NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 1.84 लाख मामले, 1,000 से ज्यादा मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 1.84 लाख मामले, 1,000 से ज्यादा मौतें

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 1.84 लाख मामले, 1,000 से ज्यादा मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 14, 2021
    09:31 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,84,372 नए मामले सामने आए और 1,027 मरीजों की मौत हुई है। महामारी की शुरुआत के बाद ये एक दिन में मिले सबसे ज्यादा मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,38,73,825 हो गई है। इनमें से 1,72,085 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 13,65,704 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 82,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 82,339 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,23,36,036 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 89.51 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,11,758 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 26.06 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 35,19,208 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 58,526 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 11,80,397 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 20 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 10,83,647 मामलों और 13,008 मौतों के साथ कर्नाटक और 9,32,892 मामलों और 7,321 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 60,212 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 281 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण यहां हालात बेहद खराब हो चुके हैं।

    इसी तरह केरल में 7,515 लोगों को संक्रमित पाया गया और 20 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 4,228 नए मामले सामने आए और 10 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 8,778 मामले सामने आए और 67 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 11,11,79,578 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 26,46,528 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 13.71 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 13.71 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 29.57 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.13 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.63 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.36 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.58 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज

    भारत की खबरें

    किआ ने बंद किए सोनेट और सेल्टोस SUVs के ये वेरिएंट्स, जानें इसका कारण किआ मोटर्स
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 93,249 नए मरीज, महाराष्ट्र में लगभग 50,000 मामले महाराष्ट्र
    कोरोना: पांच महीने बाद दुनिया में फिर भारत में आ रहे सबसे अधिक दैनिक मामले अमेरिका
    हीरो ने इन बाइक्स के दामों में किया 3,000 रुपये तक का इजाफा, जानें नई कीमतें ऑटोमोबाइल

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में पहली बार एक लाख से अधिक नए मामले, अकेले महाराष्ट्र में 57,000 कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए केंद्र सरकार ने तीन राज्यों में भेजी टीमें नरेंद्र मोदी
    अनिल देशमुख के खिलाफ लगे आरोपों की प्राथमिक जांच शुरू करे CBI- बॉम्बे हाई कोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट
    महाराष्ट्र: पाबंदियों ने बढ़ाई प्रवासी मजदूरों की चिंता, वापस घर लौटने पर कर रहे विचार मुंबई

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र में लग सकता है 15 दिन का लॉकडाउन, अगले एक-दो दिन में होगा ऐलान महाराष्ट्र
    कोरोना: दिल्ली में हालात चिंताजनक, स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ बढ़ा तो लगाना पड़ेगा लॉकडाउन- केजरीवाल दिल्ली
    अजय देवगन की फुटबॉल पर आधारित फिल्म 'मैदान' में दिखेंगे दुनियाभर के फुटबॉलर मुंबई
    भोपाल: कांग्रेस नेताओं की बदसलूकी से नाराज डॉक्टर ने दिया इस्तीफा मध्य प्रदेश

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस महामारी की बिगड़ती स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: बेकाबू होते हालात के बीच महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान महाराष्ट्र
    अभिनेता गोविंदा हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, हल्के लक्षण आए सामने बॉलीवुड समाचार
    UV लाइट की मदद से यात्री विमानों को संक्रमण मुक्त कर रहे हैं रोबोट एविएशन इंडस्ट्री
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025