NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत में पिछले साल मौसम जनित हादसों में हुई 2,000 लोगों की मौत- IMD
    देश

    भारत में पिछले साल मौसम जनित हादसों में हुई 2,000 लोगों की मौत- IMD

    भारत में पिछले साल मौसम जनित हादसों में हुई 2,000 लोगों की मौत- IMD
    लेखन भारत शर्मा
    Jan 05, 2021, 01:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत में पिछले साल मौसम जनित हादसों में हुई 2,000 लोगों की मौत- IMD

    भारत में पिछले साल जहां कोरोना महामारी ने 1.49 लाख लोगों की जिंदगी छीन ली, वहीं मौसम जनित हादसों के कारण भी कम से कम 2,000 लोगों की मौत हुई है। इतना ही नहीं, 1901 के बाद साल 2020 आठवां सबसे गर्म साल रहा है और इस दौरान तापमान सामान्य से 0.29 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से सोमवार शाम को जारी किए गए डाटा में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

    उत्तर प्रदेश और बिहार रहे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

    IMD के अनुसार बिहार और उत्तर प्रदेश मौसम जनित हादसों से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहे हैं। दोनों राज्यों में आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और शीत लहर के कारण 350-350 लोगों की मौते हुई हैं। इसी तरह मानसून से पहले, मानसून के दौरान और मानसून के बाद विभिन्न राज्यों में आई बारिश और बाढ़ के कारण 600 से अधिक लोगों की मौत हुई हैं। इसी तरह आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 815 लोगों की मौतें हुई हैं।

    पश्चिम बंगाल में आए साइक्लोन अम्फान से हुई 90 लोगों की मौत

    IMD के अनुसार पिछले साल उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र में पांच साइक्लोन बने थे। इनमें से साइक्लोन अम्फान बेहद खतरनाक रहा था। वह 20 मई को पश्चिम बंगाल के तट से टकराया था। इसके कारण राज्य में 90 लोगों की मौत हुई थी और 4,000 से अधिक मवेशी मारे गए थे। इसी तरह ओडिशा में भी 10 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों मवेशियों की जिंदगी दाव पर लग गई थी। मौसम ने देश को भारी क्षति पहुंचाई थी।

    आठवां सबसे गर्म साल रहा 2020

    IMD के अनुसार 1901 में देश भर में तापमान रिकार्ड रखने की शुरूआत हुई थी और उसके बाद से 2020 आठवां सबसे अधिक गर्म साल रहा है। पिछले साल पृथ्वी की सतह का औसत तापमान सामान्य से 0.29 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहा। हालांकि, मानसून के दौरान तापमान सामान्य से 0.03 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। इसी तरह गुजरे हुए दो दशक 2001-2010 और 2011-2020 भी सबसे गर्म दशक दर्ज किए गए हैं।

    वैश्विक तापमान से कम हुई बढ़ोतरी

    डाटा के अनुसार पिछले साल भारत में भले ही तापमान औसत से 0.29 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा हो, लेकिन वैश्विक बढ़ोतरी से कम रहा है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार दुनिया में जनवरी से अक्टूबर तक तामपान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

    2016 रहा था सबसे अधिक गर्म साल

    IMD के अनुसार 1901 के बाद से 15 सबसे ज्यादा गर्म सालों में से 12 साल 2006 से 2020 के दौरान रहे। 1901 के बाद देश के औसत वार्षिक तापमान में सामान्य में 0.62 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सबसे गर्म साल 2016 रहा था। उस दौरान तापमान सामान्य से 0.71 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। इसी तरह 2009 (0.55 डिग्री), 2017 (0.541 डिग्री), 2010 (0.539 डिग्री) और 2015 (0.55 डिग्री सेल्सियस) अधिक गर्म रहे।

    पिछले साल इन महीनों में औसत से कम रहा था तापमान

    IMD के अनुसार पिछले साल देश में मार्च और जून में तामपान सामान्य से नीचे रहा था, लेकिन साल के अन्य महीनों में यह सामान्य से अधिक ही रहा। इसी तरह पिछली सर्दियों में भी तापमान सामान्य से 0.14 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    बिहार
    उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    भारत में 20 और लोग पाए गए नए कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित, अब तक 58 मामले यइटेड किंगडम
    'कोवैक्सिन' की मंजूरी पर उठे सवाल, भारत बायोटेक के प्रबंध निदेशक ने किया बचाव अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    #NewsBytesExclusive: विदेश मंत्रालय की कमाई के 1,264 करोड़ रुपये निगल गई कोरोना महामारी विदेश मंत्रालय
    'कोविशील्ड' और 'कोवैक्सिन' के अलावा भारत में अन्य कोरोना वैक्सीनों की क्या स्थिति है? वैक्सीन समाचार

    बिहार

    बिहार: कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर राजभवन की ओर उमड़े हजारों किसान दिल्ली
    अरुणाचल की घटना का बिहार में असर नहीं, भाजपा-जदयू गठबंधन मजबूत और अटूट- सुशील मोदी नीतीश कुमार
    'लव जिहाद' पर कानून के विरोध में जदयू, कहा- व्यस्कों को मर्जी से शादी का अधिकार मध्य प्रदेश
    पूर्व IAS अधिकारी रामचंद्र प्रसाद सिंह होंगे नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी, JDU के अध्यक्ष बनाए गए नीतीश कुमार

    उत्तर प्रदेश

    गाजियाबाद: श्मसान घाट में छत गिरने से 18 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल योगी आदित्यनाथ
    घने कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टकराए वाहन; सात की मौत, दर्जनभर घायल लखनऊ
    कानपुर: दो साल पहले चोरी हुई थी कार, अब थानेदार के पास मिली कानपुर
    आगरा: युवक की मौत के बाद लोगों ने मचाया बवाल, पुलिस चौकी को फूंका उत्तर प्रदेश पुलिस

    कोरोना वायरस

    अरबाज, सोहेल और निर्वान खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    श्रीलंका पहुंचने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,375 नए मामले, छह महीने में सबसे कम दिल्ली
    कोरोना वायरस: इंग्लैंड में फिर से लगाया गया पूर्ण लॉकडाउन, मध्य फरवरी तक रहेगा लागू इंग्लैंड

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023