NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC 2022: सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड
    अगली खबर
    UPSC 2022: सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड
    UPSC 2022: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी

    UPSC 2022: सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

    लेखन तौसीफ
    Jun 22, 2022
    05:44 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया।

    UPSC की तरफ से इस परीक्षा का आयोजन 5 जून, 2022 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।

    जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं।

    UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे।

    चयन

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा की चयन प्रक्रिया क्या है?

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा में कुल 11 पेपर होते हैं। पहले चरण यानि प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं, वहीं दूसरे चरण की लिखित परीक्षा में नौ पेपर होते हैं।

    मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। मुख्य परीक्षा 1,750 नंबर और इंटरव्यू 275 नंबर का होता है।

    अंतिम परिणाम तीनों चरणों, प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू, के पूरा होने के बाद घोषित किया जाता है।

    भर्ती

    UPSC इस बार कितने पदों पर भर्ती करेगा?

    UPSC के मुताबिक, सिविल सेवा परीक्षा 2022 के माध्यम से भरी जानी वाली रिक्तियों की संख्या 1,011 है। इसमें इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) के 150 पदों को भी जोड़ा गया है।

    पिछले पांच वर्षों में इस परीक्षा के तहत हुई भर्ती का आंकड़ा 1,000 तक भी नहीं था।

    आखिरी बार 2016 में 1,079 भर्तियां हुईं थी। वहीं 2017 में 980, 2018 में 782, 2019 में 896, 2020 में 796 और 2021 में 712 पदों पर भर्ती हुई थी।

    नतीजे

    UPSC की वेबसाइट पर ऐसे देखें नतीजे

    सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं।

    अब 'नया क्या है (Whats New)' अनुभाग के तहत परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

    इसके बाद आपको वेबसाइट पर ऊपर प्री रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा।

    इस पर क्लिक करके PDF फाइल डाउनलोड कर लें।

    इस फाइल में उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर लिखे हैं, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा को पास किया है।

    जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास नहीं कर पाए हैं, उनके रोल नंबर इस फाइल में नहीं होंगे।

    पास

    UPSC 2021 परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवार हुए थे पास

    UPSC 2021 की सिविल सेवा फाइनल परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवार सफल हुए थे जिनमें से 508 पुरूष और 177 महिलाएं थीं।

    इन नतीजों में श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की। टॉप करने वाली श्रुति ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिस्ट्री ऑनर्स की पढ़ाई की है।

    दूसरी रैंक हासिल करने वाली अंकिता अग्रवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन की है, जबकि तीसरी रैंक हासिल करने वाली गामिनी सिंगला ने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    सरकारी नौकरी
    सिविल सर्विस

    ताज़ा खबरें

    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट
    प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशनों का शुभारंभ; ये क्यों खास, आम स्टेशनों से कितने अलग? नरेंद्र मोदी

    भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)

    कश्मीर मुद्दे पर इस्तीफा देने वाले IAS अधिकारी को जुलाई में मिला था कारण बताओ नोटिस कश्मीर
    IAS और IFS में से क्या है बेहतर विकल्प और कौन सा चुनें? कन्फ्यूजन करें दूर शिक्षा
    UPSC परीक्षा पास करना चाहते हैं तो इन पांच भ्रमों से रहें दूर शिक्षा
    भारत की पहली नेत्रहीन महिला IAS अधिकारी प्रांजल, जानें संघर्ष और सफलता की कहानी शिक्षा

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC: इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड करियर
    UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 861 पदों पर होगी भर्ती सरकारी नौकरी
    UPSC IFS 2021 मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड भारतीय वन सेवा
    UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा में बढ़ाए गए 150 पद, अब 1,011 पदों पर होगी भर्ती IAS अधिकारी

    सरकारी नौकरी

    MPPSC: असिस्टेंट इंजीनियर के 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन मध्य प्रदेश
    UPSC: वाइस प्रिंसिपल, सीनियर लेक्चरर के 150 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    रेलवे में अप्रेंटिस के 3,600 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन भारतीय रेलवे
    UPSC: सिविल सेवा फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित, श्रुति शर्मा बनीं टॉपर रोजगार समाचार

    सिविल सर्विस

    UPSC प्रारंभिक (प्री) परीक्षा के नतीजे घोषित, यहां से करें चेक परीक्षा परिणाम
    राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल सेवा प्री-परीक्षा के नतीजे किए रद्द, मुख्य परीक्षा पर लटकी तलवार राजस्थान
    सुप्रीम कोर्ट पहुंचे UPSC उम्मीदवार, सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में मांगा एक और मौका UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC: प्रारंभिक परीक्षा में एक महीना शेष, इन आसान टिप्स से पूरी करें तैयारी रोजगार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025