NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: SRH ने DC को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: SRH ने DC को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    SRH से मयंक मारकंडे ने लिए 2 विकेट (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: SRH ने DC को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 29, 2023
    11:38 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 9 रन से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।

    अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 197/6 का स्कोर बनाया।

    जवाब में DC की टीम मिचेल मार्श (63) और फिल साल्ट (59) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद 188/6 का स्कोर ही बना सकी।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    SRH ने पॉवरप्ले के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाकर पारी को स्थिरता दी।

    आखिरी ओवरों में क्लासेन ने तेज अर्धशतक लगाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

    जवाब में DC को 0 के स्कोर पर ही डेविड वार्नर के रूप में पहला झटका लग गया। इसके बाद मार्श और साल्ट ने 112 रन की साझेदारी की। इनके विकेटों के पतन के बाद टीम लक्ष्य से दूर रह गई।

    अभिषेक 

    अभिषेक शर्मा ने लगाया अपना तीसरा अर्धशतक 

    अभिषेक ने मैच की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाया और 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके IPL करियर का तीसरा अर्धशतक है।

    उन्होंने 36 गेंद में शानदार 67 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का जमाया।

    IPL करियर में उन्होंने अब तक 23.71 की औसत और 138.49 की स्ट्राइक रेट के साथ 806 रन बना लिए हैं।

    क्लासेन 

    क्लासेन ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए अपने 3,000 रन 

    क्लासेन ने निचले क्रम में साथी खिलाड़ी अब्दुल समद के साथ मिलकर टीम को परेशानी से बाहर निकालने का काम किया।

    उन्होंने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक 25 गेंद में पूरा किया।

    उन्होंने अंत तक बल्लेबाजी की और 27 गेंद में शानदार 53* रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के भी शामिल थे।

    अपनी पारी के दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 3,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

    मार्श 

    मार्श ने किया ऑलराउंड प्रदर्शन, चुने गए 'प्लेयर ऑफ द मैच'  

    मार्श ने पहले में गेंदबाजी में 27 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए।

    इसके बाद बल्लेबाजी में उन्होंने 39 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 6 छक्के शामिल रहे। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

    वह IPL में कम से कम 4 विकेटों के साथ-साथ अर्धशतक लगाने वाले सिर्फ 5वें खिलाड़ी बने हैं।

    उनसे पहले पॉल वल्थाटी, कीरोन पोलार्ड, युवराज सिंह और जेपी डुमिनी ऐसा कर चुके हैं।

    साल्ट

    साल्ट ने खेली अर्धशतकीय पारी 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए साल्ट ने 168.57 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद में शानदार 59 रन बनाए।

    अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके जमाए। वह मारकंडे की गेंद पर आउट हुए।

    26 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज साल्ट ने इसी सीजन में अपने IPL करियर की शुरुआत की है।

    उन्होंने 3 पारियों में 21.33 की औसत और 164.10 की स्ट्राइक रेट के साथ 64 रन बना लिए हैं।

    जानकारी

    ऐसी है अंक तालिका में टीमों की स्थिति 

    इस जीत के साथ अब SRH अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर अपना छठा मैच हारने वाली DC आखिरी 10वें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 6 जीत के साथ शीर्ष पर बनी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB ने लुंगी एनगिडी की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में किया शामिल IPL 2025
    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश
    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा झटका, वाशिंगटन सुंदर पूरे सीजन से हुए बाहर IPL 2023
    IPL टीमों का नया मॉडल, करोड़ों रुपये देकर पूरे साल खिलाड़ियों को अपने साथ रखेंगे IPL 2023
    IPL 2023: PBKS बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: CSK के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL: रोहित शर्मा का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? रोहित शर्मा
    IPL 2023: MI बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: MI ने DC के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC ने MI को दिया 173 का लक्ष्य, वार्नर और अक्षर ने लगाए अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: KKR बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: SRH के खिलाफ KKR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: SRH ने KKR को दिया 229 रन का लक्ष्य, हैरी ब्रुक ने जमाया शतक इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम SRH: एडेन मार्करम ने लगाया शानदार अर्धशतक, जानिए आंकड़े   एडेन मार्करम

    IPL 2023

    RR बनाम CSK: यशस्वी ने बनाया IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक  यशस्वी जायसवाल
    IPL 2023: RR ने CSK को दिया 203 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची RR, बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम CSK: शिवम दुबे ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025