NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 861 पदों पर होगी भर्ती
    अगली खबर
    UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 861 पदों पर होगी भर्ती
    UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कुल 861 पदों पर होंगी नियुक्तियां

    UPSC 2022: सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 861 पदों पर होगी भर्ती

    लेखन तौसीफ
    Feb 03, 2022
    05:00 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

    भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) में सेवाएं देने के इच्छुक युवा UPSC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    UPSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार भर्ती के जरिए कुल 861 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    वन सेवा

    भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए भी जारी हुआ नोटिफिकेशन

    सिविल सेवा परीक्षा के साथ ही UPSC की तरफ से भारतीय वन सेवा परीक्षा का भी नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

    वन सेवा मुख्य परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करनी होगी, यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रारंभिक परीक्षा एक ही होगी।

    UPSC ने इस बार भारतीय वन सेवा के कुल 151 पदों पर भर्ती निकाली है।

    महत्वपूर्ण

    ये हैं परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

    UPSC सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा 2022 (प्रारंभिक) का नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 2 फरवरी, 2022

    परीक्षा से आवेदन वापस लेने की तिथि: 1 मार्च, 2022 - 7 मार्च, 2022

    सिविल सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी, 2022

    सिविल सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 5 जून, 2022

    सिविल सेवा और वन सेवा मुख्य परीक्षा की तिथि: 16 सितंबर, 2022

    आयु सीमा

    आवेदन करने से पहले जान लें आयु सीमा

    परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 32 साल से कम होनी चाहिए।

    आयु की गणना 1 अगस्त, 2022 से की जाएगी। इसका मतलब आवेदक का जन्म 2 अगस्त, 1990 से पहले और 1 अगस्त 2001 से बाद न हुआ हो।

    अधिकतम आयु सीमा में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को तीन वर्ष, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को पांच वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

    योग्यता

    परीक्षा के लिए उम्मीदवार की योग्यता क्या होनी चाहिए?

    सिविल सेवा: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में चल रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य परीक्षा) फॉर्म भरते समय स्नातक डिग्री का प्रमाण देना होगा।

    वन सेवा: एनिमल हस्बैंड्री एंड वेटरिनेरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स और जूलॉजी में से किसी एक विषय के साथ स्नातक डिग्री हो या एग्रीकल्चर या फॉरेस्ट्री में बैचलर डिग्री हो या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री हो।

    जानकारी

    आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

    परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसका भुगतान भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में कैश, नेटबैंकिंग और डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

    चयन

    चयन प्रक्रिया क्या होगी?

    प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

    प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिये 0.33 प्रतिशत की निगेटिव मार्किंग होती है यानि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आपके 0.83 नंबर काटे जाएंगे।

    मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

    इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर बनती है।

    मुख्य परीक्षा 1,750 नंबर और इंटरव्यू 275 नंबर का होता है।

    आवेदन

    परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

    आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाएं।

    अब होम पेज पर UPSC CSE अप्लाई बटन पर क्लिक करें।

    इसके बाद UPSC IAS आवेदन पत्र 2022 में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

    अब दिशानिर्देशों के अनुसार दस्तावेज़ अपलोड करें।

    अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट कर दें।

    UPSC की इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    सरकारी नौकरी
    सिविल सर्विस

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC Recruitment 2020: विभिन्न पदो पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    2020 में होने वाली USPC परीक्षाओं का कैंलेडर यहां से देखें, जानें कब होगी परीक्षाएं शिक्षा
    UPSC CSE 2020 के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें विवरण भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    UPSC CSE 2020: टॉपर्स द्वारा बताई गई इन टिप्स से करें परीक्षा की तैयारी शिक्षा

    सरकारी नौकरी

    SBI ने निकाली 1,226 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन बैंक भर्ती
    महाराष्ट्र: यहां 1,000 से अधिक पदों पर हो रही भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन महाराष्ट्र
    सरकारी बैंकों में खाली पड़े हैं 41,000 से अधिक पद, वित्त मंत्री ने दी जानकारी निर्मला सीतारमण
    उत्तर प्रदेश: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां से करें आवेदन उत्तर प्रदेश

    सिविल सर्विस

    UPSC प्रारंभिक (प्री) परीक्षा के नतीजे घोषित, यहां से करें चेक परीक्षा परिणाम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025