Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
रोजगार समाचार
सरकारी नौकरी
लेटेस्ट भर्ती
अग्निपथ योजना
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा में बढ़ाए गए 150 पद, अब 1,011 पदों पर होगी भर्ती
करियर

UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा में बढ़ाए गए 150 पद, अब 1,011 पदों पर होगी भर्ती

UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा में बढ़ाए गए 150 पद, अब 1,011 पदों पर होगी भर्ती
लेखन तौसीफ
Feb 20, 2022, 08:28 am 5 मिनट में पढ़ें
UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा में बढ़ाए गए 150 पद, अब 1,011 पदों पर होगी भर्ती
UPSC 2022 सिविल सेवा परीक्षा में अब 861 की जगह 1,011 पदों पर होगी भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE) 2022 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। UPSC ने एक अधिसूचना जारी कर बताया है कि सिविल सेवा परीक्षा 2022 के माध्यम से भरी जानी वाली रिक्तियों की संख्या को 861 से बढ़ाकर 1,011 कर दिया गया है। इसमें इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) की ग्रुप 'A' की भर्ती के लिए 150 और पदों को जोड़ा गया है।

आंकड़े
पांच साल बाद सिविल सेवा परीक्षा के तहत 1,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

पिछले पांच वर्षों से UPSC में सिविल सेवा परीक्षा के तहत भर्ती का आंकड़ा 1,000 तक भी नहीं था। आखिरी बार 2016 में 1,079 भर्तियां हुईं थी। वहीं, साल 2017 में 980 भर्ती, 2018 में 782, 2019 में 896, 2020 में 796 और 2021 में 712 पदों पर भर्ती हुई थी। इस बार 150 पद भारतीय रेलवे के अंग IRMS में भरे जाएंगे। हालांकि, इन पदों की संख्या संभावित है और इसे बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

रिक्तियां
क्या आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करना पड़ेगा?

IRMS में जिन 150 पदों पर भर्ती की जाएगी, उनमें छह पद दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। UPSC ने बताया है कि जो उम्मीदवार IRMS ग्रुप 'A' की नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए भी CSE में शामिल होने के लिए वही अहर्ताएं पूरी करनी होंगी, जो कि CSE की अन्य सेवाओं के लिए होती हैं। इसलिए जो उम्मीदवार पहले ही इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

आयु सीमा
आवेदन करने से पहले जान लें आयु सीमा

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 32 साल से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त, 2022 से की जाएगी। इसका मतलब आवेदक का जन्म 2 अगस्त, 1990 से पहले और 1 अगस्त 2001 से बाद न हुआ हो। अधिकतम आयु सीमा में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को तीन वर्ष, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को पांच वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

तारीख
ये हैं परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

UPSC सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा 2022 (प्रारंभिक) का नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 2 फरवरी, 2022 परीक्षा से आवेदन वापस लेने की तिथि: 1 मार्च, 2022 - 7 मार्च, 2022 सिविल सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी, 2022 सिविल सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 5 जून, 2022 सिविल सेवा और वन सेवा मुख्य परीक्षा की तिथि: 16 सितंबर, 2022

योग्यता
परीक्षा के लिए उम्मीदवार की योग्यता क्या होनी चाहिए?

सिविल सेवा: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में चल रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य परीक्षा) फॉर्म भरते समय स्नातक डिग्री का प्रमाण देना होगा। वन सेवा: एनिमल हस्बैंड्री एंड वेटरिनेरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स और जूलॉजी में से किसी एक विषय के साथ स्नातक डिग्री हो या एग्रीकल्चर या फॉरेस्ट्री में बैचलर डिग्री हो या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री हो।

जानकारी
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसका भुगतान भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में कैश, नेटबैंकिंग और डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

चयन
चयन प्रक्रिया क्या होगी?

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिये 0.33 प्रतिशत की निगेटिव मार्किंग होती है यानि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आपके 0.83 नंबर काटे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर बनती है। मुख्य परीक्षा 1,750 नंबर और इंटरव्यू 275 नंबर का होता है।

आवेदन
परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाएं। अब होम पेज पर UPSC CSE अप्लाई बटन पर क्लिक करें। इसके बाद UPSC IAS आवेदन पत्र 2022 में मांगी गई जानकारी दर्ज करें। अब दिशानिर्देशों के अनुसार दस्तावेज़ अपलोड करें। अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट कर दें। UPSC की इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते

न्यूजबाइट्स प्लस
IRMS क्या है, पहले इस पद पर चयन कैसे होता था?

