NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई में तेजी से बढ़ता कोरोना संक्रमण; 99 प्रतिशत ICU और 94 प्रतिशत वेंटीलेटर हुए फुल
    मुंबई में तेजी से बढ़ता कोरोना संक्रमण; 99 प्रतिशत ICU और 94 प्रतिशत वेंटीलेटर हुए फुल
    देश

    मुंबई में तेजी से बढ़ता कोरोना संक्रमण; 99 प्रतिशत ICU और 94 प्रतिशत वेंटीलेटर हुए फुल

    लेखन भारत शर्मा
    June 13, 2020 | 08:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई में तेजी से बढ़ता कोरोना संक्रमण; 99 प्रतिशत ICU और 94 प्रतिशत वेंटीलेटर हुए फुल

    देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हो रही है। वर्तमान में भारत 3,08,993 संक्रमितों की संख्या के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में चौथे पायदान पर बना हुआ है। भारत में महाराष्ट्र की सबसे ज्यादा हालत खराब है और वहां भी मुंबई में सबसे ज्यादा मरीज है। यही कारण है कि मुंबई में 99 प्रतिशत ICU बेड और 94 प्रतिशत वेंटीलेटरों पर मरीजों का कब्जा हो गया है।

    BMC द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    बृहनमुंबई महानगर पालिका (BMC) की ओर से गुरुवार को जारी की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में गंभीर कोरोना मरीजों के लिए कुल 1,181 ICU बेड तैयार किए गए थे। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण गुरुवार तक इनमें से 99 प्रतिशत यानी 1,167 बेडो पर मरीजों का कब्जा हो गया है। वर्तमान में अस्पतालों में महज 14 ICU बेड ही खाली है। BMC की इस रिपोर्ट ने सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है।

    94 प्रतिशत वेंटीलेटरों पर चल रहा है मरीजों का इलाज

    BMC की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के बाद सांस की अधिक परेशानी वाले मरीजों के उपचार के लिए 530 वेंटीलेटर तैयार किए गए थे। इनमें से वर्तमान में 94 प्रतिशत यानी 497 पर मरीजों का इलाज चल रहा है। इसी तरह अन्य गंभीर मरीजों के लिए 5,260 ऑक्सीजन बेड तैयार कि गए थे। इनमें से 76 प्रतिशत यानी 3,986 पर मरीज भर्ती हैं और अन्य मरीजों के लिए अब महज 1,274 बेड ही बचे हुए हैं।

    अन्य बेडों की यह है वर्तमान स्थिति

    रिपोर्ट के अनुसार शहर में सामान्य कोरोना मरीजों के उपचार के लिए समर्पित अस्पतालों में कुल 10,450 बेड तैयार किए गए थे। इनमें अब तक 87 प्रतिशत यानी 9,098 बेड भर चुके हैं। बढ़ती मरीजों की संख्या से हालत खराब होते नजर आ रहे हैं।

    मुंबई में मरीजों के दोहरीकरण दर है 25 दिन

    BMC की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में कोरोना संक्रमितों की दोहरीकरण की 25 दिन पर पहुंच गई है। BMC अधिकारियों ने शहर के सभी अस्पतालों को बेड क्षमता बढ़ाने तथा सरकार के निर्देशों का पालन करने के आदेश दिए हैं। इसमें अस्पतालों में केवल गंभीर रूप से बीमार मरीजों को ही भर्ती करने को कहा है। BMC के अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी भिडे ने चिकित्सा बुनियादी ढांचे में सुधार होने की बात कही है।

    महाराष्ट्र में 30 जून तक है लॉकडाउन

    केंद्र सरकार की ओर से 'अनलॉक 1' लागू करने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा रखा है। सरकारी कार्यालयों में 15 प्रतिशत और निजी कार्यालयों में 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की छूट दी गई है। इसी तरह प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन सहित अन्य तकनीकी कर्मचारियों को भी नियमों के तहत काम की छूट दी गई है। हालांकि, सरकार ने अब और छूट देने की घोषणा की है।

    महाराष्ट्र और मुंबई में यह है संक्रमण की स्थिति

    महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन औसतन 2,500 नए मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में यहां अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,01,141 हो गई है और अब तक 3,717 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह मुंबई में शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या 55,451 तक पहुंच गई है। इसी तरह यहां अब तक 2,044 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राज्य में बढ़ते संक्रमण ने सरकार की चिंता बढ़ा रखी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    भारत की खबरें

    #Exclusive: कोरोना वायरस ने बदला बाजार का स्वभाव, कहीं सुरक्षा जरुरी तो कहीं व्यापार शॉपिंग मॉल
    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा 31-40 आयु वर्ग के लोग मुंबई
    सूंघने या स्वाद आने की क्षमता खो जाने को भी माना जाएगा कोरोना वायरस का लक्षण स्वास्थ्य मंत्रालय
    सेना प्रमुख का बयान, कहा- चीन के साथ सीमा पर पूरी तरह नियंत्रण में है स्थिति चीन समाचार

    मुंबई

    शहरों की तरफ खाली आ रही ट्रेनें, पैदा हो सकती है मजदूरों की कमी की समस्या दिल्ली
    भारत इन दवाइयों के दम पर लड़ रहा है कोरोना वायरस के खिलाफ जंग भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: लोगों ने नियम नहीं माने तो जारी रह सकता है लॉकडाउन- मुख्यमंत्री ठाकरे महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन में एक लाख से अधिक मामले दर्ज, 24 हजार लोग गिरफ्तार महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में आईं मुश्किलें, हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका शिक्षा
    कोरोना वायरस: 16-17 जून को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, लेंगे हालात की जानकारी कोरोना वायरस
    दिल्ली के बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने भी खारिज कीं फिर से लॉकडाउन लगाने की अफवाहें तमिलनाडु
    सुप्रीम कोर्ट की राज्यों को फटकार, कहा- मरीजों से हो रहा जानवरों से भी बुरा बर्ताव दिल्ली

    कोरोना वायरस

    कोरोना पॉजीटिव होने के बावजूद घर लौंटी मोहिना कुमारी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी टीवी शो
    हरियाणा: तेजी से फैल रहा कोरोना का प्रकोप, संक्रमितों के मामले में टॉप-10 राज्यों में शामिल दिल्ली
    क्या आपको पता हैं आपके स्वास्थ्य अधिकार? अगर नहीं तो यहां जानें स्वास्थ्य मंत्रालय
    दीपिका सिंह की मां हुई कोरोना वायरस पॉजीटिव, अभिनेत्री ने मांगी मुख्यमंत्री केजरीवाल से मदद दिल्ली

    लॉकडाउन

    चीन: कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद बीजिंग के कई हिस्सों में लॉकडाउन चीन समाचार
    कोरोना वायरस वैक्सीन: चूहों पर ट्रायल में मॉडर्ना ने पार की शुरुआती बाधा, उम्मीद जगी भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: 3 लाख से पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, बीते दिन मिले रिकॉर्ड नए मरीज पंजाब
    श्रद्धा कपूर को काम शुरु करने की इजाजत नहीं देंगे पापा शक्ति कपूर, जानिए वजह बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023