NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / जानिए क्यों विदेश में पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड है भारतीय छात्रों की पहली पसंद?
    अगली खबर
    जानिए क्यों विदेश में पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड है भारतीय छात्रों की पहली पसंद?
    विदेश में पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड है पहली पसंद (तस्वीरः फ्रीपिक)

    जानिए क्यों विदेश में पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड है भारतीय छात्रों की पहली पसंद?

    लेखन राशि
    Jul 09, 2023
    10:51 am

    क्या है खबर?

    हर साल कई भारतीय छात्र उच्च शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय अवसरों को हासिल करने के लिए विदेश जाते हैं।

    विदेश में पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड भारतीय छात्रों की पहली पसंद रहा है।

    भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल लगभग 1,600 भारतीय न्यूजीलैंड में पढ़ाई कर रहे थे।

    न्यूजीलैंड में पढ़ाई के लिए दिसंबर से इस साल फरवरी के बीच 1,677 छात्र वीजा आवेदनों को मंजूरी मिली है।

    आइए जानते हैं न्यूजीलैंड में उच्च शिक्षा के लाभ के बारे में।

    विश्व

    विश्वस्तरीय संस्थान और शिक्षा

    न्यूजीलैंड में विश्वस्तरीय शिक्षा मिलती है। यहां के 8 विश्वविद्यालयों को QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष 3 प्रतिशत संस्थानों में स्थान दिया गया है।

    यहां का ऑकलैंड विश्वविद्यालय सर्वोच्च रैंक वाला वैश्विक विश्वविद्यालय है।

    न्यूजीलैंड में कैंटरबरी, ओटागो, वाइकाटो, लिंकन जैसे विश्वविद्यालय हैं। अधिकांश संस्थान वैश्विक स्तर पर मान्य हैं।

    यहां की डिग्रियों को दुनियाभर के नियोक्ताओं और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा अत्याधिक सम्मानित और उच्च मांग में रखा जाता है।

    शिक्षा

    नवाचार और अनुसंधान

    न्यूजीलैंड में अनुसंधान आधारित शिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाता है और छात्रों को अनुसंधान में प्रचुर अवसर प्रदान किए जाते हैं।

    देश में अत्याधिक अनुभवी संकाय, सुसज्जित प्रयोगशालाएं, नवीनतम तकनीक और उपकरण मौजूद हैं।

    ये देश भौतिकी, भूविज्ञान, इंजीनियरिंग, खगोल विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि, स्वास्थ्य सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नई प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और विकास का केंद्र है।

    यहां अध्ययन के दौरान समस्याओं को हल करने के लिए विभिन्न दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया जाता है।

    सस्ता

    अन्य देशों की तुलना में है सस्ता

    विदेश में पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड के लोकप्रिय होने का एक मुख्य कारण सामर्थ्य (अफोर्डबिलिटी) है।

    न्यूजीलैंड में रहने का खर्च अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत सस्ता है।

    यहां के विश्वविद्यालय आमतौर पर छात्रों को अपने परिसर में हॉस्टल की सुविधा देते हैं।

    न्यूजीलैंड में MBA प्रोगाम की लागत प्रतिवर्ष 15 से 25 लाख और स्नातक डिग्री प्रोगाम की लागत 10 से 15 लाख रुपये तक हो सकती है।

    हालांकि, फीस आपके कोर्स पर निर्भर करेगी।

    छात्रवृत्ति4                                                                                       

    छात्रों को मिलती है स्कॉलरशिप

    न्यूजीलैंड में पढ़ाई के इच्छुक छात्र सरकार, विश्वविद्यालय और निजी संस्थानों से कई स्कॉलरशिप और फंडिंग अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।

    न्यूजीलैंड सरकार ने अंतरराष्ट्रीय और छात्र गतिशीलता पर केंद्रित पहलों का समर्थन करने के लिए 4 लाख न्यूजीलैंड डॉलर आवंटित किए हैं।

    प्रत्येक स्कॉलरशिप का मूल्य 10,000 न्यूजीलैंड डॉलर है।

    इसमें न्यूजीलैंड उत्कृष्टता पुरस्कार शामिल हैं, जो कम लागत में भारतीय छात्रों को देश में व्यवसाय, फैशन में स्नातक और स्नातकोत्तर अध्ययन करने की अनुमति देते हैं।

    काम

    काम करने का अवसर 

    न्यूजीलैंड से स्नातक करने के बाद आप अध्ययन कार्य वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    अगर आपने मास्टर या डॉक्टरेट स्तर की डिग्री पूरी कर ली है और देश में 30 सप्ताह तक अध्ययन किया है तो आप न्यूजीलैंड काम कर सकते हैं।

    यहां आर्थिक विकास में योगदान करने वाले लोगों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है।

    न्यूजीलैंड विकसित अर्थव्यवस्था है और यहां प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ब्रांड कार्यालय मौजूद है, ऐसे में नौकरी के सुनहरे अवसर मिलते हैं।

    जानकारी

    जीवन जीने में आसानी 

    न्यूजीलैंड दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है और वैश्विक शांति सूचकांक में दूसरे नंबर पर हैं। ऐसे में यहां रहना आसान और सुरक्षित है। यहां बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी भी हैं, जो छात्रों के लिए मुख्य आकर्षणों में से एक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विदेश में पढ़ाई
    भारत सरकार
    न्यूजीलैंड

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025

    विदेश में पढ़ाई

    विदेश में पढ़ाई करने का प्लान बनाने से पहले छात्र ऐसे करें सही देश का चुनाव शिक्षा
    राजस्थान के छात्र राजीव गांधी स्कॉलरशिप के जरिए विदेश में करें मुफ्त पढ़ाई, ऐसे करें आवेदन राजस्थान
    रुपये की गिरती कीमत के कारण भारतीय छात्रों का अमेरिका जाकर पढ़ाई करना हुआ मुश्किल अमेरिका
    कैसे करें तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन? जानें स्टेप बाय स्टेप विदेश मंत्रालय

    भारत सरकार

    अमेजन ने भारत सरकार से मिलाया हाथ, मिलकर करेंगे ये काम अमेजन
    #NewsBytesExplainer: प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल, जानिए जंगलों में कैसे होती है बाघों की गिनती नरेंद्र मोदी
    इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना लक्ष्य से कम, ये रहा कारण  इलेक्ट्रिक वाहन
    ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत रोकने की रिपोर्ट का भारत ने किया खंडन  ब्रिटेन

    न्यूजीलैंड

    करियर के आखिरी पड़ाव पर मलिंगा को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने श्रीलंका के कप्तान क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, धोनी की वापसी- वनडे और टी-20 दोनों खेलेंगे BCCI
    अगर आप अकेले घूमना चाहते हैं, तो ज़रूर करें इन पाँच देशों की यात्रा जापान
    इस देश में शुक्रवार को सामने आया कोरोना का पहला मामला, लॉकडाउन लगाने की तैयारी कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025