NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 3.79 लाख मामले, 3,600 से ज्यादा मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 3.79 लाख मामले, 3,600 से ज्यादा मौतें

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 3.79 लाख मामले, 3,600 से ज्यादा मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 29, 2021
    09:37 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,79,257 नए मामले सामने आए और 3,645 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले और मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,83,76,524 हो गई है। इनमें से 2,04,832 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 30,84,814 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 2.69 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,69,507 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,50,86,878 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 82.33 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,68,190 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 28.44 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 44,73,394 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 67,214 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 14,95,317 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 5,211 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 14,39,822 मामलों और 15,036 मौतों के साथ कर्नाटक और 10,69,544 मामलों और 7,871 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 63,309 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 985 मरीजों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत के बाद राज्य में एक दिन में हुईं ये रिकॉर्ड मौतें हैं।

    इसी तरह केरल में 35,013 लोगों को संक्रमित पाया गया और 41 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में रिकॉर्ड 39,047 मामले सामने आए और 229 मौतें हुईं।

    आंध्र प्रदेश में 14,669 नए मामले सामने आए और 71 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 15,00,20,648 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 21,93,281 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 14.92 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 14.92 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 31.46 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.22 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.74 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.45 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.98 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    भारत की खबरें

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.61 लाख मामले, अब तक के सबसे ज्यादा महाराष्ट्र
    सीमा विवाद: चीन का हॉट स्प्रिंग और गोगरा से सेना हटाने से इनकार- रिपोर्ट चीन समाचार
    कोरोना: देश में केवल 37 फीसदी फ्रंटलाइन और स्वास्थ्यकर्मियों को लग पाई है वैक्सीन महाराष्ट्र
    निसान मैग्नाइट का जलवा कायम, पार किया 50,000 यूनिट्स की बुकिंग का आंकड़ा ऑटोमोबाइल

    महाराष्ट्र

    कोरोना मरीजों के लिए क्यों जरूरी है रेमडेसिवीर और देश में इसकी कमी क्यों? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में कल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, केवल आवश्यक गतिविधियों की इजाजत उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: 61 फीसदी सैंपलों में पाया गया कोरोना का डबल म्यूटेंट वेरिएंट पुणे
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 1.84 लाख मामले, 1,000 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना संक्रमित हुईं अभिनेत्री हिना खान, कुछ दिन पहले हुआ था पिता का निधन हिना खान
    कोरोना वायरस: दिल्ली हाई कोर्ट के जजों की देखभाल के लिए फाइव स्टार होटल बुक दिल्ली हाई कोर्ट
    बंगाल: अंतिम चरण के मतदान से पहले चौथे उम्मीदवार की कोरोना के कारण मौत पश्चिम बंगाल
    कोरोना वायरस: सोशल डिस्टेंसिंग के बिना 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है एक व्यक्ति- सरकार मॉस्को

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में पहली बार सामने आए तीन लाख से अधिक मामले, 2,100 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें
    महाराष्ट्र में और कड़ी हुईं कर्फ्यू की पाबंदियां, नियमों के उल्लंघन पर होगा भारी जुर्माना भारत की खबरें
    दिल्ली: कोरोना संक्रमित रिटायर्ड ब्रिगेडियर को सैन्य अस्पताल में भी नहीं मिला बेड, मौत दिल्ली
    बॉलीवुड के मशहूर सिनेमैटोग्राफर जॉनी लाल का कोरोना से निधन मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025