खबर?

    बुधवार को 18-44 साल के 1.33 करोड़ लोगों ने वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

    दरअसल, बुधवार शाम 4 बजे से कोविन प्लेटफॉर्म और आरोग्य सेतु ऐप पर 18-44 साल के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था।

    शुरुआत में कुछ दिक्कतों के बाद रजिस्ट्रेशन आसानी से होते गए और देर रात तक 1.33 करोड़ लोगों के वैक्सीन लगवाने के लिए खुद को रजिस्टर कर लिया। पहले एक घंटे में ही 35 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे।

    वैक्सीनेशन अभियान

    संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच शुरू हो रहा तीसरा चरण

    देश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार 19 अप्रैल को 1 मई से देश में वैक्सीनेशन अभियान का तीसरा चरण शुरू करने तथा इसमें 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की घोषणा की थी।

    इस चरण में सरकार ने राज्य सरकारों को सीधे वैक्सीन निर्माताओं से खरीद के अधिकार भी दिए थे।

    इसके बाद सरकार ने 22 अप्रैल को 28 अप्रैल से तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा की थी।

    वैक्सीनेशन अभियान

    भारत में 18-45 आयुवर्ग में 60 करोड़ लोग

    सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान का दायरा बढ़ाने की घोषणा ऐसे समय में की है, जब देश के कई राज्यों मेें वैक्सीन की भारी कमी है।

    कई राज्यों ने कहा है कि वो 1 मई से वैक्सीनेशन अभियान का विस्तार नहीं कर पाएंगे।

    इसके अलावा युवा लोग अब जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाकर फिर से काम पर लौटना चाहेंगे, ऐसे में व्यवस्था पर दबाव बढ़ना तय है।

    भारत में लगभग 60 करोड़ लोगों की उम्र 18-44 साल के बीच है।

    जानकारी

    कोविन प्लेटफॉर्म पर हो चुके हैं 14.80 करोड़ रजिस्ट्रेशन

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, जब 1 मार्च को 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविन प्लेटफॉर्म खोला गया था, तब पहले दिन 25 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे।

    कोविन प्लेटफॉर्म पर अभी तक 14.80 करोड़ रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इनमें से 2.91 करोड़ ऑनलाइन हुए हैं और 9.33 करोड़ वैक्सीनेशन केंद्रों पर जाकर हुए हैं।

    गौरतलब है कि 45 साल से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगवाने से पहले केंद्र पर खुद का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

    शुरुआत

    देश में 16 जनवरी से शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान

    भारत में 16 जनवरी को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सिन' से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी।

    इसके बाद 1 मार्च में दूसरे चरण में 60 से अधिक और गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन देना शुरू किया गया था।

    इसके बाद सरकार ने इसी चरण में 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की छूट दी थी।

    जानकारी

    क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 15,00,20,648 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 21,93,281 खुराकें लगाई गईं। अमेरिका और चीन के बाद भारत ने वैक्सीन की सबसे ज्यादा खुराकें लगाई हैं।

    कोरोना वायरस

    देश में लगातार बढ़ता जा रहा महामारी का प्रकोप

    देश में महामारी की स्थिति की बात करें तो बीते दिन भारत में कोरोना के 3,79,257 नए मामले सामने आए और 3,645 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले और मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,83,76,524 हो गई है। इनमें से 30,84,814 सक्रिय मामले हैं और 2,04,832 लोगों की मौत हुई है।

    अमेरिका के बाद भारत महामारी से दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस
    वैक्सीनेशन अभियान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में कल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, केवल आवश्यक गतिविधियों की इजाजत उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: 61 फीसदी सैंपलों में पाया गया कोरोना का डबल म्यूटेंट वेरिएंट पुणे
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 1.84 लाख मामले, 1,000 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें
    महाराष्ट्र कर्फ्यू: सरकार के नए आदेश के बाद इन फिल्मों की शूटिंग होगी बाधित बॉलीवुड समाचार

    वैक्सीन समाचार

    कोरोना वायरस: 70 देशों को वैक्सीन की छह करोड़ खुराकें भेज चुका भारत भारत की खबरें
    झारखंड: वैक्सीन की दूसरी खुराक के 18 दिन बाद कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ डॉक्टर झारखंड
    वैक्सीनेशन के बाद भी आएंगे कोरोना संक्रमण के चुनिंदा मामले, इन्हें चिंताजनक क्यों नहीं मानते विशेषज्ञ? भारत की खबरें
    कोरोना: फ्रांस में महामारी की तीसरी लहर, पेरिस में एक महीने के लिए लॉकडाउन लागू पेरिस

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: सोशल डिस्टेंसिंग के बिना 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है एक व्यक्ति- सरकार मॉस्को
    कोरोना वायरस के कारण जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज टली बॉलीवुड समाचार
    दिल्ली: आधिकारिक आंकड़ों से लापता हैं कोरोना वायरस से हुई 1,100 से अधिक मौतें- रिपोर्ट दिल्ली
    दिल्ली: अगले एक महीने में 44 ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी सरकार, बैंकॉक से आएंगे टैंकर दिल्ली

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना: देश में बीते दिन फिर मिले दो लाख से अधिक मरीज, 1,185 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन सामने आए दो लाख से अधिक मामले, 1,341 मौतें भारत की खबरें
    नवीन पटनायक का प्रधानमंत्री मोदी को पत्र, खुले बाजार में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग ओडिशा
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.61 लाख मामले, अब तक के सबसे ज्यादा भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025