बता दें कि 24 दिसंबर 2019 की कैबिनेट बैठक के बाद रेल मंत्रालय ने नोटिस जारी कर सूचना दी थी कि देश के आठ अलग-अलग नेशनल ट्रांसपोर्टर सर्विसेस का विलय कर दिया गया है। इन सभी ट्रांसपोर्टर्स को मिलाकर IRMS बनाया गया। सरकार ने पहले 2019 में सिविल सेवाओं में IRMS को शामिल करना बंद कर दिया था और इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के माध्यम से इस परीक्षा को आयोजित करने का निर्णय लिया था।

जानकारी
इन आठ सेवाओं का हुआ विलय

इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर (IRSE), इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर (IRSME), इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (IRSEE), इंडियन रेलवे स्टोर सर्विस(IRSS), इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ सिग्नल इंजीनियर (IRSSE), इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS), इंडियन रेलवे पर्सोनल सर्विस(IRPS), इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (IRAS)

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
तौसीफ
तौसीफ
Mail
IIMC से पढ़ाई पूरी करने के बाद पांच वर्षों से देश की राजधानी दिल्ली में राजनीति, गृह मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों पर खबरें करने के बाद अब करियर से जुड़े मुद्दों पर लिख रहा हूं। समाजसेवा में समय देना सुकून देता है।
ताज़ा खबरें
UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
सिविल सर्विस
ताज़ा खबरें
भारत में हुंडई लॉन्च कर सकती है अपनी पलिसडे SUV, इन फीचर्स से होगी लैस
भारत में हुंडई लॉन्च कर सकती है अपनी पलिसडे SUV, इन फीचर्स से होगी लैस ऑटो
बेटी न्यासा के जन्म से पहले मेरा दो बार गर्भपात हो चुका है- काजोल
बेटी न्यासा के जन्म से पहले मेरा दो बार गर्भपात हो चुका है- काजोल मनोरंजन
माथेरान के नजदीक मौजूद ये पांच पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन
माथेरान के नजदीक मौजूद ये पांच पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन लाइफस्टाइल
आज भी कुछ निर्माता मेरे साथ काम करने में कतराते होंगे- सनी लियोनी
आज भी कुछ निर्माता मेरे साथ काम करने में कतराते होंगे- सनी लियोनी मनोरंजन
परिवार के लिए खरीदना चाहते हैं बड़ी कार? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये मॉडल
परिवार के लिए खरीदना चाहते हैं बड़ी कार? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये मॉडल ऑटो
UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम करियर
UPSC और राज्य सिविल सेवा में सफलता के लिए तैयारी में रखें इन बातों का ध्यान
UPSC और राज्य सिविल सेवा में सफलता के लिए तैयारी में रखें इन बातों का ध्यान करियर
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा मनोरंजन
JEE मेन: 100 पर्सेंटाइल अंक पाने वाला उम्मीदवार इंजीनियरिंग को नहीं मानता सुरक्षित करियर
JEE मेन: 100 पर्सेंटाइल अंक पाने वाला उम्मीदवार इंजीनियरिंग को नहीं मानता सुरक्षित करियर करियर
UPSC: CDS और NDA-NA परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC: CDS और NDA-NA परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
और खबरें
सिविल सर्विस
UPSC 2022: 16 सितंबर से शुरू होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा
UPSC 2022: 16 सितंबर से शुरू होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा करियर
हरियाणा: 24 जुलाई को होगा सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन, कोचिंग सेंटर रहेंगे बंद
हरियाणा: 24 जुलाई को होगा सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन, कोचिंग सेंटर रहेंगे बंद करियर
बिहार: UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुकी महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये, ऐसे करें आवेदन
बिहार: UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुकी महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये, ऐसे करें आवेदन करियर
UPSC 2022: सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC 2022: सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
UPSC पास अभ्यर्थियों में कोई घरेलू उत्पीड़न तो कोई माफियाओं से था परेशान, पढ़ें प्रेरणादायक कहानियां
UPSC पास अभ्यर्थियों में कोई घरेलू उत्पीड़न तो कोई माफियाओं से था परेशान, पढ़ें प्रेरणादायक कहानियां करियर
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

करियर की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Career Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022