NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बढ़ रही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या, जानिए कैसी है स्थिति
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बढ़ रही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या, जानिए कैसी है स्थिति

    कोरोना वायरस: देश में बढ़ रही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या, जानिए कैसी है स्थिति

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 04, 2020
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 22,771 मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 6.48 लाख हो गई है, जिनमें से 18,655 की मौत हुई है।

    मामलों के साथ-साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (रिकवरी रेट) भी बढ़ती जा रही है और अभी तक 3,94,227 मरीज (60.80 प्रतिशत) ठीक हो चुके हैं।

    अलग-अलग राज्यों की रिकवरी रेट कैसी है, आइए इस पर नजर डालते हैं।

    #1, #2

    राजस्थान और बिहार की रिकवरी रेट सबसे बेहतर

    5,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में राजस्थान की रिकवरी रेट सबसे अच्छी है। राज्य में अब तक 19,052 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है जिनमें से 80.20 प्रतिशत यानि 15,281 ठीक हो चुके हैं।

    राजस्थान के बाद बिहार का नंबर आता है जहां 74.98 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 10,954 मामले सामने आए हैं जिनमें से 8,214 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

    #3, #4, #5

    मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात की रिकवरी रेट भी अच्छी

    रिकवरी रेट के मामले में मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है और यहां अब तक कोरोना वायरस के 77.28 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 14,297 मामले सामने आए हैं जिनमें से 11,049 ठीक हो चुके हैं।

    दिल्ली से सटे हरियाणा में कुल 16,003 संक्रमितों में से 11,691 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और राज्य की रिकवरी रेट 73.05 प्रतिशत है।

    वहीं गुजरात में 34,600 में से 72.06 प्रतिशत यानि 24,933 मरीज ठीक हो चुके हैं।

    डाटा

    पंजाब और ओडिशा में भी रिकवरी रेट 70 प्रतिशत से अधिक

    पंजाब और ओडिशा अन्य वो दो राज्य हैं जहां रिकवरी रेट 70 प्रतिशत से अधिक है। पंजाब में 5,937 में से 4,266 मरीज (71.85 प्रतिशत) और ओडिशा में 8,106 में से 5,705 मरीज (70.37 प्रतिशत) ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

    #8, #9

    दिल्ली और उत्तर प्रदेश की रिकवरी रेट भी बेहतर

    देश के सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में तीसरे स्थान पर काबिज दिल्ली में भी मरीजों के ठीक होने की दर अच्छी बनी हुई है। यहां अब तक सामने आए 94,695 मामलों में से 65,624 मरीज ठीक हो चुके हैं और शहर की रिकवरी रेट 69.30 प्रतिशत है।

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की रिकवरी रेट 68.21 प्रतिशत है। राज्य में अब तक पाए गए 25,797 मरीजों में से 17,597 मरीज ठीक हो चुके हैं।

    #10, #11, #12

    इन राज्यों में भी रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से बेहतर

    पश्चिम बंगाल, असम और जम्मू-कश्मीर अन्य वो तीन राज्य हैं जहां रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।

    पश्चिम बंगाल की रिकवरी रेट 66.23 प्रतिशत है और यहां अब तक सामने आए 20,488 मामलों में से 13,571 मरीज ठीक हो चुके हैं।

    असम में 6,349 मरीज ठीक हो चुके हैं जो कुल 9,673 मामलों के 65.63 प्रतिशत हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में 8,019 में से 5,075 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और उसकी रिकवरी रेट 63.28 प्रतिशत है।

    #13, #14

    तमिलनाडु और महाराष्ट्र में रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से कम

    5,000 से अधिक मामलों वाले अन्य सभी राज्यों में रिकवरी रेट 60.80 प्रतिशत की राष्ट्रीय औसत से कम है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य तमिलनाडु में 1,02,721 मरीजों में 58,378 मरीज ठीक हो चुके हैं और उसकी रिकवरी रेट 56.83 प्रतिशत है।

    वहीं सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की रिकवरी रेट 54.24 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 1,92,990 मामले सामने आए हैं जिनमें से 1,04,687 मरीज ठीक होकर अपने घऱ जा चुके हैं।

    #15, #16, #17

    दक्षिण भारत के तीन बड़े राज्यों में रिकवरी रेट 50 प्रतिशत से भी कम

    दक्षिण भारत के तीन बड़े राज्यों में तो रिकवरी रेट 50 प्रतिशत से भी कम है। तेलंगाना में 20,462 मरीजों में से 10,195 मरीज (49.82 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश में 16,934 मरीजों में से 7,632 मरीज (45.06 प्रतिशत) और कर्नाटक में 19,710 मरीजों में से 8,805 मरीज (44.67 प्रतिशत) ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

    इन तीनों राज्यों में पिछले एक हफ्ते के अंदर ही मामलों में बड़ा उछाल आया है और इसलिए इनकी रिकवरी रेट कम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भारत की खबरें

    चीन की आक्रमकता को देखते हुए भारत ने गलवान घाटी सेक्टर में तैनात किए T-90 टैंक चीन समाचार
    बैन के बाद टिक-टॉक ने कहा- चीनी सरकार के साथ कभी कोई जानकारी शेयर नहीं की चीन समाचार
    चाइनीज ऐप्स पर बैन: इस फैसले का पालन कैसे होगा और यह किस पर असर डालेगा? चीन समाचार
    पेंगोंग झील: चीन ने विवादित इलाके में जमीन पर लिखा अपना नाम, नक्शा भी बनाया चीन समाचार

    दिल्ली

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख के करीब, बीते दिन सामने आए 14,515 मामले तमिलनाडु
    हरियाणा: कोरोना वायरस टेस्ट हुआ सस्ता, निजी अस्पतालों में कम हो सकता है इलाज का खर्चा भारत की खबरें
    दिल्ली: कोरोना संक्रमितों के अनिवार्य क्वारंटाइन नियम पर बोले केजरीवाल- हमारे लिए अलग नियम क्यों? अरविंद केजरीवाल
    कोरोना वायरस: दिल्ली में मार्च से अब तक 1,200 से अधिक डॉक्टर और नर्स हुए संक्रमित कोरोना वायरस

    तमिलनाडु

    कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय शख्स ने बनाई 'कोरोना कार', देखें वीडियो हैदराबाद
    कोरोना वायरस: रैंडम सैंपलिंग की रिपोर्ट में मिले कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने के संकेत भारत की खबरें
    भारत: कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित पांच राज्यों में क्या है स्थिति? दिल्ली
    कोरोना वायरस: तमिलनाडु का ऐलान, चेन्नई समेत पांच शहरों में लागू होगा कड़ा लॉकडाउन चेन्नई

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस और चक्रवात की मार के बीच रोजगार के लिए संघर्ष करते मुंबई के डब्बावाला मुंबई
    महाराष्ट्र: लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन में एक लाख से अधिक मामले दर्ज, 24 हजार लोग गिरफ्तार मुंबई
    महाराष्ट्र: लोगों ने नियम नहीं माने तो जारी रह सकता है लॉकडाउन- मुख्यमंत्री ठाकरे मुंबई
    पुणे में 87 करोड़ रुपये के देसी-विदेशी नकली नोट बरामद, सेना के जवान सहित छह गिफ्तार पुणे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025