NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / GT बनाम DC: हार्दिक पांड्या ने लगाया IPL करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    GT बनाम DC: हार्दिक पांड्या ने लगाया IPL करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    हार्दिक पांड्या ने शानदार पारी खेली (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    GT बनाम DC: हार्दिक पांड्या ने लगाया IPL करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 02, 2023
    11:34 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 44वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली है।

    यह उनके मौजूदा सीजन का दूसरा और IPL करियर का 10वां अर्धशतक है। GT को मैच में शुरुआती झटके लगे थे, लेकिन हार्दिक ने अपनी टीम को संभाला।

    इसके बावजूद टीम को जीत नहीं मिली। आइए उनकी पारी और IPL के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही हार्दिक की पारी?

    जीत के लिए मिले 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए GT ने 0 के स्कोर पर ही पहला विकेट खो दिया था, इसके बाद हार्दिक ने टीम को संभाला और 32/4 स्कोर के बाद अभिनव मनोहर के साथ 62 रन की साझेदारी निभाई।

    उन्होंने धीमे बल्लेबाजी की और अपना विकेट नहीं दिया।

    उन्होंने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 53 गेंदों में 59 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए।

    करियर

    शानदार रहा है हार्दिक का IPL करियर 

    हार्दिक ने अपना पहला IPL मैच 2015 में खेला था। वह पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का हिस्सा थे।

    अपने लम्बे IPL करियर में अब तक उन्होंने 115 मैच की 108 पारियों में लगभग 30.11 की औसत और 144.15 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,168 रन बनाए हैं।

    लीग में उनके नाम 163 चौके और 116 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने 91 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 10 अर्धशतक लगा लिए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 52 विकेट भी झटके हैं।

    पारी

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने 20 ओवर में सिर्फ 130 रन बनाए थे। मुश्किल घड़ी में अमन खान ने DC के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में GT ने 32 के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिए थे। GT की पारी को कप्तान हार्दिक ने अर्धशतक लगाकर संभालने का प्रयास किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

    DC के लिए खलील अहमद और इशांत शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हार्दिक पांड्या
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    पृथ्वी की ओर बढ़ रहा 500 किलोग्राम का अंतरिक्ष यान, क्या इससे है बड़ा खतरा? अंतरिक्ष
    #NewsBytesExplainer: वायु रक्षा प्रणाली क्या होती है और भारत के पास कौन-कौनसी हैं? पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तानी सांसद ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को 'बुजदिल' बताया, कहा- मोदी का नाम नहीं ले सकते शहबाज शरीफ
    अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, बनी सबसे बड़ी हिट  अजय देवगन

    हार्दिक पांड्या

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: हार्दिक पांड्या ने लगाया वनडे करियर का नौवां अर्धशतक भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विराट कोहली
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: हार्दिक पांड्या ने की लखनऊ की पिच की आलोचना, कही ये बातें भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: SRH ने DC को दिया 198 का लक्ष्य, क्लासेन-अभिषेक ने खेली बेहतरीन पारियां  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: मिचेल मार्श ने SRH के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    DC बनाम SRH: हेनरिक क्लासेन ने जमाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    DC बनाम SRH: फिलिप साल्ट ने जमाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023

    IPL 2023: SRH ने DC को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम SRH: मिचेल मार्श ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  मिचेल मार्श
    IPL 2023: CSK बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: PBKS को हराकर फिर से जीत की पटरी पर लौटी GT, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम GT: शुभमन गिल ने जमाया IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL: राहुल तेवतिया की ये विशेषताएं बनाती हैं उन्हें बेहतरीन फिनिशर, जानिए कब-कब मैच जिताए  राहुल तेवतिया
    IPL 2023: हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए कारण  हार्दिक पांड्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025