NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: लोगों ने नियम नहीं माने तो जारी रह सकता है लॉकडाउन- मुख्यमंत्री ठाकरे
    महाराष्ट्र: लोगों ने नियम नहीं माने तो जारी रह सकता है लॉकडाउन- मुख्यमंत्री ठाकरे
    1/7
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    महाराष्ट्र: लोगों ने नियम नहीं माने तो जारी रह सकता है लॉकडाउन- मुख्यमंत्री ठाकरे

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 10, 2020
    06:25 pm
    महाराष्ट्र: लोगों ने नियम नहीं माने तो जारी रह सकता है लॉकडाउन- मुख्यमंत्री ठाकरे

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है और लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन जारी रह सकता है। उन्होंने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। बता दें कि पूरे देश में अनलॉक 1 होने के बावजूद महाराष्ट्र में लॉकडाउन जारी है। ठाकरे सरकार ने इसे 30 जून तक जारी रखने का फैसला किया है।

    2/7

    वायरस के साथ रहना सीख गए हैं- ठाकरे

    बिजनेस एडवायजरी कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए ठाकरे ने कहा, "लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील इसलिए दी गई है क्योंकि आर्थिक गतिविधियों को जारी रखना है और अब हम वायरस के साथ जीना सीख गए हैं। वायरस का खतरा बरकरार है, लेकिन आर्थिक गतिविधियां शुरू करना भी जरूरी है।" इसके अलावा ठाकरे ने जरूरी सेवा से जुड़े लोगों की आवाजाही के लिए केंद्र से उपनगरीय रेल सेवा शुरू करने का भी अनुरोध किया है।

    3/7

    ठाकरे ने की रेल सेवा शुरू करने की मांग

    ठाकरे ने कहा कि वो लंबे समय से जरूरी सेवा से जुड़े लोगों के लिए यह रेल सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इनके बंद होने से कई लोग सफर नहीं कर पा रहे हैं।

    4/7

    नियमों का पालन नहीं हुआ तो लॉकडाउन रह सकता है जारी- ठाकरे

    वहीं पाबंदियों में छूट मिलने के बाद एक साथ लोगों के बड़ी संख्या में बाहर आने पर भी ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बाहरी गतिविधियों की इजाजत आपके स्वास्थ्य को ठीक बनाने के लिए दी गई है, न कि इसे बिगाड़ने के लिए। अगर ऐसा होता रहा तो लॉकडाउन जारी रह सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि लोग सरकार की बात सुनेंगे और नियमों का पालन करेंगे। यह उनके भले के लिए किया जा रहा है।"

    5/7

    ढील मिलते ही उड़ी नियमों की धज्जियां

    अनलॉक-1 को महाराष्ट्र सरकार ने 'मिशन बिगेन अगेन' का नाम दिया है। देश में अनलॉक 1 में शर्तों के साथ धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल्स और रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने इनकी इजाजत नहीं दी है। हालांकि, जॉगिंग और एक्सरसाइज के लिए लोग बाहर आ सकेंगे। इसकी इजाजत मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एक साथ सड़कों पर निकल आए थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी थी।

    6/7

    मुंबई में बसों के लिए लगी दो किलोमीटर की लाइन

    सरकार ने 'मिशन बिगेन अगेन' में सीमित कर्मचारियों के साथ ऑफिस खोलने की इजाजत भी दे दी है। सोमवार से प्रदेश भर में ऑफिस खुलने लगे। उधर मुंबई में रविवार से बेस्ट ने बस सेवा शुरू कर दी। इसके बाद रेल सेवा बंद होने के कारण भारी संख्या में लोग बस पकड़ने के लिए स्टैंडों पर खड़े दिखे। भायंदर, विरार, भांडुप जैसे इलाकों में दो किलोमीटर तक बस में चढ़ने के लिए लोगों की लंबी लाइन दिखाई दी।

    7/7

    संक्रमण के मामले में वुहान से आगे मुंबई

    बता दें कि कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र देश का सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यहां अब तक 90,787 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और 3,289 लोगों की मौत हुई है। वहीं राजधानी मुंबई ने संक्रमितों की संख्या के मामले में चीन के वुहान को पीछे छोड़ दिया है। वुहान में अभी तक 50,333 मामले सामने आए हैं, वहीं मुंबई में 51,100 मामले सामने आ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    मुंबई

    महाराष्ट्र: लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन में एक लाख से अधिक मामले दर्ज, 24 हजार लोग गिरफ्तार महाराष्ट्र
    मशहूर सेलेब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान का निधन, आत्महत्या का अंदेशा बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस और चक्रवात की मार के बीच रोजगार के लिए संघर्ष करते मुंबई के डब्बावाला महाराष्ट्र
    राजस्थान: पाकिस्तान को सेना की गुप्त सूचना भेज रहे दो नागरिक सुरक्षा कर्मचारी गिरफ्तार पाकिस्तान समाचार

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से तेज बढ़ रहे मामले दिल्ली
    कोरोना वायरस के बीच खुले धार्मिक स्थल और मॉल्स; महाराष्ट्र में चीन से ज्यादा मामले चीन समाचार
    मुंबई से जयपुर आई महिला की प्लेटफॉर्म पर मौत, रिपोर्ट में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि मुंबई
    कोरोना वायरस: दुनिया में छठा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना भारत, इटली को पछाड़ा भारत की खबरें

    उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र सरकार ने दी शूटिंग की इजाजत, नियमों के साथ शुरु होगा फिल्मों पर काम बॉलीवुड समाचार
    महाराष्ट्र: गठबंधन में मतभेद की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने की मुलाकात महाराष्ट्र
    दिल्ली आने-जाने वाली 80 उड़ानें रद्द, यात्रियों ने कहा- हमें नहीं दी गई सूचना मुंबई
    लॉकडाउन: बॉलीवुड निर्माताओं ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, पोस्ट प्रोडक्शन की मांगी इजाजत बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस

    ...तो अब आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में भी दिखेगा कोरोना संकट? बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: बिना लक्षण वाले मरीजों के संक्रमण फैलाने पर वैज्ञानिकों का क्या कहना है? चीन समाचार
    लॉकडाउन के दौरान पारले-जी बिस्किट की रिकॉर्ड बिक्री, पिछले 30-40 साल में सबसे अधिक लॉकडाउन
    हरियाणा: कम नहीं हो रही कोरोना के नए मामलों की रफ्तार, गुरूग्राम में हालात सबसे खराब दिल्ली

    लॉकडाउन

    कश्मीर: सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक ढेर किए 90 से ज्यादा आतंकी कश्मीर
    अमिताभ बच्चन ने प्रवासियों को घर भेजने के लिए बुक की फ्लाइट्स बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान ने सील की अपनी सीमा राजस्थान
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन खुलने के बाद सबसे ज्यादा खतरे वाले देशों में भारत भी शामिल- स्टडी भारत की खबरें
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023