NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: अब देश के 10 राज्यों में एक-एक लाख से ज्यादा मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: अब देश के 10 राज्यों में एक-एक लाख से ज्यादा मामले

    कोरोना वायरस: अब देश के 10 राज्यों में एक-एक लाख से ज्यादा मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 29, 2020
    02:34 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई 34 लाख से पार पहुंच गई है।

    शुक्रवार को असम में महामारी के कुल मामले एक लाख से ज्यादा हो गए। इसी के साथ भारत में महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित 10 राज्यों में एक-एक लाख से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

    महाराष्ट्र 7.47 लाख मामलों के साथ इस सूची में शीर्ष पर है। यहां तो कई देशों से भी ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

    कोरोना वायरस

    लक्षद्वीप को छोड़कर हर राज्य में कम से कम 1,000 लोग संक्रमित

    दूसरी तरफ मिजोरम में शुक्रवार को मिले 29 नए मरीजों के साथ कुल मामले 1,000 से ज्यादा हो गए।

    इसके साथ ही लक्षद्वीप को छोड़कर देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कम से कम 1,000 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

    लक्षद्वीप अभी तक इस महामारी के कहर पर पूरी तरह सुरक्षित है और यहां एक भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

    डाटा

    ये हैं सबसे बुरी तरह प्रभावित 10 राज्य

    महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम और बिहार है। इनमें से महाराष्ट्र सबसे लंबे समय से अपने स्थान पर बना हुआ है। बाकियों की स्थिति में थोड़ा परिवर्तन आता रहता है।

    कोरोना का प्रकोप

    आंध्र प्रदेश में चार लाख से ज्यादा मामले

    शुक्रवार तक आंध्र प्रदेश में चार लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके थे।

    अगर यहां इसी गति से संक्रमण बढ़ता रहा तो जल्द ही यह कुल मामलों में तमिलनाडु को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा मरीजों वाला महाराष्ट्र के बाद दूसरा राज्य बन जाएगा।

    एक समय तक आंध्र में संक्रमण की गति धीमी हुई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां रोजाना 10,000 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं, जो महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

    चिंता

    केरल में नए मामले बढ़ने की दर सबसे तेज

    एक समय संक्रमण पर काबू पाकर वाहवाही लूट चुके केरल में हालात फिर से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। यहां रोजाना 3.5 प्रतिशत की दर से मरीज बढ़ रहे हैं। इसकी तुलना में राष्ट्रीय औसत 2.18 प्रतिशत है।

    यहां मामले बढ़ने की एक बड़ी वजह टेस्टिंग भी है। केरल अगस्त की शुरुआत की तुलना में अब दोगुने सैंपल टेस्ट कर रहा है।

    इस वजह से यहां रोजाना लगभग 2,500 मरीज मिल रहे हैं।

    मामले बढ़ने की दर

    तेलंगाना में भी केरल जैसा ट्रेंड

    तेलंगाना में भी पिछले कुछ समय से केरल जैसा ट्रेंड देखा जा सकता है। जून मध्य तक टेस्टिंग में पिछड़ रहे तेलंगाना ने अब टेस्ट की संख्या बढ़ाई है।

    बीते कुछ सप्ताह से तेलंगाना में रोजाना 60,000 से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं, जिस वजह से प्रतिदिन 2,500-3,000 नए मरीज मिल रहे हैं।

    जाहिर है कि टेस्टिंग बढ़ने के साथ-साथ नए मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पूरे देश में ऐसा ट्रेंड नजर आ रहा है।

    टेस्टिंग

    देश में अब तक चार करोड़ से ज्यादा टेस्ट

    पिछले कुछ दिनों से देश में रोजाना होने वाले टेस्ट की संख्या 8-10 लाख के बीच रही है और इस दौरान रोजाना 70,000 के आसपास मामले सामने आ रहे हैं।

    बीते दिन देशभर में 9.28 लाख टेस्ट हुए। इसके साथ ही देश में महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक हुए कुल कोरोना वायरस टेस्ट की संख्या चार करोड़ से ज्यादा हो गई है।

    पिछले सप्ताह देश में पहली बार एक दिन में 10 लाख टेस्ट हुए थे।

    कोरोना वायरस

    देश में कुल कितने मामले

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 76,472 नए मामले सामने आए और 1,021 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 34,63,972 हो गई है और 62,550 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 7,52,424 हो गई है।

    संक्रमितों के लिहाज से भारत दुनिया में तीसरे और मौतें के मामले में चौथे स्थान पर बना हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    असम

    ताज़ा खबरें

    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कमल हासन
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती

    भारत की खबरें

    अगले साल बस से लंदन जा सकेंगे आप, जानिये कैसा होगा सफर और कितना होगा किराया चीन समाचार
    विदेशों में दोबारा खुल रहे स्कूल, इस तरह से किया जा रहा नियमों का पालन शिक्षा
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 61,408 नए मामले, 836 ने तोड़ा दम ब्राजील
    CDS जनरल रावत बोले- चीनी अतिक्रिमण से निपटने के लिए सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला चीन समाचार

    कर्नाटक

    मध्य प्रदेश: पहली से 5वीं तक के छात्रों के लिए अब नहीं लगेंगी ऑनलाइन क्लासेस मध्य प्रदेश
    रेप के बाद थककर सो जाना भारतीय महिला की निशानी नहीं- हाई कोर्ट की टिप्पणी भारत की खबरें
    बेंगलुरू एयरपोर्ट पर स्थापित होगी 66 करोड़ रुपये की लगात से तैयार केम्पेगौड़ा की विशालकाय प्रतिमा महाराष्ट्र
    कर्नाटक: हैवान बना पिता, नींद की गोलियां खिलाकर अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार रेप

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में शुरू हुआ कम्युनिटी ट्रांसमिशन, हालात काफी खराब- IMA भारत की खबरें
    इस ट्रक को महाराष्ट्र से केरल पहुंचने में लग गया एक साल, जानिए क्यों केरल
    भारत की कोरोना वायरस मृत्यु दर सबसे निचले स्तर पर, जानें क्या रहे सुधार के कारण भारत की खबरें
    लॉकडाउन और खराब फसल ने बढ़ाई आलू और टमाटर के कीमतें, जनता हो रही त्रस्त पश्चिम बंगाल

    असम

    अगर प्रकृति से प्रेम है तो असम के इन पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाएं घूमने भारत की खबरें
    भारतीय वायु सेना सहित इन भर्तियों के लिए करें आवेदन, जानें विवरण जम्मू
    जनता कर्फ्यू के लिए राज्यों में क्या-क्या तैयारियां हो रही हैं? बिहार
    इन विभिन्न भर्तियों के लिए चल रही है प्रक्रिया, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025