NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
    अगली खबर
    UPSC: इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
    इंजीनियरिंग प्रारंभिक सेवा परीक्षा के लिए UPSC ने जारी किया शेड्यूल

    UPSC: इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

    लेखन तौसीफ
    Jan 25, 2022
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) (प्रारंभिक), 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है।

    UPSC की ओर से जारी की गई अधिसूचना में UPSC ESE के पाठ्यक्रम और परीक्षा के समय की जानकारी दी गई है।

    जिन उम्मीदवारों ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा के लिए आवेदन किया है, वह आयोग की तरफ से जारी किए शेड्यूल को नोट कर सकते हैं और इसके अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

    आयोजन

    20 फरवरी को आयोजित होगी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा

    UPSC की अधिसूचना के अनुसार, इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।

    पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे खत्म होगी और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे मिलेंगे।

    दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे खत्म होगी और इसकी अवधि तीन घंटे की होगी।

    जानकारी

    कितने अंकों की होंगी यह परीक्षाएं?

    बता दें कि पहली शिफ्ट की परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसमें सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 300 अंकों की होगी और इसमें सिविल, यांत्रिक, विद्युत, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार से संबंधित प्रश्न होंगे।

    एडमिट कार्ड

    कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

    इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

    मीडिया रिपोर्टस की मानें तो परीक्षा से कम से कम 20 दिन पहले एडमिट कार्ड्स जारी किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी के आखिरी सप्ताह में UPSC एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।

    परीक्षा का शेड्यूल देखने के लिए उम्मीदवार UPSC का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते हैं।

    नियुक्तियां

    इस भर्ती के जरिेए 247 रिक्त पदों पर होंगी नियुक्तियां

    नोटिफिकेशन के अनुसार, इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 22 सितंबर को शुरू हुई थी और 12 अक्टूबर, 2021 को समाप्त हुई थी।

    इस भर्ती अभियान के तहत लगभग 247 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आठ पद आरक्षित हैं।

    इस परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए अभ्यर्थी UPSC की अधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर नजर बनाए रखें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    क्या है UPSC और कौन सी परीक्षाएं आयोजित कराती है? यहां से जानें सबकुछ शिक्षा
    UPSC Recruitment 2020: विभिन्न पदो पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    2020 में होने वाली USPC परीक्षाओं का कैंलेडर यहां से देखें, जानें कब होगी परीक्षाएं शिक्षा
    UPSC CSE 2020 के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें विवरण भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025